• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राष्ट्रपति मुर्मु हैदराबाद में वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव में शामिल हुईं

News Desk by News Desk
March 16, 2024
in राजनीति
राष्ट्रपति मुर्मु हैदराबाद में वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव में शामिल हुईं
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद, 15 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तेलंगाना के हैदराबाद में शुक्रवार शाम को कान्हा शांति वनम में वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव में शामिल हुईं और सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने वर्तमान वैश्विक संदर्भ में ‘आंतरिक शांति से विश्व शांति तक’ आयोजित कार्यक्रम के विषय के महत्व पर बल दिया। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के लोगों के बीच सद्भाव और आपसी समझ को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति ने विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बल देकर कहा कि आध्यात्मिक चेतना स्वाभाविक रूप से भेदभाव और विभाजन को अस्वीकार करती है, हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं में एकता और समानता के लोकाचार पर बल दिया गया है।

भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित होकर, राष्ट्रपति ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर बल दिया, जिसमें विविध मार्गों का सम्मान किया जाता है क्योंकि वे एक ही परम सत्य की ओर लेकर जाते हैं।

उन्होंने भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, जगद्गुरु शंकराचार्य, संत कबीर, संत रविदास और गुरु नानक से लेकर स्वामी विवेकानंद तक आध्यात्मिक गुरुओं के योगदान की सराहना की और विश्व स्तर पर आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

महात्मा गांधी द्वारा राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों के एकीकरण पर प्रकाश डालते हुए, राष्ट्रपति ने नैतिक आचरण और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में आध्यात्मिकता की परिवर्तनकारी शक्ति पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपने कार्यों को नैतिक आदर्शों और आध्यात्मिक लक्ष्यों के साथ संरेखित करने का आग्रह किया, मन को नियंत्रित करने और भाग्य को आकार देने में ध्यान के महत्व पर बल दिया।

राष्ट्रपति ने लोगों से आग्रह किया कि वे सामूहिक रूप से मानवता को उज्जवल भविष्य की ओर लेकर जाने के लिए व्यक्तिगत परिवर्तन और परोपकारी कार्य शुरू करें।

अभय

Tags: President Murmu attends Global Spirituality Festival in Hyderabadमहोत्सव मेंराष्ट्रपति मुर्मुवैश्विक आध्यात्मिकताशामिल हुईंहैदराबाद में
Previous Post

अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनायेंगे शूजित सरकार

Next Post

स्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 15,000 लोगों ने भाग लिया

Related Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन
खेल

राष्ट्रपति मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

July 11, 2024
एनटीआर जूनियर के फैंस ने हैदराबाद में चलाया रक्तदान अभियान
मनोरंजन

एनटीआर जूनियर के फैंस ने हैदराबाद में चलाया रक्तदान अभियान

May 7, 2024
Next Post
स्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 15,000 लोगों ने भाग लिया

स्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 15,000 लोगों ने भाग लिया

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
26 ° c
58%
18.4mh
39 c 23 c
Fri
38 c 23 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved