• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

बजट घोषणाओं से सेंसेक्स-निफ्टी गुलजार

News Desk by News Desk
February 2, 2024
in व्यापार
बजट घोषणाओं से सेंसेक्स-निफ्टी गुलजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 02 फरवरी (कड़वा सत्य) बजट में लोकलुभावन वादों की बजाय देश के समग्र विकास के लिए उठाए गए ठोस कदम से उत्साहित निवेशकों की तेल एवं गैस, ऊर्जा, धातु, आईटी और टेक समेत सोलह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 440.33 अंक की तेजी के साथ 72 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 72,085.63 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 156.35 अंक उछलकर 21,853.80 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.80 प्रतिशत मजबूत होकर 38,928.11 अंक और स्मॉलकैप 0.49 प्रतिशत चढ़कर 45,849.80 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3943 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2036 में लिवाली जबकि 1811 में बिकवाली हुई वहीं 96 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां लाभ जबकि 12 नुकसान में रही।
बीएसई के 16 समूहों में लिवाली का जोर रहा। इस दौरान तेल एवं गैस 4.22, ऊर्जा 3.44, धातु 2.95, कमोडिटीज 0.87, सीडी 0.45, हेल्थकेयर 0.23, इंडस्ट्रियल्स 0.18, आईटी 2.17, यूटिलिटीज 2.18, ऑटो 0.37, पावर 1.81, रियल्टी 0.85, टेक 1.68 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.22 प्रतिशत मजबूत रहे।
विश्व बाजार का रुख मिलाजुला रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41, जर्मनी का डैक्स 0.78 और 0.41 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.21 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.46 प्रतिशत लुढ़क गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 332 अंक की तेजी लेकर 71,977.56 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत दोपहर तक 73,089.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में दोपहर बाद यह 71,948.77 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में पिछले दिवस के 71,645.30 अंक के मुकाबले 0.61 प्रतिशत चढ़कर 72,085.63 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी 115 अंक मजबूत होकर 21,812.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,126.80 अंक के उच्चतम जबकि 21,805.55 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 21,697.45 अंक की तुलना में 0.72 प्रतिशत उठकर 21,853.80 अंक हो गया।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफ़ा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में पावरग्रिड 4.10, एनटीपीसी 3.34, टीसीएस 2.98, टाटा स्टील 2.89, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.74, विप्रो 2.52, इंफ़ोसिस 2.26, रिलायंस 2.18, टेक महिंद्रा 2.04, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.82, एचसीएल टेक 0.71, एसबीआई 0.39, मारुति 0.19 और टाटा मोटर्स 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, एक्सिस बैंक 1.42, एचडीएफसी बैंक 1.33, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.81, आईटीसी 0.60, एलटी 0.57, टाइटन 0.34, इंडसइंड बैंक 0.26, आईसीआईआई बैंक 0.08 और भारती एयरटेल के शेयर 0.02 प्रतिशत के नुकसान में रहे।
सूरज

Tags: Mumbai: Investors are encouraged by the concrete steps taken for the overall development of the country instead of populist promises in the budgetoil and gasमुंबई बजट में लोकलुभावन वादों की बजाय देश के समग्र विकास के लिए उठाए गए ठोस कदम से उत्साहित निवेशकों की तेल एवं गैस
Previous Post

ईडी की टीम पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में पांच दिनों तक पूछताछ करेगी

Next Post

जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बचने के लिये आर्द्रभूमि को बचाना जरूरी: नारायण

Related Posts

No Content Available
Next Post
जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बचने के लिये आर्द्रभूमि को बचाना जरूरी: नारायण

जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बचने के लिये आर्द्रभूमि को बचाना जरूरी: नारायण

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
34 ° c
34%
9mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved