• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
32 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बाल मृत्यु दर कम करने के लिए जन्म दोष पर ध्यान देने की आवश्यकता

News Desk by News Desk
March 1, 2024
in देश
बाल मृत्यु दर कम करने के लिए जन्म दोष पर ध्यान देने की आवश्यकता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 01 मार्च (कड़वा सत्य) नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य वीके पॉल ने शुक्रवार को कहा कि बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए जन्म दोषों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
डॉ. पॉल ने आज यहां राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बाल स्वास्थ्य की गारंटी है। कार्यक्रम के तहत 16 करोड़ बच्चों की जांच की गई है और यह बाल स्वास्थ्य की गारंटी है।
उन्होंने मलेरिया, निमोनिया और अन्य बीमारियों से होने वाली मौतों की तुलना में जन्म दोषों की मृत्यु का अनुपात कम होने का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सरकार की प्राथमिकता बच्चों के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करना है और यह राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह 2024 अभियान इस उद्देश्य के लिए जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि जन्म दोषों की समस्या के निवारण के लिए अधिक तीव्रता और अधिक व्यापकता की आवश्यकता है।
डॉ. पॉल ने छात्रों से बाल स्वास्थ्य को समर्थन और मजबूत करने के लिए पीजी में पेडियाट्रिक्स चुनने का भी आग्रह किया क्योंकि बच्चे जन्म के समय पाए जाने वाले दोषों के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार भी जन्म दोष के मुद्दों को जानकर अलग-थलग महसूस करता है।
उन्होंने कहा‌ कि गर्भावस्था से पहले की देखभाल एक महिला के लिए महत्वपूर्ण है, पोषण संबंधी स्थिति, बीएमआई, थायराइड और यूटीआई आदि का भी ध्यान रखा जाना चाहिए क्योंकि इससे स्वस्थ बच्चे के जन्म में मदद मिलेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जन्म दोषों विशेषकर क्लब फुट, श्रवण दोष, रेटिना दोष, कटे होंठ आदि की शीघ्र पहचान पर जोर दिया, क्योंकि ये बच्चे के भविष्य को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने तक चलने वाला यह जागरूकता अभियान बाल जन्म दोष के मुद्दे से निपटने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि एबीएचए के माध्यम से बाल जन्म दोषों की रजिस्ट्री रखना इलाज किए गए या इलाज न किए गए बच्चों का रिकॉर्ड रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और पहचान और उपचार के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह सभी जन्म दोषों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों की देखभाल और उपचार में सुधार करने का एक अभियान है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत महीने भर की गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत के बाद से देश में बाल मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। नमूना पंजीकरण प्रणाली 2020 रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में नवजात मृत्यु दर 20 प्रति 1000 जीवित जन्म है। इसी तरह शिशु मृत्यु दर 28 प्रति 1000 जीवित जन्म है और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 32 प्रति 1000 जीवित जन्म है। जन्म दोष प्रसवकालीन, नवजात और पांच साल से कम उम्र की रुग्णता और मृत्यु दर में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
दुनिया भर में हर साल छह प्रतिशत बच्चे जन्म दोष के साथ पैदा होते हैं।
सत्या,आशा

Tags: NITI Aayog health member VK Paul said on Friday that there is a need to focus on birth defects to reduce child mortality.नयी दिल्लीनीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य वीके पॉल ने शुक्रवार को कहा कि बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए जन्म दोषों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। New Delhi
Previous Post

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख वैश्विक केन्द्र: वैष्णव

Next Post

तूफानी तेजी में निवेशकों ने कमाये 4.29 लाख करोड़ से अधिक

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
तूफानी तेजी में निवेशकों ने कमाये 4.29 लाख करोड़ से अधिक

तूफानी तेजी में निवेशकों ने कमाये 4.29 लाख करोड़ से अधिक

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
32 ° c
26%
4mh
41 c 30 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved