• About us
  • Contact us
Saturday, March 28, 2026
25 °c
New Delhi
31 ° Sun
30 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

मुनाफावसूली से लुढ़का बाजार

News Desk by News Desk
May 3, 2024
in व्यापार
मुनाफावसूली से लुढ़का बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 03 मई (कड़वा सत्य) अमेरिका में रोजगार के आंकड़े आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर लगभग सभी समूहों के शेयरों में हुई मुनाफावसूली के दबाव में शेयर बाजार पिछले दिवस की तेजी गंवाकर आज लुढ़क गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 732.96 अंक का गोता लगाकर 74 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 73,878.15 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 172.35 अंक की भारी गिरावट के साथ 22,475.85 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर भी मुनाफावसूली का दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 0.21 प्रतिशत टूटकर 42,414.53 अंक और स्मॉलकैप 0.55 प्रतिशत गिरकर 47,191.41 अंक रह गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3958 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2306 में बिकवाली जबकि 1527 में लिवाली हुई वहीं 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियां गिरावट जबकि 15 तेजी पर रही।
बीएसई में हेल्थकेयर और धातु समूह की 0.81 प्रतिशत तक बढ़त को छोड़कर अन्य समूहों पर मुनाफावसूली हावी रही। इससे कमोडिटीज 0.29, सीडी 0.71, ऊर्जा 0.37, एफएमसीजी 0.44, वित्तीय सेवाएं 0.49, इंडस्ट्रियल्स 0.76, आईटी 0.64, दूरसंचार 1.42, यूटिलिटीज 0.43, ऑटो 0.63, बैंकिंग 0.61, कैपिटल गुड्स 1.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.57, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.13, रियल्टी 1.09, टेक 0.96 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.01 प्रतिशत टूट गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42, जर्मनी का डैक्स 0.52 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.10, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.26 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 407 अंक की जबरदस्त तेजी के साथ 75,017.82 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद ही 75,095.18 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में लगातार गिरता हुआ दोपहर बाद 73,467.73 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 74,611.11 अंक की तुलना में 0.98 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर 73,878.15 अंक पर आ गया।
निफ्टी भी 118 अंक मजबूत होकर 22,766.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,794.70 के उच्चतम जबकि 22,348.05 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,648.20 अंक के मुकाबले 0.76 प्रतिशत उतरकर 22,475.85 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों ने एलटी 2.74, मारुति 2.37, नेस्ले इंडिया 2.22, रिलायंस 2.17, भारती एयरटेल 2.03, अल्ट्रासिमको 1.96, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.94, टाटा मोटर्स 1.38, टेक महिंद्रा 1.36, एनटीपीसी 1.15, एचडीएफसी बैंक 0.94, एचसीएल टेक 0.92, एक्सिस बैंक 0.80, टीसीएस 0.63, टाटा स्टील 0.54 और विप्रो 0.09 प्रतिशत शामिल हैं।
वहीं, बजाज फाइनेंस 0.75, बजाज फिनसर्व 0.69, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.21, एसबीआई 0.18, आईसीआईसीआई 0.18 और इंफोसिस के शेयर 0.11 प्रतिशत लाभ में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: shares of almost all groups were at higher prices locally amid mixed trend in the world market.मुंबई अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों से फेड रिजर्व के निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती Mumbai Fed Reserve cuts interest rates in near future due to strong employment data in America
Previous Post

17 मई से डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होगी बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्‍लड

Next Post

राहुल के नामांकन में गांधी परिवार पहुंचा रायबरेली

Related Posts

शेयर बाजार को लगा झटका
व्यापार

शेयर बाजार को लगा झटका

February 5, 2024
Next Post
राहुल के नामांकन में गांधी परिवार पहुंचा रायबरेली

राहुल के नामांकन में गांधी परिवार पहुंचा रायबरेली

New Delhi, India
Saturday, March 28, 2026
Mist
25 ° c
54%
11.2mh
37 c 26 c
Sun
33 c 28 c
Mon

ताजा खबर

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved