• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
30 °c
New Delhi
29 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भारत चीन के साथ सीमा पर समझौता करने की कोशिश कर रहा है: जयशंकर

News Desk by News Desk
May 5, 2024
in देश
भारत चीन के साथ सीमा पर समझौता करने की कोशिश कर रहा है: जयशंकर
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 04 मई (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन ने भारतीय सीमा का अतिक्रमण किया है लेकिन यह सारा अतिक्रमण 1958-59 के दौरान हुआ था और अब भारत चीन के साथ सीमा को लेकर समझौता करने की कोशिश कर रहा है।
विदेश मंत्री ने एक टेलीविजन नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में ये बात कही। उन्होंने साफ किया कि भारत सरकार चीन के मामले में चुप नहीं बैठी है। लेकिन कांग्रेस लोगों को गुमराह करने में लगी है और उसके शासन के दौरान कब्ज़ाई गयी हमारी ज़मीन को अब का अतिक्रमण बताने की कोशिश कर रही है।
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि चीन भारतीय सीमा में आ गया है और हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है। विपक्ष यह भी कहता है कि पाकिस्तान पर तो सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हो गई पर चीन पर खामोशी रहती है, डॉ. जयशंकर ने कहा, “चीन पर खामोशी नहीं है। चीन के बारे में लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कहते हैं कि चीन ने हमारी धरती पर लद्दाख में एक पुल बना लिया है। अगर आप बारीकी में जाएंगे तो देखेंगे कि ये पुल जरूर बनाया है। वहां एक झील है पैंगोंग। पैंगोंग पर चीन ने 1958 में कब्जा किया था। इसी तरह कांग्रेस कहती है कि चीन अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बसा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में एक जगह है लोंगजू। आप संसद के रिकॉर्ड में देखेंगे तो पाएंगे कि पंडित नेहरू ने 1959 में भारत की संसद में कहा था कि लोंगजू पर चीन ने आकर कब्जा कर लिया है। हमारे हाथ से निकल चुका है। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि शिन्जियांग घाटी में काराकोरम के पास चीन एक लिंक रोड बना चुका है। इस लिंक रोड के माध्यम से चीन सियाचीन के पास तक आ जाएगा। ये इलाका भारत के हाथ से 1963 में निकल गया था।”
विदेश मंत्री ने कहा, “वो जमीन जरूर चीन के पास गई है, लेकिन गई थी 1958 और 1962 के बीच में। और हमारी कोशिश है कि हम चीन के साथ सीमा पर समझौता करें। इसलिए कांग्रेस वाले जानबूझ कर झूठ बोलते हैं। ये दिखाना चाहते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है, अब हो रहा है। सच यह है कि ये अब नहीं हो रहा, बल्कि पहले हो चुका है। 1962 में हम बिना तैयारी के चले गए। सड़कें नहीं थीं, आधारभूत ढांचा नहीं था। हमारे जवानों के पास तक खाना-पीना, बारूद, हथियार कैसे पहुंचाएं, कोई सिस्टम नहीं था।”
उन्होंने कहा, “अब जो भी बुनियादी ढांचा बना है, पिछले 10 सालों में बना है। जब मोदी जी सरकार में आए थे, उस समय चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास बजट 3500 करोड़ था। इस समय 15,000 करोड़ रुपये का बजट है।”
लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी एजेंडे में विदेश नीति के शामिल होने के मायने पूछे जाने पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि इसके अलग-अलग कारण हैं। एक तो ये सार्वभौमिक दुनिया है और दुनिया में कुछ भी हो रहा है, वह हर देश को प्रभावित करता है। हर नागरिक पर उसका असर होता है। पहले जो हम सोचते थे विदेश नीति के बारे में कि कहीं दूर किसी देश में कुछ हो रहा है तो हम क्यों परवाह करें, वो जमाना अब खत्म हो गया है। अब कहीं भी कुछ होता है, गाज़ा में कुछ होता है, यूक्रेन में कुछ होता है, तुरंत ही उसका असर पूरी दुनिया पर होता है। यूक्रेन में लड़ाई होती है तो उसका असर पट्रोल की कीमतों पर पड़ता है। काला सागर में कुछ होता है तो अनाज की कीमतें बढ़ जाती हैं। लाल सागर में हूतियों ने हमला किया तो पूरा व्यापार बिगड़ जाता है। इसलिए सभी की जिंदगी में इसका कहीं ना कहीं सीधा असर होता है।
उन्होंने कहा कि दूसरा विषय ये है कि आज की युवा पीढ़ी को लगता है कि भारत अब आबादी में नंबर एक है, अर्थव्यवस्था में नंबर पांच हैं, हम जल्द ही तीन पर आएंगे। हम एक तरह से सभ्यतागत शक्ति हैं। इसलिए हमें दुनिया के सामने हमारी विरासत, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान को रखना चाहिए। ये देश के लिए गर्व का विषय है इसलिए दुनिया पर हमें असर डालना है और दुनिया का असर भी हम पर पड़ेगा।
विदेश मंत्री ने कहा, “तीसरी बात ये है कि आज कितने ही लोग पढ़ाई और रोजगारी के लिए बाहर जाते हैं। लगभग दो करोड़ भारतीय नागरिक अन्य देशों में रहते हैं। और कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ होता रहता है। इसलिए उनकी सुरक्षा भी एक बड़ा विषय है। हर 3-4 महीने में कहीं ना कहीं कोई ना कोई ऑपरेशन होता रहता है। किसी को लाना होता है, किसी को बचाना होता है। इसलिए मोदी की गारंटी भारत की सीमा तक सीमित नहीं है, मोदी की गारंटी बाहर भी चलती है।”
जब उनसे पूछा गया कि वर्तमान में दुनिया के कई देशों में चुनाव हो रहे हैं, क्या भारत भी वहां पर्यवेक्षक भेजेगा, डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत में यहां की चुनावी प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग आए हैं। उनका इरादा सकारात्मक है। हम भी उनका स्वागत करते हैं। हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में उनसे मुलाकात होगी। हमारे चुनाव पर जो टिप्पणियां हो रही हैं, वे राजनीतिक दलों के नेताओं से नहीं बल्कि विदेशों में बैठे मीडिया के लोगों द्वारा हो रही हैं।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: but all this encroachment took place in 1958-59China borderChina encroached the Indian bordereffortsExternal Affairs Minister S JaishankarNew Delhinow Indiaअतिक्रमणअब भारतचीन ने भारतीय सीमाचीन सीमानयी दिल्लीलेकिन यह सारा अतिक्रमण 1958-59विदेश मंत्री एस जयशंकरसमझौता कोशिश
Previous Post

अक्षय ने पुष्कर में ब्रह्मा जी के किये दर्शन

Next Post

वैश्विक रुख तय करेंगे बाजार की चाल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
वैश्विक रुख तय करेंगे बाजार की चाल

वैश्विक रुख तय करेंगे बाजार की चाल

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Partly cloudy
30 ° c
21%
12.6mh
37 c 21 c
Sun
34 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved