• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
18 °c
New Delhi
26 ° Sun
25 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार

News Desk by News Desk
April 29, 2024
in व्यापार
ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेड रिजर्व की मंगलवार से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में ब्याज दरों में कटौती किये जाने की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने एक प्रतिशत से अधिक की उड़ान भरी।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 941.12 अंक अर्थात 1.28 प्रतिशत की उड़ान भरकर 74,671.28 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 223.45 अंक यानी एक प्रतिशत की छलांग लगाकर 22,643.40 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 0.79 प्रतिशत उछलकर 41,918.09 अंक और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत चढ़कर 47,270.05 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4088 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2015 में लिवाली जबकि 1894 में बिकवाली हुई वहीं 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 32 कंपनियों में तेजी जबकि 18 में गिरावट रही।
बीएसई में सर्विसेज और रियल्टी समूह की 0.99 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य 18 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान बैंकिंग 2.70, कमोडिटीज 0.49, ऊर्जा 0.79, वित्तीय सेवाएं 1.81, इंडस्ट्रियल्स 0.48, यूटिलिटीज 1.12, धातु 0.40, तेल एवं गैस 1.02 और पावर समूह के शेयर 0.90 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.47, जापान का निक्केई 0.81, हांगकांग का हैंगसेंग 0.54 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.79 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.08 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 253 अंक की तेजी के साथ 73,982.75 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 73,922.34 अंक के निचले स्तर पर आ गया। इसके बाद हुई लिवाली से यह लगातार बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 74,721.15 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 73,730.16 अंक की तुलना में 1.28 प्रतिशत की छलांग लगाकर 74,671.28 अंक हो गया।
निफ्टी भी 56 अंक की बढ़त लेकर 22,475.55 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,441.90 अंक के निचले जबकि 22,655.80 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले सत्र के 22,419.95 अंक के मुकाबले 1.00 प्रतिशत मजबूत होकर 22,643.40 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान सेंसेक्स की लाभ कमाने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक 4.67, एसबीआई 3.09, अल्ट्रासिमको 2.93, इंडसइंड बैंक 2.90, एक्सिस बैंक 2.47, एनटीपीसी 2.07, कोटक बैंक 1.98, टीसीएस 1.51, बजाज फाइनेंस 1.28, एचडीएफसी बैंक 1.26, सन फार्मा 1.18, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.00, रिलायंस 0.95, एलटी 0.94, टाटा स्टील 0.93, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.91, नेस्ले इंडिया 0.90, एशियन पेंट 0.83, टेक महिंद्रा 0.67, पावरग्रिड 0.55, भारती एयरटेल 0.47, इंफोसिस 0.39, टाइटन 0.32, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25, मारुति 0.14 और टाटा मोटर्स 0.11 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, एचसीएल टेक 5.79, आईटीसी 0.44, विप्रो 0.37 और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: CuthopeInterest Ratemarket risesMumbaiउम्मीदकटौतीचढ़ा बाजारब्याज दरमुंबई
Previous Post

तटरक्षक ने संयुक्त अभियान में नौका से 173 किलोग्  मादक पदार्थ जब्त किया

Next Post

डाकिया बनकर आपकी सेवक की तरह काम करती रहूंगी :कंगना

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
डाकिया बनकर आपकी सेवक की तरह काम करती रहूंगी :कंगना

डाकिया बनकर आपकी सेवक की तरह काम करती रहूंगी :कंगना

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
18 ° c
83%
8.6mh
36 c 19 c
Sun
34 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved