• About us
  • Contact us
Thursday, May 21, 2026
38 °c
New Delhi
39 ° Fri
40 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मुर्मु ने भारत मलावी संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की

News Desk by News Desk
October 19, 2024
in देश
मुर्मु ने भारत मलावी संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) मलावी की यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्टेट हाउस में मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजर मैक्कार्थी चकवेरा से मुलाक़ात की और दोनों नेताओं ने भारत-मलावी संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
राष्ट्रपति की मौजूदगी में दोनों देशों के अधिकारियों ने कला और संस्कृति, युवा मामले, खेल और फार्मास्युटिकल सहयोग पर समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। वह भारत की ओर से मलावी को मानवीय सहायता के रूप में 1000 टन चावल सौंपे जाने और मलावी को भाभाट्रॉन कैंसर उपचार मशीन सौंपे जाने की गवाह भी बनीं। उन्होंने मलावी में एक स्थायी कृत्रिम अंग फिटमेंट सेंटर (जयपुर फुट) की स्थापना में भारत सरकार के समर्थन की घोषणा की। इससे पहले आज सुबह, राष्ट्रपति ने लिलोंग्वे में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध और अन्य सैन्य अभियानों के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों और नागरिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मलावी के पहले राष्ट्रपति डॉ. हेस्टिंग्स कामुज़ु बांदा के विश्  स्थल – कामुज़ु समाधि पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। गुरुवार शाम राष्ट्रपति ने मलावी में भारत के उच्चायुक्त द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में मलावी में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।
राष्ट्रपति ने कहा, “भारत आपसी विश्वास, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के आधार पर अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। हमारे सहयोग के मुख्य स्तंभ विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, व्यापार और आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा और लोगों से लोगों के बीच संपर्क हैं। प्रत्येक स्तंभ भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि भारत ने अफ़्रीकी संघ को जी 20 संगठन का स्थायी सदस्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । ग्लोबल साउथ के एक अग्रणी सदस्य के रूप में, भारत ग्लोबल साउथ के देशों के साथ अपने अनुभव और क्षमताओं को साझा करना जारी रखेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे प्रवासी भारत की परिवर्तनकारी यात्रा का एक अभिन्न अंग हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों से इस यात्रा में शामिल होने और भारत के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार को लिलोंग्वे में श्री राधा कृष्ण मंदिर में आरती और पूजा करेंगी और साथ ही अल्जीरिया, मॉरिटानिया तथा मलावी की तीन देशों की राजकीय यात्रा के पूरा होने पर नयी दिल्ली रवाना होने से पहले मलावी झील का दौरा करेंगी।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: discussion on strengthening relationsIndiaMalawiNew DelhiPresident Draupadi Murmuचर्चानयी दिल्लीपरबनानेभारतमजबूतमलावीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूसंबंधों
Previous Post

बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का किया गया आयोजन, 70 मामलों की हुई सुनवाई

Next Post

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’अवार्ड से सम्मानित हुयीं शबाना आजमी

Related Posts

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की
देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की

May 5, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'एक्सीलेंस इन सिनेमा'अवार्ड से सम्मानित हुयीं शबाना आजमी

New Delhi, India
Thursday, May 21, 2026
Clear
38 ° c
17%
16.9mh
44 c 34 c
Fri
46 c 34 c
Sat

ताजा खबर

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved