• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
32 °c
New Delhi
31 ° Sun
31 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

बोरो प्लेयर के सहारे चुनावी समर में उतरी राजनीतिक पार्टी

News Desk by News Desk
April 29, 2024
in राजनीति
बोरो प्लेयर के सहारे चुनावी समर में उतरी राजनीतिक पार्टी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समेत कई राजनीतिक पार्टी बोरो प्लयेर्स के सहारे चुनावी समर जीतने की कोशिश कर रही है।
इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बार के चुनाव में कई बोरो प्लेयर्स को जीत के इरादे से चुनावी समर में उतारा है। मधुबनी संसदीय सीट से राजद ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी को चुनावी समर में उतारा है। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अली अशरफ फातमी हाल ही में जदयू छोड़ राजद के खेमे में आये हैं। श्री फातमी ने दरभंगा संसदीय सीट से चार बार चुनाव जीता है।
पूर्णिया संसदीय सीट से राजद ने रूपौली की पांच बार की विधायक रही बीमा भारती को चुनावी मैदान में उतारा है। बीमा भारती हाल ही में जदयू छोड़ राजद में शामिल हुयी है। औरंगाबाद संसदीय सीट पर राजद ने टेकारी के पूर्व विधायक   कुशवाहा पर दाव लगाया है। जदयू के गया जिलाध्यक्ष रहे श्री कुशवाहा भी हाल ही में राजद में शामिल हुये हैं।
वैशाली संसदीय सीट से राजद ने बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ़ मुन्ना शुक्ला को चुनावी अखाड़े में उतारा है। श्री शुक्ला हाल ही में जदयू छोड़ राजद में शामिल हुये हैं। श्री शुक्ला ने तीन बार लालगंज विधानसभा से जीत हासिल की है। श्री शुक्ला तीसरी बार वैशाली संसदीय सीट से चुनावी अखाड़े में उतर रहे हैं।
वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर राजद ने दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया है। आजीवन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहने का दावा करने वाले दीपक यादव ने भाजपा से इस्तीफा देकर हाल ही में राजद का दामन थामा है। दीपक यादव तिरुपति शुगर मिल ,बगहा के प्रबंध निदेशक और उत्तर प्रदेश के चर्चित बाहुबली नेता पूर्व सांसद डीपी यादव के दामाद हैं। इससे पूर्व दीपक यादव ने वर्ष 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार मिली थी।
इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने भी बोरो प्लेयर्स को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर संसदीय सीट पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र वर्तमान सांसद अजय निषाद को चुनावी रण में उतारा है। वर्ष 2019 के चुनाव में राजग में शामिल भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद ने महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) उम्मीदवार राजभूषण चौधरी निषाद को पराजित किया था।इस बार के चुनाव में भाजपा ने अजय निषाद को बेटिकट कर दिया है, जिससे नाराज होकर श्री निषाद ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है और चुनावी संग्  में उतर आये हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने श्री निषाद की जगह राजभूषण निषाद को प्रत्याशी बनाया है। श्री राजभूषण इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
सासा  (सु) सीट पर कांग्रेस ने मनोज कुमार को उम्मीदवार बनाया है।सासा  (सु) सीट पर वर्ष 2019 में हुये आम चुनाव में (भाजपा) के छेदी पासवान ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद मीरा कुमार को पराजित किया था। इस चुनाव में (बसपा) उम्मीदवार मनोज कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे।
इंडिया गठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी बोरो प्लेयर्स के सहारे अपनी चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में है।इस बार के चुनाव में गोपालगंज (सु), झंझारपुर और पूर्वी चंपारण से वीआईपी के सभी तीन प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से वीआईपी के टिकट पर पहली बार लोकसभा के रण में उतरे सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार महासेठ हाल ही में भाजपा से नाता तोड़ वीआईपी में शामिल हुये हैं। हालांकि इससे पूर्व वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वह मधुबनी विधानसभा सीट से वीआईपी के प्रत्याशी रह चुके हैं, तब, उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने हराया था।
पूर्वी चंपारण से वीआईपी के टिकट पर पहली बार लोकसभा के रण में उतरे राजेश कुशवाहा राजद छोड़ वीआईपी में शामिल हुये हैं। पेशे सेडॉक्टर श्री कुश्वाहा वर्ष 2015 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर केसरिया के विधायक बने थे। उन्होंने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को पराजित किया था।वर्ष 2020 में श्री कुश्वाहा ने केसरिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।
राजग में शामिल जदयू ने शिवहर संसदीय सीट से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आंनद को चुनावी मैदान में उतारा है। लवली आनंद हाल ही मे राजद का साथ छोड़ जदयू के खेमे में आयी है।
जदयू ने सीवान संसदीय सीट से जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी विजयलक्ष्मी को चुनावी रण में उतारा है। श्री रमेश कुशवाहा हाल ही में उपेन्द्र कुश्वाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा छोड़कर अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ जदयू में शामिल हुये हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर पूर्व सांसद अरूण कुमार जहानाबाद से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पूर्व अरुण कुमार लोजपा ( विलास) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे। उन्होंने कुछ दिन पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ( विलास) छोड़ दी थी। अरूण कुमार ने दो बार जहानाबाद संसदीय सीट से वर्ष 2009 और वर्ष 2014 के चुनाव में जीत हासिल की है।
देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी समर में उतरे कितने ‘बोरो प्लेयर’ सियासी पिच पर आतिशी पारी खेलने में कामयाब हो पाते हैं।
   
कड़वा सत्य

Tags: BiharLok Sabha Elections 2024many political parties including Indian National Democratic IncPatnaइंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) टिकटचुनावी समर जीतने कोशिशपटनाबिहारबोरो प्लयेर्स सहारेराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारलोकसभा चुनाव 2024
Previous Post

मेक्सिको में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत

Next Post

पाकिस्तान में दो आतंकवादी ढेर

Related Posts

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा
देश

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026
मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें
देश

मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें

August 13, 2025
शरद पवार का बड़ा खुलासा: ‘वोट चोरी’ के आरोपों का समर्थन, अजित पवार से गठबंधन की अटकलों को ठुकराया
देश

शरद पवार का बड़ा खुलासा: ‘वोट चोरी’ के आरोपों का समर्थन, अजित पवार से गठबंधन की अटकलों को ठुकराया

August 9, 2025
Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में
देश

Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में

June 23, 2025
IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता
देश

IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता

May 7, 2025
Next Post
पाकिस्तान में दो आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान में दो आतंकवादी ढेर

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Sunny
32 ° c
26%
16.9mh
36 c 26 c
Sun
37 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved