• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
18 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

लंबी चर्चा और फिटनेस को देखते हुए सूर्यकुमार को टी-20 का कप्तान बनाया गया: आगरकर

News Desk by News Desk
July 22, 2024
in खेल
लंबी चर्चा और फिटनेस को देखते हुए सूर्यकुमार को टी-20 का कप्तान बनाया गया: आगरकर
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 22 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को फिटनेस मापदंड और लंबे समय तक चली चर्चा के बाद टी-20 अंतराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया गया।
श्रीलंका में सीमित ओवर श्रृंखला के लिए रवाना होने से पहले हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान आगरकर ने कहा, “किसी को कप्तान बनाने का फैसला आप रातों-रात नहीं ले सकते। हमने इस पर काफी विचार विमर्श किया और ड्रेसिंग रूम से भी फीडबैक लिया कि एक कप्तान के रूप में हम क्या-क्या गुण ढूंढ रहे हैं। हमारे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि हमारा कप्तान ऐसा होना चाहिए जो कि कभी भी मैदान में उतरने के लिए तैयार रहता हो। यह हमारी पहली शर्त थी। सूर्यकुमार के साथ आप पहले से ही जानते हैं कि फिटनेस कभी भी उतना बड़ा मसला नहीं रहा है। इससे हमें फैसला करने में बहुत मदद मिली।”
आगरकर ने सवालिया लहजे में कहा, “अगर हार्दिक अचानक से चोटिल हो जाते तो हमारे पास कप्तानी के लिए कोई विकल्प नहीं बचता। रोहित के रहने से चीजें आसान थीं और हमारे पास विकल्प थे। ऐसा पहले भी हुआ है, जब हार्दिक अचानक से चोटिल हो गए हों और हमारे पास कप्तानी का कोई विकल्प ना बचा हो। इसलिए हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते थे।”
उन्होंने कहा, “जहां तक शुभमन की उपकप्तानी का सवाल है तो वह तीनों प्रारुपों में खेलते हैं। पिछले कुछ वर्षो में उनके खेल में बहुत विकास हुआ है। तो हम एक ऐसा युवा विकल्प चाहते थे, जो ड्रेसिंग रूम में अनुभवी खिलाड़ियों से सीख सके और जरूरत पड़ने पर टीम की कप्तानी कर सके। हम फिर से ऐसी स्थिति नहीं चाहते थे कि हमें अचानक से कोई कप्तान ढूंढना पड़े। हम चाहते हैं कि शुभमन में नेतृत्व क्षमता का विकसित हो और उन्हें इसका अनुभव मिले। हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह भविष्य के कप्तान हैं, लेकिन फिलहाल तो हमारी सोच यही है।”
उन्होंने कहा, “ आप जानते है कि पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्या कर सकते है। दुर्घटना से पहले वह हमारे लिए हर प्रारुप में मुख्य खिलाड़ी थे। उन्होंने एक बार अपने ही दम पर हमें टेस्ट सीरीज जितायी है। इसलिए आप चाहते हैं कि वह टीम के लिए खेलें। टी-20 के बाद एकदिवसीय क्रिकेट उनकी वापसी में दूसरा बड़ा कदम होने वाला है। हमें उम्मीद है कि टी-20 के बाद वह एकदिवसीय में भी सफल वापसी करेंगे।”
उन्होंने कहा, “अगर कोई सालों के बाद वापसी कर रहा है तो आप यह भी चाहते हैं कि उन पर कोई दबाव ना हो, विशेषरूप से उपकप्तानी का। इसलिए हमारे पास हर प्रारुप में अतिरिक्त विकेटकीपर का विकल्प है। केएल राहुल हमारे लिए बड़े प्रारुप में दूसरा विकल्प हैं। उनके लिए एकदिवसीय विश्व कप अच्छा गया था और अब टेस्ट सत्र आने वाला है। हमें उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी निकट भविष्य में भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे।”
 
कड़वा सत्य

Tags: New DelhiSuryakumar was made the captain of T20 after long discussions and considering his fitness: Agarkar.कप्तानगयाचर्चा और फिटनेसटी-20देखतेनयी दिल्लीबनायामुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकरलंबीसूर्यकुमारहुए
Previous Post

फिल्म ‘घुसपैठिया’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज

Next Post

हैरिस, बाइडेन की नीतियों में कोई अंतर नहीं: कैनेडी जूनियर

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
हैरिस, बाइडेन की नीतियों में कोई अंतर नहीं: कैनेडी जूनियर

हैरिस, बाइडेन की नीतियों में कोई अंतर नहीं: कैनेडी जूनियर

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
18 ° c
68%
9.7mh
33 c 19 c
Fri
34 c 21 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved