• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
34 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा: केजरीवाल

News Desk by News Desk
September 15, 2024
in देश
विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा: केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह अगले दो दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे और जल्द ही विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।
श्री केजरीवाल ने आज यहाँ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं जनता की अदालत में आया हूं। जनता से पूछने आया हूं कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हैं या गुनहगार मानते हैं। मैं दिल्ली और देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या गुनहगार है।”
उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा, “आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं और मैं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे। मैं गली-गली, घर-घर जनता के बीच जाऊंगा। जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।”
उन्होंने कहा कि आज से कुछ महीने बाद दिल्ली विधानसभा का चुना है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल ईमानदार है तो मेरे पक्ष में वोट दे देना। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल गुनहगार है, तो मुझे वोट मत देना। दिल्ली की जनता का एक-एक वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण पत्र होगा। अगर आप मुझे वोट देकर जिताते हैं और कहते हैं कि केजरीवाल ईमानदार है तो चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।
श्री केजरीवाल ने कहा, “आपको लग रहा होगा कि अभी तो मैं जेल से रिहा होकर आया हूं, फिर ऐसा क्यों बोल रहा हूं, इस्तीफा क्यों दे रहा हूं? इन्होंने मेरे उपर आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, भारत माता के साथ धोखा किया है। मैं राजनीति में यह करने के लिए नहीं आया था। सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता का खेल खेलने के लिए राजनीति में नहीं आया था। मैं देश के लिए कुछ करने के लिए आया था। जब 14 साल बाद भगवान   वापस लौटे तो सीता मैया को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं जेल से आया हूं और अपनी अग्नि परीक्षा देने के लिए तैयार हूं।”
उन्होंने कहा कि फरवरी में चुनाव हैं। आज इस मंच से मांग करता हूं कि दिल्ली का चुनाव महाराष्ट्र के साथ नवंबर में कराए जाएं। जब तक चुनाव नहीं होता है, तब तक के लिए मेरी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा। अगले दो-तीन दिन के अंदर विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो पीड़ा मेरे मन में है, वही मनीष सिसोदिया के मन में भी है। इनके लिए भी वही सब कहा गया, जो मेरे लिए कहा गया है। मनीष सिसोदिया का भी कहना है कि वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे, जब दिल्ली की जनता कहेगी कि मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं। मेरा और मनीष सिसोदिया का फैसला दिल्ली की जनता के हाथ में है। हम दोनों जनता की अदालत में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में मैंने कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट देना और अगर मैंने काम नहीं किया है तो वोट मत देना। आज मैं जनता से कहना चाहता हूं कि अगर मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना, अगर बेइमान हूं तो वोट मत देना।”
उन्होंने कहा कि ये लोग पूछते हैं कि जेल जाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? मैंने इस्तीफा इसलिए नहीं दिया, क्योंकि मैं देश के जनतंत्र को बचाना चाहता था। इन्होंने विधायक खरीदने, पार्टियां तोड़ने, डराने के अलावा इन्होंने एक और फार्मूला बनाया है कि जहां भी यह लोग चुनाव हारे, वहां के मुख्यमंत्रियों पर फर्जी मुकदमा कर उसे गिरफ्तार कर लो और सरकार गिरा दो। ये लोग विपक्ष के एक भी नेता को नहीं छोड़ते हैं। एक-एक को पकड़-पकड़ कर जेल में डाल कर उनकी सरकार गिरा देते हैं। अभी 10 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने केंद्र सरकार से पूछा कि जेल के अंदर से सरकार क्यों नहीं चल सकती? जेल से सरकार चल सकती है, यह मैंने साबित कर दिया।
 , संतोष
कड़वा सत्य

Tags: Aam Aadmi PartyArvind KejriwalDelhi Chief Ministerhe will resign in the next two dNational ConvenorNew Delhiअगले मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीइस्तीफ़ा देंगेजल्द विधायक दल बैठकदिल्ली मुख्यमंत्रीनयी दिल्लीनाम तयमुख्यमंत्री पदराष्ट्रीय संयोजकवह अगले दो दिनों
Previous Post

चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

Next Post

पाकिस्तान ने अलगाववादियों को पैदा किया, नेकां ने नहीं: फारूक

Related Posts

">
पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे 109 नए आम आदमी क्लीनिक, अब 990 हुई संख्या
देश

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे 109 नए आम आदमी क्लीनिक, अब 990 हुई संख्या

March 29, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
देश

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी
देश

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल
देश

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
Next Post
पाकिस्तान ने अलगाववादियों को पैदा किया, नेकां ने नहीं: फारूक

पाकिस्तान ने अलगाववादियों को पैदा किया, नेकां ने नहीं: फारूक

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Sunny
34 ° c
22%
20.2mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved