• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
30 °c
New Delhi
29 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भारत जोड़ो यात्रा ने हमें हिम्मत दी, हमारा हौसला बुलन्द किया : कांग्रेस

News Desk by News Desk
September 7, 2024
in देश
भारत जोड़ो यात्रा ने हमें हिम्मत दी, हमारा हौसला बुलन्द किया : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर के श्रीनगर तक के लिए दो साल पहले आज ही के दिन शुरु हुई भारत छोड़ो यात्रा को पार्टी के इतिहास में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक लम्हा करार देते हुए कहा है कि इससे पार्टी की हिम्मत बंधी और उसके हौसले बुलंद हुए हैं।
कांग्रेस ने कहा “ऐतिहासिक लम्हा था जिसने हमें यकीन दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा, जिसने हमें हिम्मत दी, हमारा हौसला बना और कहा- डरो मत।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन है, जो समाज को एकजुट करने का पर्याय बन गया है। श्री राहुल गांधी जी व हमारे भारत जोड़ो यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जो दूरी तय की, उससे करोड़ों लोगों के दिलों में  भाव, आपसी सौहार्द और बंधुत्व की अभूतपूर्व जनचेतना जागृत हुई। भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगाँठ के अवसर पर मैं देशवासियों से केवल इतनी ही अपील करता हूँ कि संविधान और लोकतंत्र को संजोए रखने का संघर्ष जारी रखें।”
उन्होंने कहा, “आर्थिक असमानताओं, महँगाई, बेरोज़गारी, सामाजिक अन्याय, संविधान के विध्वंस, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित रखने का संकल्प और मज़बूत होना चाहिए। नफ़रत और विभाजन के एजेंडे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। मोहब्बत और इंसानियत की जीत निश्चित है। कांग्रेस पार्टी थमेगी नहीं, रुकेगी नहीं। भारत माता की आवाज़, हमारी आवाज़ है।”
भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस यात्रा को याद करते हुए कहा, “भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन का सौंदर्य सिखाया। जयकार करती भीड़ और नारों के बीच, मुझे शोर में शांत रहने और बगल वाले व्यक्ति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की शक्ति का एहसास हुआ। उस यात्रा के 145 दिनों में और उसके बाद के दो वर्षों में मैंने विविध पृष्ठभूमि के हजारों भारतीयों को सुना और उनकी हर बात मेरे लिए ज्ञान लेकर आई, मुझे नया सीखने को मिला। यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्यार करने वाले लोग हैं। जब मैंने यह यात्रा शुरु की तो मैंने कहा था कि   नफरत पर विजय प्राप्त करेगा और   भय पर विजय प्राप्त करेगी, आज हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज,   की आवाज देश के हर कोने में सुनाई दे।”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “दो साल पहले आज ही के दिन भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई थी- अनेकता में एकता’ के रंग लिए करोड़ों भारतवासियों की तकलीफ की आवाज सुनने के लिए, आर्थिक अन्याय के विरुद्ध जागरूकता के लिए, नफरत के विरुद्ध   का संदेश देने के लिए, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने के लिए, 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को जोड़ने के लिए, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए, देशवासियों को ये यकीन दिलाने के लिए कि ‘फूट डालो राज करो’ का ये दूसरा दौर भी चला जाएगा और हमारी एकजुटता, समरसता और सौहार्द ही हमें मजबूत बनाएगा। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी का एक मिशन है देश को जोड़ने का – जो आज भी जारी है।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: Bharat Jodo YatraCongress raised our spiritsgave us courageNew Delhiकांग्रेसकियानयी दिल्लीबुलन्दभारत जोड़ो यात्राहमाराहमेंहिम्मत दीहौसला
Previous Post

उत्तरी क्षेत्र को हरा कर साई शक्ति बना इंटर जोन चैंपियन

Next Post

पेरिस पैरालंपिक्स के छह पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
पेरिस पैरालंपिक्स के छह पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

पेरिस पैरालंपिक्स के छह पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Partly cloudy
30 ° c
24%
13.3mh
37 c 21 c
Sun
34 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved