• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Fri
37 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

योगी ने बाबा गोरक्षनाथ को चढ़ायी खिचड़ी

News Desk by News Desk
January 14, 2025
in राजनीति
योगी ने बाबा गोरक्षनाथ को चढ़ायी खिचड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर 14 जनवरी (कड़वा सत्य) गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रन्ति के अवसर पर मंगलवार को कड़ाके की ठंड के बीच शिवावतारी बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ायी। साथ ही, पड़ोसी देश नेपाल के राज परिवार द्वारा भेजी गयी खिचडी चढायी गयी जिसके बाद मंदिर का मुख्य कपाट खिचडी चढाने के लिए श्रध्दालुओं को खोल दिया गया।
सोमवार की रात से कतार में लगे श्रध्दालुओं का तांता शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचडी चढाना शुरू कर दिया। मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से बैठकर पूरी व्यवस्था
पर नजर रखे हुए है। मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी ने बताया कि तडके से दोपहर 12 बजे तक तक लगभग पांच लाख श्रध्दालुओं ने खिचडी चढा चुके हैं और देर रात तक लगभग 20 लाख ये अधिक बाबा गोरखनाथ को खिचडी चढाने का अनुमान हैं।
खिचड़ी चढ़ाने के लिये पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत बिहार,उत्तराखंड,दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,गुजरात तथा अन्य प्रान्तों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में  लुओं का जनसैलाब गोरखनाथ मंदिर में एकत्र होते हैं। प्रतिवर्ष 14 या 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही नाथ सम्प्रदाय के प्रसिद्ध शिवावतारी गोरक्षनाथ मंदिर में परम्परागत रूप से खिचड़ी चढ़ीने का क्रम शुरू हो जाता है। निर्धारित मुहूर्त में सबसे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा खिचड़ी
चढ़ायी जाती है।
 लु मंदिर परिसर में स्थित भीम सरोवर में पहले स्नान करते हैं और उसके बाद योगी गोरखनाथ का दर्शन करने के बाद खिचड़ी चढ़ाते हैं। इस भीम सरोवर में देश के सभी पवित्र नदियों का पानी डाला गया है। मकर संक्रांति के तैयारियों के सिलसिले में शहर के चौराहों तथा गलियों में चूड़ा,लाई,पट्टी,तिलकुट तथा गजक की दुकानें सजी है। मकर संक्रान्ति का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पड़ोसी देश नेपाल में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
आगरा का तिल लड्डू बिहार का तिलकुट, बंगाल का  दाना, कानपुर की गजक एवं लखनऊ की रेवड़ी इस बार लोगों को खूब भा रही है। परम्परागत वस्तुओं के साथ ही साथ इस समय सजावटी सामानों की भी भरमार है।
गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी से एक माह तक चलने वाला खिचड़ी मेला में पहले से दुकानें सजी हुयी हैं। मेले में पड़ोसी देश नेपाल के अलावा बिहार,उत्तराखंड,दिल्ली और गुजरात प्रान्त से आये हजारों की सख्या में  लु गोरखपुर आकर शिवावतारी गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी,तेल,चावल,गुड़, नमक और घी आदि चढ़ाते हैं।
पूरी प्रकृति को ऊर्जस्वित करने वाले सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर खिचड़ी चढ़ाने की यह अनूठी परंपरा पूरी तरह लोक को समर्पित है। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी के रूप में चढ़ाए जाने वाला अन्न वर्षभर जरूरतमंदों में वितरित किया जाता है। मंदिर के अन्न क्षेत्र में कभी भी कोई जरूरतमंद पहुंचा खाली हाथ नहीं लौटा ठीक वैसे ही जैसे बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर मन्नत मांगने वाला कभी निराश नहीं होता।
मंदिर व प्रशासन की ओर से खिचड़ी महापर्व को लेकर  लुओं की सुरक्षा व सुविधा का पूर्ण इंतजाम किया गया है। गोराखपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मंदिर प्रबंधन की तरफ से उनके ठहरने और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतज़ाम किया गया है। प्रशासन की तरफ से रैन बसेरों में भी पूरी व्यवस्था की गई है।
गोरखनाथ मंदिर सामाजिक समरसता का ऐसा केंद्र है जहां जाति,पंथ, महजब की बेड़ियां टूटती नजर आती हैं। इसके परिसर में क्या हिंदू क्या मुसलमान सबकी दुकानें हैं। यानी बिना भेदभाव सबकी रोजी रोटी का इंतजाम है। यही नहीं मंदिर परिसर में माहभर से अधिक समय तक लगने वाला खिचड़ी मेला भी जाति धर्म के बंटवारे से इतर हजारों लोगों की आजीविका का माध्यम बनता है। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा त्रेतायुगीन मानी जाती है।
मान्यता है कि तत्समय आदि योगी गुरु गोरखनाथ एक बार हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां ज्वाला देवी के दरबार मे पहुंचे। मां ने उनके भोजन का प्रबंध किया। कई प्रकार के व्यंजन देख बाबा ने कहा कि वह तो योगी हैं और भिक्षा में प्राप्त चीजों को ही भोजन रूप में ग्रहण करते हैं। उन्होंने मां ज्वाला देवी से पानी गर्म करने का अनुरोध किया और स्वयं भिक्षाटन को निकल गए। भिक्षा मांगते हुए वह गोरखपुर आ पहुंचे और यहीं धूनी रमाकर साधनालीन हो गए।
उदय  
कड़वा सत्य

Tags: GorakhpurGorakshpeethadhiswar MahantMakar Sankrantioffered Khichdisevere coldShiva avatar Baba GorakhnathYogi Adityanathकड़ाके ठंडखिचड़ी चढ़ायीगोरक्षपीठाधीश्वर महंतगोरखपुरमकर संक्रन्तियोगी आदित्यनाथशिवावतारी बाबा गोरक्षनाथ
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को 21 रनों से हराया

Next Post

निखिल द्विवेदी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘नागिन’ की स्क्रिप्ट की झलक शेयर की

Related Posts

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा
देश

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
केजरीवाल है दिल्ली की दुर्गती करने वाले सबसे बड़े अपराधीः योगी
देश

केजरीवाल है दिल्ली की दुर्गती करने वाले सबसे बड़े अपराधीः योगी

January 24, 2025
मकर संक्रांति के अवसर पर महावतार नरसिंह का टीज़र रिलीज
बॉलीवुड

मकर संक्रांति के अवसर पर महावतार नरसिंह का टीज़र रिलीज

January 14, 2025
जीतू पटवारी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं
राजनीति

जीतू पटवारी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

January 14, 2025
स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन :  योगी
राजनीति

स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन : योगी

January 13, 2025
Next Post
निखिल द्विवेदी ने अपनी आने वाली फिल्म

निखिल द्विवेदी ने अपनी आने वाली फिल्म 'नागिन' की स्क्रिप्ट की झलक शेयर की

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
34 ° c
20%
7.6mh
41 c 31 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026
होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved