• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
26 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी ने कहा चुनावों में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगेगी, कांग्रेस-‘आप’ भ्रष्ट हैं

News Desk by News Desk
May 30, 2024
in राजनीति
मोदी ने कहा चुनावों में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगेगी, कांग्रेस-‘आप’ भ्रष्ट हैं
Share on FacebookShare on Twitter

होशियारपुर (पंजाब), 30 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव में सत्तारुढ गबंधन की पुन: जीत का विश्वास जताते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), संविधान और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा प्रहार किया ।
श्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल में संविधान का गला घोटा था और जिन लोगों ने 1984 में सिख विरोधी दंगे कराए थे, वे आज संविधान की रक्षा की रट लगा रहे हैं । प्रधानमंत्री यहां भाजपा द्वारा आयोजित चुनाव रैली ‘फतह’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया लोक सभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की हैट्रिक (लगातार तीसरी जीत) लगने जा रही है।
श्री मोदी ने कहा, “आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना” उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी उनकी सरकार को आशीर्वाद दे रहा है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी और आम आदमी पर्टी (आप) को भ्रष्टाचार की उपज बताया। श्री मोदी ने कहा,“कांग्रेस और इंडिया समूह के स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है।”
आजकल देश के लोग इंडिया समूह वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने इमरजेंसी में संविधान का गला घोंट दिया था। जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तो इन्हें संविधान की नहीं सूझी।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस के साथ एक और ‘आप’ जुड़ गई है। यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड् ा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे।
उन्होंने कहा, “लोग भूले नहीं कि कट्टर भ्रष्टाचारी की पहली सरकार ​कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में बनी थी, इसलिए इन्होंने भ्रष्टाचारी कांग्रेस से भ्रष्टाचार के पाठ पढ़ लिए हैं।” श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। साठ साल तक कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के एक से बढ़कर एक वारदातें की हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में पीएचडी की है।
प्रधानमंत्री ने सेना के अपमान को अक्षम्य बताते हुए कहा,“कांग्रेस और इंडिया समूह मोदी को जितनी गालियां देनी हैं दें, लेकिन ‘सेना का अपमान मोदी सहन नहीं करेगा। ”
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर पर वायु सेना की कार्रवाई और लद्दाख में नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के साथ टकराव को लेकर भारतीय सेनाओं की भूमिका पर संदेश खड़े किए थे।
श्री मोदी ने 18वीं लोक सभा चुनाव में भाजपा की फिर जीत के प्रति अपना विश्वास प्रकट करते हुए कहा,“चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या होगा?… इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गए हैं।
अगले पांच साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रुपरेखा खींची जा चुकी है। अगले 25 साल के विजन पर भी हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।”
ये लोग (आप वाले) पंजाब को नशे से मुक्त करने के नाम पर आए थे, लेकिन इन्होंने नशे को ही अपनी कमाई का साधन बना दिया है। दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। यहां खनन माफिया भी बेलगाम चल रहा है।
उन्होंने पंजाब को गुरुवों की पवित्र भूमि बताते हुए कहा,“ गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास जी की प्रेरणा है।” इसी संदर्भ में उन्होंने गुरु रविदास के इस कथन का उद्धरण दिया- ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न ,छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न।”
श्री मोदी ने कहा,“ पिछले 10 वर्ष में उनकी सरकार के कामों से दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं, तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है, तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं।”
 , 
कड़वा सत्य

Tags: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीसंविधान और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा प्रहार किया । Hoshiarpur (Punjab): Expressing confidence in the ruling allianceहोशियारपुर (पंजाब)
Previous Post

गोवा राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने

Next Post

एशियाई टेटे चैंपियनशिप में भारतीय लड़के और लड़कियों ने जीते स्वर्ण पदक

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी
देश

शाही परिवार ने किया मुर्मु का अपमान,ये खुद को देश का, आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

February 1, 2025
जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा
देश

जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा

January 31, 2025
Next Post
एशियाई टेटे चैंपियनशिप में भारतीय लड़के और लड़कियों ने जीते स्वर्ण पदक

एशियाई टेटे चैंपियनशिप में भारतीय लड़के और लड़कियों ने जीते स्वर्ण पदक

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
26 ° c
61%
6.8mh
42 c 31 c
Sat
42 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved