• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
33 °c
New Delhi
35 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

महिला आरक्षण कानून लागू करने का अभियान थमेगा नहीं : अलका

News Desk by News Desk
July 29, 2024
in देश
महिला आरक्षण कानून लागू करने का अभियान थमेगा नहीं : अलका
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (कड़वा सत्य) महिला कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘महिला आरक्षण कानून’ लागू करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए सोमवार को कहा कि जब तक आधी आबादी को न्याय नहीं मिलता है महिला कांग्रेस का अभियान थमेगा नहीं।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने आज यहां जंतर मंतर पर देशभर से आई हजारों महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विधानसभा तथा संसद में महिलाओं के लिए नये संसद भवन में धूम धड़ाके से 33 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पारित करवा कर ठंडे बस्ते में डाल दिया है और उसे क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है।
सुश्री लाम्बा ने कहा “यह अभियान जंतर-मंतर से शुरू हुआ है और देश के हर राज्य, हर जिले, हर शहर तथा हर गांव तक पहुंचेगा और जब तक आधी आबादी को उनका हक नहीं मिलता आंदोलन रुकेगा नहीं। मोदी सरकार ने 2024 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून पारित कर दिया लेकिन इसके क्रियान्वयन को लंबित रख दिया था। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए ताकि हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र – जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं वहां की महिलाओं को इस कानून का लाभ मिल सके।”
उन्होंने कहा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिलाओं को सशक्त कर मजबूत करेगा और राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ाएगा। विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित हुआ है। महिलाओं के लिए हम राजनीतिक न्याय और भागीदारी के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग करते हैं। हम यह भी चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले वहां की विधानसभाओं में इस पर चर्चा हो और इसे लागू किया जाए। हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं और इन राज्यों की महिलाओं को इसका लाभ इसी चुनाव में मिलना चाहिए।”
उन्होंने कहा “महिलाओं के खिलाफ अपराध बढने का दावा किया और कहा कि पिछले 6 महीनों में राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराध के 20,000 मामले सामने आए हैं। देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा दफनाए जाने की घटना का जिक्र किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, संसदीय दल की अध्यक्ष   गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और महासचिव-संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने आश्वासन दिया है कि इन मुद्दों को संसद के दोनों सदनों में उठाया जाएगा।”
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: campaignimplementWomenअभियानअलकाकरनेथमेगानहींमहिला आरक्षण कानूनलागू
Previous Post

जिंदल स्टेनलेस ने कर्मचारियों के लिए आईआईटी बॉम्बे में एम.टेक. पाठ्यक्रम

Next Post

जर्मनी में अमेरिकी मिसाइल तैनाती को लेकर रूस ने दी प्रतिक्रिया

Related Posts

आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के सफल आयोजन के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को दिया धन्यवाद
खेल

आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के सफल आयोजन के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को दिया धन्यवाद

February 6, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
‘मोबाइल फोन के इस्तेमाल से नहीं होता किसी भी तरह का कैंसर’
विदेश

‘मोबाइल फोन के इस्तेमाल से नहीं होता किसी भी तरह का कैंसर’

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह
खेल

10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

February 4, 2025
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
Next Post
जर्मनी में अमेरिकी मिसाइल तैनाती को लेकर रूस ने दी प्रतिक्रिया

जर्मनी में अमेरिकी मिसाइल तैनाती को लेकर रूस ने दी प्रतिक्रिया

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
33 ° c
39%
6.8mh
40 c 29 c
Wed
40 c 28 c
Thu

ताजा खबर

Punjab Terror Module: 12 घंटे में सुलझी शंभू-अंबाला ट्रैक ब्लास्ट की गुत्थी, ISI के इशारे पर काम कर रहे 4 आतंकी गिरफ्तार

Punjab Terror Module: 12 घंटे में सुलझी शंभू-अंबाला ट्रैक ब्लास्ट की गुत्थी, ISI के इशारे पर काम कर रहे 4 आतंकी गिरफ्तार

April 28, 2026
पंजाब की सियासत में बड़ा दांव: मशहूर पहलवान ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया जॉइन

पंजाब की सियासत में बड़ा दांव: मशहूर पहलवान ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया जॉइन

April 28, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

यूरोप यात्रा ने पंजाब के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 28, 2026
Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved