• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
31 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

राम, कृष्ण, बुद्ध के लघुचित्रों वाली संविधान की मूल प्रति उपलब्ध करायी जाये: धनखड़

News Desk by News Desk
January 24, 2024
in देश
राम, कृष्ण, बुद्ध के लघुचित्रों वाली संविधान की मूल प्रति उपलब्ध करायी जाये: धनखड़
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली,24 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संविधान को मूल रूप में उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि आपातकाल भारतीय संवैधानिक यात्रा का सबसे काला और शर्मनाक समय है।
उपराष्ट्रपति ने यहां गणतंत्र के रूप में भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान हमारा सम्मान” अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा,“ संविधान सभा के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित संविधान की प्रति हमारे बच्चों को नहीं मिल पाती है। यह बहुत दुख की बात है। संविधान की मूल प्रति में 22 लघु चित्र हैं, जिन्हें संविधान के प्रत्येक भाग से पहले सोच-समझकर रखा गया है। इन लघुचित्रों के माध्यम से, संविधान के संस्थापकों ने हमारी पांच हजार साल पुरानी संस्कृति का सार व्यक्त किया है।”
उन्होंने कहा कि इन चित्रों को आम जनता नहीं देख पा रही है क्योंकि ये संविधान की प्रचलित प्रतियों का हिस्सा नहीं है। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,“ देश को उसके प्रामाणिक रूप में संविधान उपलब्ध कराया जाए, जैसा कि हमारे संस्थापकों ने हमें दिया था। संविधान के मौलिक अधिकारों के भाग में श्री राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने का लघु चित्र है।”
उपराष्ट्रपति ने मौलिक अधिकारों को लोकतंत्र की सर्वोत्कृष्टता और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक अभिन्न पहलू बताया और कहा कि यदि कोई मौलिक अधिकारों का आनंद नहीं लेता है तो वह लोकतंत्र में रहने का दावा नहीं कर सकता है।
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “ नियति के साथ साक्षात्कार और आधुनिकता के साथ साक्षात्कार के बाद, हमने 22 जनवरी, 2024 को देवत्व के साथ साक्षात्कार किया।” उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण एक बहुत लंबी और दर्दनाक प्रक्रिया थी लेकिन इसे कानून के अनुसार हासिल किया गया और यह दर्शाता है कि देश कानून के शासन में विश्वास करता है।
आपातकाल की घोषणा को संवैधानिक यात्रा का सबसे काला और शर्मनाक काल बताते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि इसने लाखों लोगों को जेल में डालकर उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया। उन्हाेंने कहा, “हमें उम्मीद थी कि न्यायपालिका इस अवसर पर आगे आएगी, दुर्भाग्य से न्यायपालिका के लिए भी, यह सबसे अंधकारमय अवधि में से एक है। ”
मौलिक कर्तव्यों को संविधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने सभी से मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील की और कहा,“ यह हमें अच्छा नागरिक बनाता है।”
सत्या,आशा

Tags: Vice President Jagdeep Dhankhar on Wednesdaउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र को नव वर्ष पर शुभकामनाएं दी New Delhiनयी दिल्ली
Previous Post

बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी तृणमूल, ‘इंडिया’ के साथ कोई समझौता नहीं: ममता

Next Post

पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुयी ’राहगीर – द वेफरर्स’ की स्क्रीनिंग

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुयी ’राहगीर - द वेफरर्स’ की स्क्रीनिंग

पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुयी ’राहगीर - द वेफरर्स’ की स्क्रीनिंग

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Sunny
31 ° c
18%
3.6mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved