• About us
  • Contact us
Monday, February 9, 2026
11 °c
New Delhi
20 ° Tue
20 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी के नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ किया जा रहा है काम-भजनलाल

News Desk by News Desk
February 4, 2024
in राजनीति
मोदी के नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ किया जा रहा है काम-भजनलाल
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर, 04 फरवरी ( ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है।
श्री शर्मा ने रविवार को संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा आयोजित 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है।
मुख्यमंत्री ने निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत बताते हुए कहा कि देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलो इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। यह परंपरा युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने कहा कि जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है और एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्षशीलता और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा और सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। युवाओं को खेलों में अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे, जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्ततम जीवन शैली के कारण लोग स्वस्थ जीवनशैली से दूर होते जा रहे हैं। देर रात तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर अन्य प्रदेशों से अग्रणी है। यह वीरों की भूमि है। यहां युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए उत्साहित रहते हैं, इसलिए वे अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। प्रदेश के गांवों, कस्बों तथा शहरों में बड़ी संख्या में युवक युवतियां सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाते एवं व्यायाम करते नजर आते हैं।
15वीं जयपुर मैराथन में पांच विभिन्न श्रेणियों में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों एऊ दिव्यांगों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लेकर दो नये रिकॉर्ड बनाये। इस मौके विजेता धावकों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, जयपुर मैराथन के आयोजक सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क अध्यक्ष अनूप बरतरिया तथा संस्कृति युवा संस्था सचिव नीलम मिश्रा, भजन गायक श्री अनूप जलोटा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं धावक मौजूद थे।
जोरा

Tags: -भजनलालUnder the leadership of Modiwork is being done with the thought of making India a fit and healthy nation - Bhajanlalकिया जा रहा है कामनेतृत्वफिट एवं स्वस्थभारत कोमोदीराष्ट्र बनानेसोच के साथ
Previous Post

यूक्रेन में लुगांस्क में बेकरी पर गोलाबारी में सात लोगों की मौत

Next Post

रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
Next Post
रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी

रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी

New Delhi, India
Monday, February 9, 2026
Mist
11 ° c
87%
4.7mh
27 c 14 c
Tue
27 c 15 c
Wed

ताजा खबर

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू

February 7, 2026
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत सिंह मान सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में 17.5 लाख माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप से जुड़े

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत सिंह मान सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में 17.5 लाख माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप से जुड़े

February 7, 2026
65 लाख परिवारों को ₹10 लाख सुरक्षा कवच—मान सरकार की हेल्थ स्कीम का असर जमीन पर दिखा

65 लाख परिवारों को ₹10 लाख सुरक्षा कवच—मान सरकार की हेल्थ स्कीम का असर जमीन पर दिखा

February 7, 2026
स्क्वॉश चैंपियन – मुदित पंत ने फ़हराया विदेश में भी भारत का ध्वज!

स्क्वॉश चैंपियन – मुदित पंत ने फ़हराया विदेश में भी भारत का ध्वज!

February 7, 2026
संत समाज ने की भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना — गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर शानदार इंतज़ाम

संत समाज ने की भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना — गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर शानदार इंतज़ाम

February 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved