• About us
  • Contact us
Monday, June 22, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Tue
36 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

बिहार में सियासी असमंजस के बीच प्रशासनिक सेवा के 68 अधिकारियों का तबादला

News Desk by News Desk
January 26, 2024
in राजनीति
बिहार में सियासी असमंजस के बीच प्रशासनिक सेवा के 68 अधिकारियों का तबादला
Share on FacebookShare on Twitter

पटना 26 जनवरी (कड़वा सत्य) बिहार में जारी सियासी असमंजस के बीच नीतीश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक सेवा के 68 अधिकारियों का तबादला कर दिया ।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्री सिंह साथ ही अगले आदेश तक ग्रामीण जीवकोपार्जन (जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी सह राज्य मिशन निदेशक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और बिहार राज्य पथ विकास निगम में प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे ।
वहीं, कारा महानिरीक्षक शीर्षत कपिल डेस्क को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है । इसी तरह भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को भागलपुर, मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम को गोपालगंज तथा बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधक रजनीकांत को लखीसराय के जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार को गृह विभाग में सचिव पद पर तबादला किया गया है । श्री कुमार कारा महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे ।
अधिसूचना के अनुसार, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री चौधरी को योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद के सचिव और बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है ।
इसी तरह गृह विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार का तबादला योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद पर किया गया है। श्री सेंथिल बिहार राज्य योजना पर्षद के सचिव और बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार का तबादला लोकसभा संयंत्र विभाग के प्रधान सचिव के पद पर किया गया है। श्री कुमार अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। वहीं, इस व्यवस्था के आलोक में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे ।
अधिसूचना के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर तबादला किया गया है। साथ ही उनके पास बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त और बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार पूर्ववत रहेगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव सफीना एस. एन. को राजस्व पर्षद के अपर सदस्य के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही वह सामान्य प्रशासन विभाग की जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।
चकबंदी निदेशक दयनिधान पांडेय को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में निदेशक दीपक आनंद को वित्त विभाग में सचिव (व्यय), पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार को पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल को अल्पसंख्यक विभाग में सचिव, भविष्य निधि निदेशालय की निदेशक नीलम चौधरी को कोसी प्रमंडल की आयुक्त, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव संजय दुबे को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को योजना एवं विकास विभाग में विशेष सचिव, बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन प्रोत्साहन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक राहुल कुमार को बिहार संग्रहालय में निदेशक, मुख्यमंत्री के परामर्शी कोषांग में उपनिदेशक जयप्रकाश सिंह को भविष्य निधि निदेशालय में निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
उद्योग विभाग में तकनीकी विकास निदेशक विशाल राज को राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस व्यवस्था के आलोक में लघु जल संसाधन विभाग की सचिव डॉ. अशिमा जैन राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी। इसके अलावा बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक अनिल कुमार ग्रामीण विकास विभाग में जल-जीवन-हरियाली के मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस तरह सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 और बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का तबादला किया है।
सूरज शिवा

Tags: 68 officers68 अधिकारियोंAdministrative ServiceBiharNitish governmentongoing political confusionPatnaThursdaytransferredगुरुवारजारी सियासी असमंजसतबादलानीतीश सरकारपटनाप्रशासनिक सेवाबिहार
Previous Post

छत्तीसगढ़ की ‘बस्तर की आदिम जनसंसद-मुरिया दरबार’ झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Next Post

भारत में टैक्नालॉजी के अनवरत विकास को परिलक्षित करता गूगल का डूडल

Related Posts

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा
देश

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026
बिहार में शुरू हुआ ‘राजस्व महाअभियान’ – अब जमीन सुधार, दाखिल-खारिज और जमाबंदी होगी ऑनलाइन, गांव-गांव लगेगा शिविर
देश

बिहार में शुरू हुआ ‘राजस्व महाअभियान’ – अब जमीन सुधार, दाखिल-खारिज और जमाबंदी होगी ऑनलाइन, गांव-गांव लगेगा शिविर

August 16, 2025
बिहार ने रचा इतिहास! देश का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय बना – किसानों को मिलेगा रियल टाइम लाभ और आधुनिक तकनीक का सहारा
देश

बिहार ने रचा इतिहास! देश का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय बना – किसानों को मिलेगा रियल टाइम लाभ और आधुनिक तकनीक का सहारा

August 16, 2025
मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें
देश

मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें

August 13, 2025
Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में
देश

Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में

June 23, 2025
Next Post
भारत में टैक्नालॉजी के अनवरत विकास को परिलक्षित करता गूगल का डूडल

भारत में टैक्नालॉजी के अनवरत विकास को परिलक्षित करता गूगल का डूडल

New Delhi, India
Monday, June 22, 2026
Partly cloudy
33 ° c
41%
18.7mh
42 c 32 c
Tue
41 c 33 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100% गारंटियां पूरी कीं; ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू

June 22, 2026
’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय

’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय

June 22, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

June 22, 2026
बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

June 22, 2026
किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

June 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved