• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
30 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मीडिया को समाज की सच्चाई दिखानी चाहिए: उइके

News Desk by News Desk
January 8, 2024
in राजनीति
मीडिया को समाज की सच्चाई दिखानी चाहिए: उइके
Share on FacebookShare on Twitter

इंफाल, 07 जनवरी (कड़वा सत्य) मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा है कि जाति, धर्म और व्यक्तिगत हितों से परे शांति, सद्भाव तथा भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
श्रीमती उइके ने यहां मणिपुर प्रेस क्लब के 49वें स्थापना दिवस समारोह में कहा,“स्थापना दिवस उत्सव और आत्म-मूल्यांकन का अवसर है। यह अवसर सभी सदस्यों को एक साथ आने, विचारों का आदान-प्रदान करने, पिछली गतिविधियों पर विचार करने और भविष्य के लिए संभावनाओं तथा चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर भी प्रदान करता है।”
उन्होंने कहा,“यह खुशी की बात है कि मणिपुर प्रेस क्लब समाज में साक्षरता और मीडिया साक्षरता को समान रूप से बढ़ावा दे रहा है। जैसा कि ज्ञात है कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, मीडिया को इतना बड़ा सम्मान मिला है और इस वजह से मीडिया की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।”
उन्होंने कहा,“मीडियाकर्मियों को इतना सक्षम होना चाहिए कि वे निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर सत्यता के साथ समाचार प्रसारित कर सकें। पत्रकार को संकट के समय धैर्य रखना चाहिए, समाचार को सनसनीखेज बनाने की बजाय वास्तविक रूप में प्रस्तुत करना चाहिए और यही पत्रकारिता की योग्यता और धर्म है। समाज में जागरूकता बढ़ाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
राज्यपाल ने कहा कि मीडिया को देश की समृद्ध विरासत और परंपरा को संरक्षित करने, लोकतंत्र को बढ़ावा देने और नागरिकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाने के लिए काम करना चाहिए। मीडिया को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समाचारों के प्रसारण में भी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। पिछले दिनों राज्य में संकट के समय राज्य मीडिया ने घटनाओं को वास्तविकता के साथ संतुलित ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। समस्याओं के बावजूद हमारे मीडियाकर्मी किसी भी कीमत पर धमकियों और दबावों के आगे नहीं झुकते। उन्होंने अपने शुरुआती करियर और मीडिया से मिली प्रेरणा को याद किया।
राज्यपाल ने मणिपुर प्रेस क्लब के विकास के लिए एक लाख रुपये की धनराशि दान की।
इससे पहले मणिपुर प्रेस क्लब (एमपीसी) पहुंचने पर राज्यपाल ने पत्रकार स्मारक स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की और मणिपुर प्रेस कॉलोनी की आधारशिला रखी। उन्होंने एमपीसी का मीडिया रिसोर्स सेंटर भी खोला। इस कार्यक्रम में महुद मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह भी शामिल हुए।
उन्होंने राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए मीडिया बिरादरी को उनकी अदम्य भूमिका और प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और उनसे भविष्य में भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की।
संतोष.संजय

Tags: Anusuiya Uikeharmony and brotherhood beyond casteImphalManipur Governorpromoting peaceraising awarereligion and personal interestsअनुसुइया उइकेइंफालजागरूकता बढ़ानेजातिधर्म और व्यक्तिगत हितोंपरे शांतिबहुत महत्वपूर्णमणिपुर राज्यपालमीडिया भूमिकासद्भाव तथा भाईचारे बढ़ावा
Previous Post

गाजा संघर्ष 2024 तक जारी रहेगा : हलेवी

Next Post

कैलिफोर्निया में 35 वाहनों की भिड़ंत,दो की मौत, नौ घायल

Related Posts

बीरेन सिंह महाकुंभ उत्सव में पहुंचे
राजनीति

बीरेन सिंह महाकुंभ उत्सव में पहुंचे

February 6, 2025
जाति के आधार पर कैदियों को काम देना असंवैधानिक है: सुप्रीम कोर्ट
देश

जाति के आधार पर कैदियों को काम देना असंवैधानिक है: सुप्रीम कोर्ट

October 3, 2024
शेयर घोटाला, जाति जनगणना, संविधान को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस
देश

शेयर घोटाला, जाति जनगणना, संविधान को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस

August 14, 2024
मणिपुर के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम पर उग्रवादियों का हमला
राजनीति

मणिपुर के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम पर उग्रवादियों का हमला

June 10, 2024
मणिपुर में पुनर्मतदान शुरू
देश

मणिपुर में पुनर्मतदान शुरू

April 30, 2024
मणिपुर में 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान
राजनीति

मणिपुर में 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान

April 28, 2024
Next Post
कैलिफोर्निया में 35 वाहनों की भिड़ंत,दो की मौत, नौ घायल

कैलिफोर्निया में 35 वाहनों की भिड़ंत,दो की मौत, नौ घायल

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
30 ° c
31%
6.5mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved