• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

बाजार में रहेगी तेजी

News Desk by News Desk
March 24, 2024
in व्यापार
बाजार में रहेगी तेजी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 24 मार्च (कड़वा सत्य) दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर को लेकर बनी अनिश्चितता से विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर हुई लिवाली से बीते सप्ताह मजबूत रहे सेंसेक्स और निफ्टी में नीचे भाव पर खरीददारी होने से अगले सप्ताह तेजी रहने की उम्मीद है।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 188.51 अंक अर्थात 0.3 प्रतिशत की बढ़त लेकर सप्ताहांत पर 72831.94 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.4 अंक यानी 0.33 प्रतिशत मजबूत होकर 22096.75 अंक हो गया।
अगले सप्ताह 25 मार्च को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर अवकाश के कारण बाजार में तीन दिन ही कारोबार होगा।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली हुई, जिससे बाजार को समर्थन मिला। बीएसई का मिडकैप 550.79 अंक अर्थात 1.44 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 38801.23 अंक और स्मॉलकैप 758.52 अंक यानी 1.81 प्रतिशत उछलकर 42771.27 अंक पर बंद हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से मिलेजुले संकेतों के बीच प्रमुख केंद्रीय बैंकों के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों को लेकर अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों की धारणा अस्थिर रही। बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के 17 वर्षों के बाद ब्याज दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के दरों को यथावत बनाए रखने के विकल्प ने बाजार की धारणा को कमजोर करने में योगदान दिया। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति के दीर्घकालिक लक्ष्य से ऊपर रहने के बावजूद इस वर्ष ब्याज दरों में तीन बार कटौती करने के संकेत के बाद बाजार में तेजी आई।
वित्तीय सलाहकार कंपनी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बीते सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का निवेश प्रवाह बढ़ने से मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में आधी रिकवरी हुई है। खर्च में वैश्विक मंदी के कारण आईटी क्षेत्र को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। निवेशकों ने रियल्टी क्षेत्र पर फोकस बढ़ाया है।
बाजार में बिकवाली और मुनाफावसूली के कारण नीचे भाव पर आए शेयरों में निवेशकों की खरीददारी बढ़ेगी, जिससे अगले सप्ताह बाजार में उछाल जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़े हुए मूल्यांकन को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं, मध्यम अवधि में लार्ज कैप के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
बीते सप्ताह बाजार में एक दिन की गिरावट को छोड़कर शेष चार दिन तेजी रही। चीन के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों के स्थानीय स्तर पर धातु, ऑटो, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 104.99 अंक की तेजी लेकर 72,748.42 अंक और निफ्टी 32.35 अंक की बढ़त के साथ 22,055.70 अंक पर रहा।
जापान में सत्रह साल बाद ब्याज दर बढ़ने, फेड रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक, एशियाई बाजार खासकर हैंगसेंग के लुढ़कने के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक की गिरावट लेकर करीब सवा महीने के निचले स्तर 72,012.05 अंक और निफ्टी 238.25 अंक लुढ़ककर 21,817.45 अंक रह गया।
विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष कर संग्रह में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से उत्साहित निवेशकों की ऊर्जा, दूरसंचार, तेल एवं गैस और पावर समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक चढ़कर 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक बढ़कर 21,839.10 अंक हो गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस वर्ष ब्याज दरों में तीन बार कटौती किए जाने के संकेत से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 539.50 अंक की छलांग लगाकर 72,641.19 अंक और निफ्टी 172.85 अंक उछलकर 22,011.95 अंक पर बंद हुआ।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स, रियल्टी और कमोडिटीज समेत अठारह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत शुक्रवार को सेंसेक्स 190.75 अंक मजबूत होकर 72,831.94 अंक और निफ्टी 84.80 अंक की तेजी के साथ 22,096.75 अंक पर पहुंच गया।
 
कड़वा सत्य

Tags: boomimarketMumbaireviewsensexतेजीबाजारमुंबईसमीक्षासेंसेक्स
Previous Post

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए जारी की 46 उम्मीदवारों की सूची

Next Post

केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से अपनी सरकार को निर्देश दिया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से अपनी सरकार को निर्देश दिया

केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से अपनी सरकार को निर्देश दिया

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Partly cloudy
37 ° c
40%
3.6mh
43 c 32 c
Sun
45 c 34 c
Mon

ताजा खबर

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

June 5, 2026
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

June 5, 2026
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved