• About us
  • Contact us
Sunday, March 15, 2026
27 °c
New Delhi
26 ° Mon
28 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मैंने रणनीति के तहत लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा : प्रियंका

News Desk by News Desk
May 18, 2024
in देश
मैंने रणनीति के तहत लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा : प्रियंका
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 18 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी तथा रायबरेली को अपने परिवार का घर बताते हुए कहा है कि उन्होंने रणनीति के तहत चुनाव नहीं लड़ा है और यदि वह दोनों भाई-बहन चुनाव लड़ते तो इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को होता।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि रायबरेली और अमेठी को गांधी परिवार कभी छोड़ ही नहीं सकता इसलिए उनके भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में वह दिन-रात उनकी जीत के लिए मेहनत कर रही है। उनका यह भी कहना था कि भाजपा ने श्री राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए पूरी ताकत लगाई है और उसे इसका जवाब देने के लिए वह रायबरेली में डटी हुई हैं।
श्रीमती वाड्रा ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा,“मैं कभी भी अमेठी और रायबरेली नहीं छोड़ सकतीं। मै कांग्रेस के लिए प्रचार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थीं इसलिए चुनाव नहीं लड़ी हूं। दूसरी बात अगर हम दोनों भाई-बहन चुनाव लड़ते तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होता।”
भाजपा पर श्री राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए पूरी ताकत लगाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा,“राहुल गांधी जी की छवि खराब करने के लिए भाजपा ने बहुत संगठित तरीके से काम किया और इस पर करोड़ों रुपए खर्च किए। राहुल गांधी जी के बारे में भाजपा ने ढेरों गलत बातें फैलाई। उन्हें घर और संसद से निकाला गया, न जाने कितने सारे मुकदमे लगाए गए। इतना सब होने के बावजूद, राहुल गांधी न डरे और न झुके।”
उन्होंने कहा “आज पूरा देश जानता है कि चाहे कुछ भी हो जाए- राहुल गांधी ऐसा आदमी है जो सच बोलेगा, किसी से नहीं डरेगा। भाजपा चाहती है कि हमारे परिवार को अपशब्द बोले जाएं लेकिन हम चुप रहें। हम चुप क्यों रहें। मेरी दादी ने देश के लिए 32 गोलियां खाई हैं। मैंने 19 साल की उम्र में अपने पिता की शहादत देखी है। मेरे परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है। मुझे इस बात का बेहद गर्व है।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा,“मैं पिछले 15 दिनों से रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रहा हूं। गांधी परिवार का रायबरेली से पुराना रिश्ता है। इसलिए लोगों को उम्मीद है कि हम यहां आएंगे, उनसे मुलाकात करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। हम रिमोट कंट्रोल के जरिए यहां चुनाव नहीं जीत सकते।”
 . 
कड़वा सत्य

Previous Post

चिनूक हेलीकॉप्टर का मॉडल गायब होने की खबर गलत: रक्षा मंत्रालय

Next Post

प्रियंका ने रोड शो कर किशोरी लाल के लिये की वोट की अपील

Related Posts

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए
देश

March 15, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

New Delhi, India
Sunday, March 15, 2026
Mist
27 ° c
45%
13.3mh
34 c 18 c
Mon
35 c 20 c
Tue

ताजा खबर

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

March 15, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

March 15, 2026
उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved