• About us
  • Contact us
Friday, March 13, 2026
26 °c
New Delhi
29 ° Sat
28 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भारत-जर्मनी के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

News Desk by News Desk
October 25, 2024
in देश
भारत-जर्मनी के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत और जर्मनी ने भारतीय प्रतिभाओं की अधिक भागीदारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर शुक्रवार को एक अहम सहमति कायम की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलोफ शोल्ज़ के बीच यहां अंतर सरकारी प र्श (आईसीजी) की बैठक में यह सहमति कायम हुई। बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत एवं जर्मनी के संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 2022 में, बर्लिन में हुई पिछली आई.जी.सी के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये थे। दो सालों में दोनों देशों के रणनीतिक साझीदारी के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साहजनक प्रगति हुई है। रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, पर्यावरण अनुकूल विकास जैसे क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग आपसी विश्वास का प्रतीक बना है।
श्री मोदी ने कहा कि आज विश्व, तनाव, संघर्षों और अनिश्चितता के दौर से गुज़र रहा है। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में कानून आधारित शासन और नौवहन की स्वतंत्रता को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं। ऐसे समय में, भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझीदारी एक मज़बूत एंकर के रूप में उभरी है। ये एक केवल लेन-देन वाला रिश्ता नहीं है। यह दो समर्थ और सशक्त लोकतंत्रों की क्रांतिकारी साझीदारी है। एक ऐसी साझीदारी, जो वैश्विक जगत और मानवता के स्थिर, सुरक्षित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण में योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा, “इस संबंध में, पिछले हफ्ते जर्मनी ने जो फोकस ऑन इंडिया स्ट्रैटिजी जारी की है, उसका स्वागत है। मुझे ख़ुशी है कि अपनी साझीदारी को विस्तार एवं ऊंचाई देने के लिए, हम कई नये और महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हमारी कार्यशैली समग्र सरकार की जगह समग्र राष्ट्र की ओर बढ़ रही है। दोनों देशों के उद्योग, नवान्वेषक और युवा प्रतिभाओं को जोड़ रहे हैं। टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण हमारी साझा प्रतिबद्धता है। आज रोडमैप ऑन इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी जारी किया जा रहा है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हमारा सहयोग और सुदृढ़ बनेगा।”
श्री मोदी ने कहा कि अभी हमने जर्मन बिज़नेस की एशिया पैसिफिक कांफ्रेंस में भाग लिया। कुछ देर में हम सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे। इससे हमारे सहयोग को बल मिलेगा। हमारी अर्थव्यवस्थाओं को विविधतापूर्ण बनाने और जोखिम मुक्त बनाने के प्रयासों में भी गति आएगी तथा सुरक्षित, विश्वसनीय और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला खड़ी करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, “जलवायु के विषय में हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हमने वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के लिए प्लेटफॉर्म बनाया है और आज ग्रीन हाइड्रजन रोडमैप भी जारी किया है। हमें ख़ुशी है कि भारत और जर्मनी के बीच शिक्षा, कौशल विकास और मोबिलिटी से काम चल रहा है। जर्मनी द्वारा जारी की गयी कुशल श्रमिक मोबिलिटी स्ट्रैटिजी का स्वागत है। ऐसा विश्वास है कि आज की ये बैठक, हमारी साझीदारी को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: semiconductors and cleanनयी दिल्ली भारत और जर्मनी ने भारतीय प्रतिभाओं की अधिक भागीदारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंससेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने New Delhi India and Germany have decided to enhance cooperation in key areas like artificial intelligence
Previous Post

भारत की क्षमता , जर्मनी की अभियांत्रिकी मिल कर नए आयाम तय करती हैं:गोयल

Next Post

नामीबिया 50 से अधिक आयु वर्ग के अफ्रीका कप क्रिकेट टूर्नामेंट की करेगा मेजबानी

Related Posts

No Content Available
Next Post
नामीबिया 50 से अधिक आयु वर्ग के अफ्रीका कप क्रिकेट टूर्नामेंट की करेगा मेजबानी

नामीबिया 50 से अधिक आयु वर्ग के अफ्रीका कप क्रिकेट टूर्नामेंट की करेगा मेजबानी

New Delhi, India
Friday, March 13, 2026
Mist
26 ° c
48%
14mh
36 c 23 c
Sat
37 c 22 c
Sun

ताजा खबर

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

March 13, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

March 13, 2026
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

March 13, 2026
बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 13, 2026
मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved