• About us
  • Contact us
Saturday, March 7, 2026
30 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

विभाजन के बाद बिहार के लोकसभा चुनाव में नहीं खुला है वामदल का खाता

News Desk by News Desk
April 13, 2024
in राजनीति
विभाजन के बाद बिहार के लोकसभा चुनाव में नहीं खुला है वामदल का खाता
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 13 अप्रैल (कड़वा सत्य) विभाजन के बाद बिहार में हुये लोकसभा चुनाव में वामदल का खाता नहीं खुला है।
बिहार और झारखंड का विभाजन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। विभाजन से पूर्व बिहार में 54 सीटें हुआ करती थी। विभाजन के बाद बिहार में 40 सीटें रह गयी। विभाजन के बाद बिहार में हुये लोकसभा चुनाव में वामदल में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा),मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले)का खाता नहीं खुला है।
विभाजन के बाद बिहार में वर्ष 2004, 2009, 2014 और वर्ष 2019 में लोकसभा के चुनाव हुये। इन चार चुनावों में वामदल के किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की है। वर्ष 2004 में भाकपा ने 06, माकपा ने 01 और भाकपा माले ने 21 प्रत्याशी चुनावी रणभूमि मे उतारे लेकिन उसे किसी सीट पर कामयाबी नहीं मिली। वर्ष 2009 में भाकपा ने 07, माकपा ने 05 और भाकपा माले ने 20 प्रत्याशी चुनावी समर में उतारे लेकिन उसे किसी सीट पर कामयाबी नहीं मिली।वर्ष 2014 के चुनाव में भी वामदल के सभी प्रत्याशी को बिहार के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भाकपा के दो, माकपा के चार और भाकपा माले के 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे।
वर्ष 2019 के चुनाव में भाकपा माले ने चार सीट ,भाकपा ने दो सीट जबकि माकपा ने एक सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे। वामदल के कुल सात प्रत्याशी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरे थे लेकिन बिहार की चालीस सीटों में किसी भी सीट पर वामदलों का खाता नहीं खुल पाया। विभाजन से पूर्व अंतिम बार वर्ष 1999 मे भागलपुर से माकपा प्रत्याशी सुबोध राय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभास चंद्र तिवारी को पराजित कर लोकसभा पहुंचे थे। इस चुनाव में भाकपा और भाकपा माले को कोई सीट नहीं मिली। माकपा की टिकट पर चुनाव जीतने वाले सुबोध राय अंतिम वामदल के सांसद थे।
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल के तहत वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वामदल में शामिल (भाकपा-माले) आरा, काराकाट और नालंदा, (भाकपा) बेगूसराय और (माकपा) खगड़िया सीट से चुनाव लड़ेगी।भाकपा माले ने आरा संसदीय क्षेत्र से भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा से विधायक सुदामा प्रसाद, काराकाट से पूर्व विधायक राजा   सिंह और नालंदा संसदीय क्षेत्र से पटना जिले के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को अपना उम्मीदवार बनाया है।इसी तरह बेगूसराय सीट पर भाकपा ने बेगूसराय जिले की बछ़वाड़ा सीट से तीन बार जीते पूर्व विधायक अवधेश राय को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है जबकि खगड़िय सीट से माकपा ने पूर्व विधायक योगेन्द्र सिंह के पुत्र और विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार के भाई   कुमार चुनाव लड़ेंगे।   कुमार खगड़िया से माकपा के जिला सचिव हैं। देखना दिलचस्प् होगा कि वाम दल के ये पांच सूरमा विभाजन के बाद बिहार में पार्टी का खाता खोलने में कितना सफल हो पाते हैं।
   
कड़वा सत्य

Tags: account not openedBihar after partitionLeft partyLok Sabha electionsPatnaखाता नहीं खुलापटनालोकसभा चुनाववामदलविभाजन बाद बिहार
Previous Post

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना ‘पगली हंसातिया’ रिलीज

Next Post

मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे में शिरकत करेंगे शक्ति कपूर

Related Posts

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें
देश

मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें

August 13, 2025
IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता
देश

IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता

May 7, 2025
Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!
देश

Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!

April 24, 2025
नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी
राजनीति

नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी

February 4, 2025
पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे बिरला
देश

पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे बिरला

January 18, 2025
Next Post
मैडनेस मचाएंगे - इंडिया को हंसाएंगे में शिरकत करेंगे शक्ति कपूर

मैडनेस मचाएंगे - इंडिया को हंसाएंगे में शिरकत करेंगे शक्ति कपूर

New Delhi, India
Saturday, March 7, 2026
Mist
30 ° c
35%
4mh
39 c 23 c
Sun
39 c 25 c
Mon

ताजा खबर

मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल

मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल

March 6, 2026
मन की बात आगे, आकाशवाणी पीछे ! सरकारी रेडियो की हालत खस्ता हुई !

मन की बात आगे, आकाशवाणी पीछे ! सरकारी रेडियो की हालत खस्ता हुई !

March 6, 2026
बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

March 6, 2026
रूसी तेल पर अमेरिकी रहम: भारत की गरिमा कहाँ?

रूसी तेल पर अमेरिकी रहम: भारत की गरिमा कहाँ?

March 6, 2026
Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

March 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved