• About us
  • Contact us
Thursday, April 30, 2026
32 °c
New Delhi
34 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राहुल जीत के बाद पहली बार वायनाड संसदीय क्षेत्र पहुंचे

News Desk by News Desk
June 12, 2024
in राजनीति
राहुल जीत के बाद पहली बार वायनाड संसदीय क्षेत्र पहुंचे
Share on FacebookShare on Twitter

मल्लापुरम (केरल),12 जून (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड संसदीय सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को वायनाड का दौरा किया और अपने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री गांधी की जीत के बाद अपने संसदीय क्षेत्र की यह पहली यात्रा है। इस बात को लेकर वह असमंजस में हैं कि उन्हें कौन-सी सीट छोड़नी चाहिए। नियम के अनुसार वह एक ही संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
श्री गांधी ने वायनाड की जनता के समक्ष स्वीकार किया कि उनके सामने वायनाड या रायबरेली दोनों में से किसी एक के चयन को लेकर बड़ी दुविधा है और संभव है कि यह असमंजस 17 जून तक बना रहे।
वायनाड लोकसभा क्षेत्र के मलप्पुरम जिले के एडवन्ना में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा और उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि वह परमात्मा के निर्देशानुसार काम कर रहे हैं, हालांकि, उन्होंने केवल अडानी या अंबानी के पक्ष में निर्णय लेने के लिए परमात्मा के निर्देशों का पालन किया।”
श्री गांधी ने कहा,“ मैं एक सामान्य इंसान हूं, मेरा भगवान भारत के गरीब लोगों के बीच रहता है ,और इसलिए मेरे लिए वायनाड के लोगों से   आसान है और वे मुझे बताएंगे कि मुझे क्या करना है।” उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा,“ मैं आपसे वादा करता हूं कि वायनाड और रायबरेली दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लोग इस संबंध में मेरे निर्णय से खुश होंगे।”
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाये रखने के लिए लड़ा गया और लोगों ने भाजपा को खूब सबक सिखाया। श्री गांधी ने कहा, “संविधान को हाथ नहीं लगाना। यह हमारा सम्मान, आवाज और परंपरा है। इसे नहीं छूना।”
उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति को मोहब्बत ने हराया और अहंकार को विनम्रता ने परास्त कर दिया।
एडवन्ना रोड शो के दौरान खुली जीप में बैठे श्री गांधी की एक झलक पाने के लिए महिलाओं और बच्चों सहित हजारों यूडीएफ कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़े। बाद में कलपेट्टा बस स्टैंड पर आयोजित दूसरे स्वागत समारोह में श्री गांधी ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। कांग्रेस नेता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट से 3.6 लाख वोटों के अंतर से सफलता हासिल की है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: मल्लापुरम (केरल)
Previous Post

मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली जाएंगे

Next Post

दूरसंचार उद्योग के मुद्दों पर नई सरकार के लिए सीओएआई की सिफारिशें

Related Posts

No Content Available
Next Post
दूरसंचार उद्योग के मुद्दों पर नई सरकार के लिए सीओएआई की सिफारिशें

दूरसंचार उद्योग के मुद्दों पर नई सरकार के लिए सीओएआई की सिफारिशें

New Delhi, India
Thursday, April 30, 2026
Mist
32 ° c
41%
15.1mh
39 c 28 c
Fri
42 c 30 c
Sat

ताजा खबर

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 मई से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की

April 29, 2026
पंजाब की सियासत में ‘आप’ का बड़ा दांव: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया भव्य स्वागत

पंजाब की सियासत में ‘आप’ का बड़ा दांव: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया भव्य स्वागत

April 29, 2026
WAPCOS-NPCC Corruption: इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे से हड़कंप, जल शक्ति मंत्रालय के PSUs में बड़े खेल का भंडाफोड़, रडार पर आए कई नए नाम

WAPCOS-NPCC Corruption: इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे से हड़कंप, जल शक्ति मंत्रालय के PSUs में बड़े खेल का भंडाफोड़, रडार पर आए कई नए नाम

April 28, 2026
Punjab Terror Module: 12 घंटे में सुलझी शंभू-अंबाला ट्रैक ब्लास्ट की गुत्थी, ISI के इशारे पर काम कर रहे 4 आतंकी गिरफ्तार

Punjab Terror Module: 12 घंटे में सुलझी शंभू-अंबाला ट्रैक ब्लास्ट की गुत्थी, ISI के इशारे पर काम कर रहे 4 आतंकी गिरफ्तार

April 28, 2026
पंजाब की सियासत में बड़ा दांव: मशहूर पहलवान ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया जॉइन

पंजाब की सियासत में बड़ा दांव: मशहूर पहलवान ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया जॉइन

April 28, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved