• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

युवा ट्रैकरों का वाहन खाई में गिरने से 14 की मौत, मोदी ने जताया शोक

News Desk by News Desk
June 15, 2024
in राजनीति
युवा ट्रैकरों का वाहन खाई में गिरने से 14 की मौत, मोदी ने जताया शोक
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 15 जून (कड़वा सत्य) हरियाणा के गुरुग्  से उत्तराखंड की उच्च पर्वत श्रृंखला पर स्थित तुंगनाथ-चोपता में 26 लोगों को लेकर ट्रेकिंग पर ले जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अभी तक चौदह पर्यटकों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स, ऋषिकेश में उपचाराधीन घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया जबकि एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों को गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट किया गया। एम्स, ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो लोगों की मृत्यु हुई। देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों के मरने की सूचना पुष्टि हुई, जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी।
दुर्घटना की खबर मिलते ही जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ व स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद, अलग, अलग हेली एम्बुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी गहरवार ने अपने स्वास्थ्य विभाग के अनुभव का पूरा सहयोग दिया। उन्होंने एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान, लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल की।
श्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री धामी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने एम्स में जाकर घायलों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के लिए कहा।
सुमिताभ. 
कड़वा सत्य

Tags: 26 लोगोंDehradunGurugram of Haryanahigh mountain rangeTungnath-ChoptaUttarakhandअभी तक चौदह पर्यटकों मौतउच्च पर्वत श्रृंखलाउत्तराखंडएक टेम्पो ट्रैवलर वाहनट्रेकिंगदुर्घटनाग्रस्तदेहरादूनरुद्रप्रयाग मुख्यालयरैंतोलीशनिवारस्थित तुंगनाथ-चोपताहरियाणा के गुरुग्रामहादसे
Previous Post

पंजा कुश्ती: दूसरे दिन मुरादाबाद ने चार व आगरा ने जीते तीन स्वर्ण

Next Post

शिक्षा मंत्री का नीट में धांधली को नकारना शर्मनाक: कांग्रेस

Related Posts

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध
देश

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध

July 16, 2025
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल
राजनीति

गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल

February 6, 2025
ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा
खेल

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

February 5, 2025
सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
खेल

सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

February 4, 2025
Next Post
शिक्षा मंत्री का नीट में धांधली को नकारना शर्मनाक: कांग्रेस

शिक्षा मंत्री का नीट में धांधली को नकारना शर्मनाक: कांग्रेस

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Partly Cloudy
32 ° c
34%
6.8mh
43 c 34 c
Wed
41 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved