• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
34 °c
New Delhi
35 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी ने कांग्रेस और द्रमुक पर जमकर साधा निशाना

News Desk by News Desk
April 10, 2024
in राजनीति
मोदी ने कांग्रेस और द्रमुक पर जमकर साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

वेल्लोर, 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि पूरी द्रमुक एक परिवार की कंपनी बन गई है और राज्य को लूट रही है।
श्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) उम्मीदवारों के पक्ष में यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा,“ द्रमुक राज्य को पुरानी सोच और पुरानी राजनीति में फंसाए रखना चाहती है। पूरी द्रमुक एक परिवार की कंपनी बन गई है। द्रमुक की पारिवारिक राजनीति के कारण तमिलनाडु के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है।”
द्रमुक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए श्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का है और पूरा ‘परिवार’ राज्य को लूटने पर आमादा है।
हाल ही में द्रमुक के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए, जिसे बाद में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा यह स्थापित करने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था कि वह ड्रग कार्टेल का सरगना था, प्रधानमंत्री ने पूछा कि इन ड्रग माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है?
उन्होंने कहा, ‘एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया ड्रग माफिया किस परिवार से है?’उन्होंने द्रमुक पर लोगों को क्षेत्र, धर्म और जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह द्रमुक की इस एक दशक पुरानी खतरनाक राजनीति का पर्दाफाश करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा “ द्रमुक जानती है कि जिस दिन लोग बांटो और राज करो की राजनीति को समझ जाएंगे, उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा। मैंने फैसला किया है कि मैं द्रमुक की दशकों पुरानी इस खतरनाक राजनीति को उजागर करना जारी रखूंगा।”
श्री मोदी ने कच्चाथिवु द्वीप जिसे 1974 के समझौते के तहत भारत ने श्रीलंका को सौंप दिया था, का मामला उठाते हुए इसके लिए कांग्रेस और द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि द्वीप छोड़ने के बाद से, तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जो नौकाओं को भी जब्त कर रही है, जबकि कांग्रेस और द्रमुक नकली करुणा दिखाते हैं, यह भाजपा के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार थी जो भारतीय मछुआरों की स्थायी रिहाई सुनिश्चित करने और यहां तक कि उन्हें द्वीप राष्ट्र में फांसी से भी बचाने के लिए भी प्रयास कर रही थी।
उन्होंने यह भी जानना चाहा कि कैबिनेट की किस बैठक में यह निर्णय (कच्चथिवु को छोड़ने का) लिया गया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है।”कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति टिप्पणी पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह द्रमुक की भी मानसिकता है। विपक्षी इंडिया समूह ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और याद दिलाया कि कैसे द्रमुक सरकार ने दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता जयललिता के साथ दुर्व्यवहार किया था, जब वह जीवित थीं। उन्होंने कहा,“ पूरा तमिलनाडु कह रहा है ‘एक बार फिर मोदी सरकार’।”
“प्रधानमंत्री ने कहा “ भारत आज दुनिया में एक ताकत बनकर उभर रहा है और मुझे खुशी है कि तमिलनाडु ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने में तमिलनाडु ने बहुत बड़ा योगदान दिया है।”
श्री मोदी एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए कोयंबटूर रवाना हो गए जिसके बाद वह नागपुर के लिए रवाना हो गए।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: Congress and DMKPrime Minister Narendra Moditargeted fiercelyVelloreकांग्रेस और द्रमुकजमकरनिशानापरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवेल्लोरसाधा
Previous Post

धनखड़ ने दिलाई राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ

Next Post

न्यूजीलैंड के पूर्व लेगस्पिनर अलबास्टर का निधन

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई
देश

मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई

February 4, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
Next Post
न्यूजीलैंड के पूर्व लेगस्पिनर अलबास्टर का निधन

न्यूजीलैंड के पूर्व लेगस्पिनर अलबास्टर का निधन

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Overcast
34 ° c
32%
3.6mh
42 c 30 c
Wed
41 c 30 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved