• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
30 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

ममता ने मोदी पर साधा निशाना,की एनआईए की आलोचना

News Desk by News Desk
April 8, 2024
in राजनीति
ममता ने मोदी पर साधा निशाना,की एनआईए की आलोचना
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 8 अप्रैल (कड़वा सत्य) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी में अपनी सभा के दौरान उन्होंने उत्तर बंगाल के तूफान प्रभावित जिले को राहत देने के लिए एक भी शब्द नहीं कहा।
सुश्री बनर्जी ,जो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष भी हैं, ने यहां एक बयान में कहा, “ प्रधानमंत्री ने जलपाईगुड़ी में एक सभा की,मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, वह जहां चाहें सभा कर सकते हैं। लेकिन आपने जलपाईगुड़ी के उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया या जिनके घर भीषण तूफान में क्षतिग्रस्त हो गए , को किसी तरह की राहत प्रदान करने के लिए एक भी शब्द नहीं कहा।”
उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री कल जलपाईगुड़ी में थे,मैं उनकी कुर्सी का सम्मान करती हूं लेकिन क्या एक प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना शोभा देता है कि ‘ चार जून के बाद, सबको चुन चुन के जेल में भरूंगा ?”
मुख्यमंत्री ने कहा, “ वास्तव में आपने देश और लोकतंत्र को जेल में बदल दिया है। आपकी एक जेब में ईडी-सीबीआई है जबकि दूसरी जेब में एनआईए और आयकर है। वे (केंद्रीय एजेंसियां) आपके भाई हैं जो आपके लिए पैसे की व्यवस्था करते हैं और बाद में आप हमकों धमकी देते हैं ,हम डरे हुए नहीं हैं।’
सुश्री बनर्जी ने यह भी सवाल किया, “आपने एक आदिवासी नेता/ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को क्यों गिरफ्तार किया। आपने अरविंद केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार किया? फिर भी वह जेल से काम कर रहे हैं?”
राष्ट्रीय जांच एजेन्सी को जिक्र करते हुये सुश्री बनर्जी ने कहा, “आप क्षेत्र की महिलाओं को परेशान करने के लिए आधी रात को एजेंसियां ​​भेजते हैं और बाद में दावा करते हैं कि उन महिलाओं ने (एनआईए) कर्मियों पर हमला किया। कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है।”
“आप स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं करते हैं और सुबह तीन बजे महिलाओं पर हमला करते हैं और बाद में सुबह 5 बजे स्थानीय पुलिस को सूचित करते हैं। ये चीजें काम नहीं कर सकतीं। इस तरह की हरकतें और भाषण आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए आज़माएं, ये उन पर ऑक्सीजन के रूप में काम कर सकती हैं। लेकिन लोकतंत्र और देश के लिए ये चीजें कार्बन-डाइऑक्साइड की तरह काम करती हैं।”
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में शनिवार को हुई तलाशी और गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं पर हमला किया गया।
एनआईए ने एक बयान में अपने ऊपर लगे गैरकानूनी कार्यों के आरोपों का खंडन किया और पूरे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया।
एनआईए ने यह स्पष्ट कर दिया कि देसी बमों के निर्माण से संबंधित जघन्य अपराध की चल रही जांच के हिस्से के रूप में उसकी कार्रवाई प् ाणिक, वैध और कानूनी रूप से अनिवार्य थी। पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नरूआबिला गांव में हुये एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी थी।
सैनी,  
कड़वा सत्य

Tags: JalpaKolkataMamata BanerjeePrime Minister Narendra Modisaidtaking aimWest Bengal Chief Ministerअपनी सभाउन्होंने उत्तर बंगालएक भी शब्द नहीं कहाकोलकाताजलपाईगुड़ीतूफान प्रभावित जिलेनिशाना साधते कहापश्चिम बंगाल मुख्यमंत्रीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीममता बनर्जीराहत देने
Previous Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Next Post

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में सीटों का बंटवारा घोषित

Related Posts

क्या बंगाल विजय का मॉडल सिर्फ मतदाता सूचियों की सफाई है?
देश

क्या बंगाल विजय का मॉडल सिर्फ मतदाता सूचियों की सफाई है?

April 7, 2026
Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन
देश

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन

April 30, 2025
सिमोना हालेप ने टेनिस को कहा अलविदा
खेल

सिमोना हालेप ने टेनिस को कहा अलविदा

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
Next Post
कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में सीटों का बंटवारा घोषित

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में सीटों का बंटवारा घोषित

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
30 ° c
21%
14.8mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved