• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
25 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विपक्ष ने दिखाई एकजुटता

News Desk by News Desk
March 31, 2024
in देश
विपक्ष ने दिखाई एकजुटता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 31 मार्च (कड़वा सत्य) विपक्षी दलों के प्रमुख नेता रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक  लीला मैदान में इंडिया समूह के नेतृत्व में जुटे और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
इंडिया समूह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की कथित जन विरोधी नीतियों और तानाशाही के विरोध में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष   गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) के उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, आम आदमी पार्टी के गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीता  येचुरी,नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के तिरुचि शिवा समेत 28 पार्टियों के नेता शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने इस जनसभा का आयोजन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, भाजपा की केंद्र सरकार की कथित तानाशाही, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में किया।
महारैली को संबोधित करते हुए श्री खड़गे ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए है। देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा है। श्री मोदी लोकतंत्र नहीं चाहते हैं। वह तानाशाही तरीके से देश को चलाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है जिससे वे चुनाव नहीं लड़ सकते।
श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव में फिक्सिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। चुनाव कराने वाले अधिकारी बदल दिए गए हैं। बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है और आयकर विभाग के माध्यम से डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की तैयारी कर रही है। इसलिए मोदी सरकार को हटाना आवश्यक है।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि चुनावी बाँड की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में विशेष कार्यबल का गठन किया जाना चाहिए। श्री केजरीवाल और श्री सोरेन को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए और  राजनीतिक दलों के आर्थिक स्रोतों को बंद नहीं करना चाहिए। चुनाव आयोग को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए।
सुश्री मुफ्ती ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों में कट्टरता पैदा की है और उनके हाथ में लाठियां थमा दी है।
श्री राजा ने कहा कि यह सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है और लोकतंत्र खत्म कर रही है। इस सरकार का जाना लोकतंत्र के हित में है।
श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने श्री केजरीवाल का पत्र पढ़ा और शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की सुविधा सभी तक पहुंचाने समेत छह गारंटी दी।
श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सरकार आदिवासियों के अधिकारों को खत्म कर रही है।
श्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई है
और किसानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर ध्यान भटकने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संविधान में कोई विश्वास नहीं है।
श्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को अनदेखा कर रही है और कुछ लोगों को लाभ पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।
श्री डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के संघर्ष में उनकी पार्टी साथ है।
तृणमूल कांग्रेस की नेता सागारिका घोष ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से इंडिया समूह के साथ है। यह लड़ाई सिर्फ दिल्ली की नहीं बल्क पूरे देश की लड़ाई है। तानाशाही के खिलाफ लड़ाई है। श्री मोदी की झूठे गारंटी के खिलाफ लड़ाई है। एक नेता केंद्रित राजनीति देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है। मोदी सरकार राज्यों की खासियत को स्वीकार नहीं करती है।
उन्होंने कहा,“ देश की 70 फीसदी आमदनी सिर्फ 10 फीसदी लोगों के हाथ में है। पचास फीसदी लोगों के पास सिर्फ तीन फीसदी आमदनी है। यह है भयंकर असमानता। तानाशाही के खिलाफ लोकशाही का चुनाव है।”
नेशनल कांफ्रेस के फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि संविधान को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है जिसके खिलाफ सभी को मतदान करना है। उन्होंने इस हुकूमत को हराने के लिए मतदान करने के लिए लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा,“ हम लोगों ने मजबूती के साथ इंडिया समूह के साथ हैं।”
द्रमुक तिरुची शिवा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी श्री अरविंद केजरीवाल की गिरप्तारी की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा इंडिया समूह के लोगों को दुश्मन मान रही है औऱ विपक्ष की सरकारों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी )का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराया जा रहा है और जो उनका मुकाबला करने की साहस दिखाते हैं उनको जेल में डाला जा रहा है। यह अघोषित आपातकाल है।
श्री येचुरी ने कहा,“ भारत की राजनीति में एक नई उर्जा यहां दिखाई दे रहा है जो तानाशाही को हरायेगा। देश को बर्बाद करने वाली ताकतों को हराना है। अगर हमें गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी से मुक्ति पाना है तो मोदी सरकार को हराना होगा। इंडिया समूह को जिताना है और सांप्रदायिक ताकतों को हराना है।”
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,“ इस मैदान से एलान हो रहा है कि हुकमरान जो दिल्ली में बैठे हैं वह ज्यादा दिनों तक रुकने वाले नहीं है। अगर आपके चार सौ पार हो रहे थे तो अरविन्द केजरीवाल से घबराहट क्यों है। उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत करते हैं तो धूमधाम से बिदाई भी करते हैं। चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया गया जिसकी वजह से दुनिया में थू -थू हो रही है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा ब्रह्ममांड की सबसे झूठी पार्टी है। सत्ता को बचाने के लिए अगर ईडी और सीबीआई को आगे कर रही है तो यह चार सौ पार नहीं चार सौ हारने वाली हैं। भाजपा ने ईडी और सीबीआई से डराकर सबसे अधिक चंदा वसूलने का काम किया है। अगर देश बचाना है इनको हराना होगा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि श्री केजरीवाल के खिलाफ के जिस तरह की कार्रवाई की गयी वह देश के संविधान और प्रजातंत्र पर जबरदस्त हमला है। उऩ्होंने कहा,“ विपक्ष के नेताओं को जेलों में डाला जाना प्रजातंत्र पर हमला है। हम लोगों को लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,“देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। देश के हजारों योद्धाओं ने फांसी पर चढकर देश को आजादी दिलाई। हम वो पत्ते नहीं साख से टूट जाएंगे, आंधियों से कह दो औकात में रहे। भाजपा देश को नफरत के आंधी में लेकर जाना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनके विचारों को कैसे कैद कर पायेंगे। देश को जितना लूटना है लूट लो लेकिन कुछ साथ नहीं जाने वाला नहीं है।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा,“ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न झुका है न झुकेगा। हेमंत सोरेन को जिस नाम पर गिरफ्तार किया गया है उसमें उनका नाम नहीं है। भाजपा जैसी तानाशाही सरकार किसी भी हाल में पनपने नहीं देंगे। हम लोग घबराने वाले नहीं है। हम लोग संघर्ष की उपज हैं। हम तानाशाही को खत्म कर लोकतंत्र को बचायेंगे।”
आजाद, 
कड़वा सत्य

Tags: Oppositionshowedsolidarityएकजुटतादिखाईविपक्ष
Previous Post

नई फिलिस्तीनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को

Next Post

विपक्ष ने मोदी के विरुद्ध भरी हुंकार

Related Posts

नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी
राजनीति

नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी

February 4, 2025
कर्तव्य पथ पर दिखा देश के सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम
देश

कर्तव्य पथ पर दिखा देश के सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम

January 26, 2025
दलित विरोधी हैं केजरीवालः उदित राज
देश

दलित विरोधी हैं केजरीवालः उदित राज

January 20, 2025
बिधूड़ी ने फिर दिखाई अपनी महिला विरोधी सोच : आप
देश

बिधूड़ी ने फिर दिखाई अपनी महिला विरोधी सोच : आप

January 15, 2025
यूपी के गेंदबाजों ने दिखाया दम,पंजाब की पहली पारी 210 रन पर सिमटी
खेल

यूपी के गेंदबाजों ने दिखाया दम,पंजाब की पहली पारी 210 रन पर सिमटी

October 26, 2024
शर्वरी ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक
बॉलीवुड

शर्वरी ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक

October 21, 2024
Next Post
विपक्ष ने मोदी के विरुद्ध भरी हुंकार

विपक्ष ने मोदी के विरुद्ध भरी हुंकार

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
25 ° c
36%
9.7mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved