• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
19 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

भारत ने विश्व चैंपियन जर्मनी को घुटनों पर बैठाया

News Desk by News Desk
June 1, 2024
in खेल
भारत ने विश्व चैंपियन जर्मनी को घुटनों पर बैठाया
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन 01 जून (कड़वा सत्य) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के अंतिम चरण के पहले मैच में शनिवार को विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया।
ली वैली स्टेडियम में खेले गये मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (16वें मिनट में), सुखजीत सिंह (41वें मिनट) और गुरजंत सिंह (44वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, जर्मनी एक भी गोल नहीं कर सका। भारत एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में 13 मैचों में 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। मैच शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही भारत को पहला गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम सफल नहीं हुई। वहीं जर्मनी को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम एक भी मौके का फायदा नहीं उठा सकी और पहला क्वार्टर गोल रहित रहा।
दूसरे क्वार्टर में गोल की तलाश में उतरी भारतीय टीम ने 16वें मिनट में अपना पहला गोल किया। भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने बढ़त के साथ आक् कता के साथ खेलते हुए जर्मनी पर अपना दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 1-0 ही रहा। जर्मनी ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन वह उसे भुनाने में सफल नहीं रही।
दूसरे हाफ में जर्मनी ने अटैक के साथ शुरुआत की और मौके ढूंढने शुरू कर दिए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। तीसरे क्वार्टर में जर्मनी ने पेनल्टी कॉर्नर अपने नाम किया, लेकिन टीम स्कोर बराबर करने में नाकाम रही। 41वें मिनट में सुखजीत सिंह फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना करने में सफल रहे। इस गोल के दो मिनट बाद ही गुरजंत सिंह भी गोल दागने में सफल रहे, जिसके साथ भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए, जबकि जर्मनी एक भी मौके का फायदा नहीं उठा सका।
चौथा क्वार्टर गोल रहित रहा। आत्मविश्वास से लबरेज़ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जर्मनी को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। जर्मनी ने एक बार फिर गोल करने की कोशिश की, पी आर श्रीजेश ने इसे रोक दिया। जर्मनी ने अटैक करना जारी रखा और तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हुए। भारत ने 3-0 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगला मैच 2 जून को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगी।
 
कड़वा सत्य

Tags: GermanyIndiakneessatworld championघुटनोंजर्मनीबैठायाभारतविश्व चैंपियन
Previous Post

रेमल चक्रवात से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है राष्ट्र : मुर्मु

Next Post

मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लासिया-एसेंशियल थ्रोम्बोसाइटोसिस मरीज का एओआई में सफल इलाज

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
Next Post
मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लासिया-एसेंशियल थ्रोम्बोसाइटोसिस मरीज का एओआई में सफल इलाज

मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लासिया-एसेंशियल थ्रोम्बोसाइटोसिस मरीज का एओआई में सफल इलाज

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Mist
19 ° c
68%
7.9mh
33 c 21 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved