• About us
  • Contact us
Sunday, March 22, 2026
19 °c
New Delhi
28 ° Mon
29 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लोस चुनाव: छठे चरण के मतदान के लिये तैयारियां पूरी

News Desk by News Desk
May 24, 2024
in देश
लोस चुनाव: छठे चरण के मतदान के लिये तैयारियां पूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 24 मई (कड़वा सत्य) लोक सभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिये 42 सीटों पर मतदान सुचारु रूप से कराने के लिये आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
दिल्ली की सात सीटों सहित छठे चरण में सभी 58 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जायेगा। कुछ मतदान केन्द्रों में मतदान समाप्त होने की समय परिवर्तित किया जा सकता है।
छठे चरण में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री   लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जायेगा।
इस चरण में 58 लोकसभा सीटों पर 889 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिये 42 सीटों पर उतरे 44 महिलाओं सहित 383 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से पहले चरण में 13 मई को 28 और दूसरे चरण में 35 सीटों पर मतदान हो चुका है।
आयोग की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार आठ राज्य / केंद्र-शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11.13 करोड़ मतदाता 1.14 लाख रिपीट लाख मतदान केंद्रों पर वोट डाल कर 889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय कर सकेंगे। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष तथा 5.29 करोड़ महिला और 5120 उभयलिंगी मतदाता अपने मताधिकार शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये हैं। साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारियों एवं जिला चुनाव अधिकारियों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुये उचित प्रबंधन करने के लिये पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गयी है। चुनाव कर्मियों को मशीनों और सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिये रवाना कर दिया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं कि मतदान आ दायक और सुरक्षित वातावरण में हो। मतदान केंद्र पर पर्याप्त छाया, पेयजल, रैंप, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधायें हों।
आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने और जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। मतदान कराने वाले दलों को मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिये रवाना कर दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर भी कल ही मतदान होगा। इसके लिये तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मतदान में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिये सुरक्षा से लेकर हर जरूरी चीज का ख्याल रखा जायेगा। मतदान से 48 घंटे पहले ही दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतदान के दिन सहित दो दिनों तक, दिल्ली में कोई भी शराब की दुकानें खुली नहीं रहेंगी। इसके अलावा, मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिये दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस सेवायें शनिवार को समय से पहले शुरू होंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए शनिवार को सभी मार्गों पर मेट्रो सर्विस सुबह चार बजे शुरू होंगी। इसी तरह, दिल्ली परिवहन निगम ने घोषणा की कि वह 25 मई को सुबह चार बजे से दिल्ली भर में 35 मार्गों के लिए अतिरिक्त बस सेवायें संचालित करेगा।
दिल्ली में मतदान के दिन दुकानें, रेस्टोरेंट और मॉल भी खुले रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सात सीटों पर 162 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की बांसुरी स्वराज, कांग्रेस के कन्हैया कुमार, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती शामिल हैं।
इस चरण की 58 संसदीय सीटों में सामान्य श्रेणी की 49, अनुसूचित जनजाति दो और अनुसूचित जाति की सात सीटें हैं। ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों में सामान्य श्रेणी की 31, अनुसूचित जनजाति के लिये पांच और अनुसूचित जाति की छह सीटें हैं।
आयोग ने कहा है कि मतदान और सुरक्षा अधिकारियों को पहुंचाने के लिये 200 विशेष रेलगाड़ियाँ संचालित की गयी हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिये कुल 2222 उड़नदस्ते, 2295 स्टेटिक निगरानी टीमें, 819 वीडियो निगरानी टीमें और 569 वीडियो देखने वाली टीमें चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार छठे चरण के लिये 85 वर्ष से अधिक उम्र के 8.93 लाख से अधिक पंजीकृत और 9.58 लाख दिव्यांग और सौ साल से अधिक उम्र के 23,659 मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आ  से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही काफी सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।
आयोग ने इस चरण के चुनाव को सुचारु और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये 184 पर्यवेक्षकों (66 सामान्य पर्यवेक्षक, 35 पुलिस पर्यवेक्षक, 83 व्यय पर्यवेक्षक) की तैनाती कर रखी है। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। कुल 257 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 927 अंतरराज्यीय सीमा चौकियां शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त वस्तुओं को लाने और ले जाने पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसके अलावा समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गयी है।
छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 162, हरियाणा की 10 सीटों पर 223, बिहार की आठ सीटों पर 86, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिये 79, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सात सीटों पर 162, ओडिशा की छह सीटों पर 64, झारखंड की चार सीटों पर 93 और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा
रहे हैं।
छठे चरण के मतदान के बाद लोक सभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका होगा। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93, चौथे में 96 और पांचवें चरण के 49 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराये गये हैं। आम चुनाव के पहले पांच चरणों में 25 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 428 संसदीय सीटों के लिये मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीटों के लिये एक जून को मतदान कराये जायेंगे। चुनाव परिणाम चार जून को आयेंगे।
पिछले लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 58 सीटों पर कुल 64.22 प्रतिशत वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.59 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। सबसे कम 8.98 प्रतिशत मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था।
 .श्रवण. 
कड़वा सत्य

Tags: completedLok Sabha electionspreparationssixth phasevotingछठे चरणतैयारियांपूरीमतदानलोक सभा चुनाव
Previous Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 176 रनों का लक्ष्य

Next Post

कॉलेजियंस और शक्ति एफसी की जीत

Related Posts

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
Next Post
कॉलेजियंस और शक्ति एफसी की जीत

कॉलेजियंस और शक्ति एफसी की जीत

New Delhi, India
Sunday, March 22, 2026
Mist
19 ° c
73%
7.9mh
33 c 22 c
Mon
35 c 23 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

March 22, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया

March 22, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 22, 2026
भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 22, 2026
पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved