• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी ने केंद्र की योजनाओं में बाधा डालने पर की टीएमसी सरकार की आलोचना

News Desk by News Desk
March 9, 2024
in राजनीति
मोदी ने केंद्र की योजनाओं में बाधा डालने पर की टीएमसी सरकार की आलोचना
Share on FacebookShare on Twitter

सिलीगुड़ी, 09 मार्च (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गरीबों के लाभ के लिए शुरू की गई विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन को रोकने और पश्चिम बंगाल के गरीब लोगों के लिए आवंटित धन को कथित तौर पर हड़पने के लिए तृणमूल (टीएमसी) सरकार की जमकर आलोचना की।
श्री मोदी ने सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर बंगाल के लोगों को विकास से वंचित करने के लिए कांग्रेस और वामपंथियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने कभी भी लोगों के विकास के लिए काम नहीं किया और गरीबों को लूटने में व्यस्त रहे तथा उत्तर 24 परगना के संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा का जिक्र किया।
श्री मोदी ने कहा,“टीएमसी सरकार ‘तोलाबाजों’ की ओर से चुने गए लोगों को पैसे बांटती है। जब आप संघर्ष कर रहे होते हैं या पीड़ित होते हैं तो इससे टीएमसी को कोई नुकसान नहीं होता है।”
उन्होंने कहा कि जहां देशवासी संदेशखाली में महिलाओं की दुर्दशा और गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पने की बात सुनकर स्तब्ध हैं, वहीं सत्ता में मौजूद पार्टी अपराध के अपराधियों को बचा रही है।
श्री मोदी ने कहा कि गरीब लोगों के लिए बनाई गई केंद्र सरकार की कई योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, उज्वला को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया गया और मनरेगा के तहत 100 दिनों के काम के लिए धनराशि निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड जारी किए गए थे और मनरेगा के लिए धन राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने ले लिया था।
श्री मोदी की दो मार्च के बाद से यह चौथी रैली है। इससे पहले उन्होंने हुगली के आरामबाग, नादिया के कृष्णानगर और उत्तर 24 परगना के बारासात में संबोधित किया था।
उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने का आग्रह किया और सुनिश्चित किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीते।
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के प्रति काफी सहानुभूति रखते हैं और सभी चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गोरखा, राजबंशी, आदिवासी और चाय क्षेत्र के लोगों को लेकर बहुत संवेदनशील है।
प्रधानमंत्री ने इंडिया समूह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और टीएमसी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास कार्यों पर रोक लगा रहे हैं और वामपंथी अस्तित्व के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस परिवार तंत्र में लगी हुई है, टीएमसी अपने भतीजे को बचाने में लगी है और वामपंथी अपने अस्तित्व के लिए शोर मचा रहे है।
श्री मोदी ने कहा कि भाजपा ‘हमारी माताओं और बहनों’ के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बिजली, बैंक खाते, नल के पानी जैसे विकास पर जोर दे रही है।
श्री मोदी ने इससे पहले एक आधिकारिक कार्यक्रम में ‘विकसित भारत विकसित पश्चिम बंगाल’ के तहत ग्रामीण उत्तरी जिलों में 4500 करोड़ रुपये से अधिक की रेल, सड़क, विद्युतीकरण परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
डेस्क.संजय

Tags: Modi criticizes TMC government for obstructing Centre
Previous Post

मूनी और हेमलता के तूफानी अर्धशतकों से गुजरात ने बनाये 190 रन

Next Post

सीमा को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे भारत और बंगलादेश

Related Posts

No Content Available
Next Post
सीमा को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे भारत और बंगलादेश

सीमा को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे भारत और बंगलादेश

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
25 ° c
61%
4.7mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved