• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
36 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विश्व की प्रमुख आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के रूप में मजबूती से उभर रहा भारत : शाह

News Desk by News Desk
September 17, 2024
in देश
विश्व की प्रमुख आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के रूप में मजबूती से उभर रहा भारत : शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा, गति और क्रियान्वयन का सातत्य भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है तथा विश्व की प्रमुख आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के रूप में मजबूती से उभर रहा है।
श्री शाह और रेल, सूचना प्रसारण एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। श्री शाह ने कहा , “ आज प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरुरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे।”
उन्होंने कहा कि श्री मोदी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। दस साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने श्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है।
श्री शाह ने एक सवाल पर कहा कि जनगणना का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने आधारित जनगणना कराये जाने के संबंध में सवाल पर कोई स्पष्ट घोषणा करने की बजाय उन्होंने कहा कि जब जनसंख्या करने की घोषणा की जाएगी तो इस समय सभी चीजों पर बात की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि इसी सरकार के कार्यकाल में ‘एक देश एक चुनाव’ को लागू कर दिया जाएगा।
मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए किए गए उपायों के संबंध में एक सवाल पर श्री शाह ने कहा , “मणिपुर म्यांमार सीमा की फेंसिंग का काम शुरू कर दिया गया है। घुसपैठ रोकने के लिए म्यांमार से केवल वीजा के आधार पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सीमा पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल में तीन दिन की हिंसक घटनाओं को छोड़कर वहां पिछले लंबे समय से कोई बड़ी घटनाएं नहीं हुई थी। मुझे   है कि मणिपुर की स्थिति पर सरकार बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रण कर सकेगी।”
गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में शांति बहाली के लिए सरकार ने राज्यों की सीमाओं से संबंधित विवादों के समाधान और उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते सहित कुल 11 समझौते किए हैं और 10000 से अधिक उग्रवादियों ने हथियार डाले हैं।
श्री शाह ने कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार 10 साल समर्पित करने के बाद, भाजपा और हमारे सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। यह ऐतिहासिक फैसला श्री मोदी को 60 वर्षों में तीन बार देश की कमान संभालने वाला पहला नेता बनाता है। उन्होंने कहा , “पिछले 10 वर्षों में श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है। उनके नेतृत्व में हमने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जब ‘मेक इन इंडिया’ शुरू किया गया था, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज हमें गर्व है कि भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बन गया है।”
श्री शाह ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “इन 100 दिनों को मैंने 14 स्तंभो में बांटा है। बुनियादी ढांचे का जहां तक सवाल है, 100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हमने घोषित भी की हैं और क्रियान्वयन भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा।”
उन्होंने कहा कि जब अमृत काल शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ लोग भारत के विकसित राष्ट्र बनने के महान संकल्प और उसकी विकास यात्रा में भागीदार बने। 140 करोड़ लोगों को इतने बड़े विज़न से जोड़ना देश को श्री मोदी पर कितना भरोसा है, इसका प्रमाण है! तीसरी बार सरकार बने 100 दिन बीत चुके हैं. गौरतलब है कि इन 100 दिनों में करीब 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं। 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ेगी। 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट का उन्नयन और अगत्ती एवं मिनिकॉय में नयी हवाई पट्टी बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम आगे बढ़े हैं। बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और अन्य कई मेट्रो के प्रोजेक्ट भी हमने इन 100 दिन में आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है।
गृह मंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग को भी इन 100 दिनों में कई सारी राहत दी गई है। अब सात लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वन रैंक वन पेंशन का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग् ीण इलाकों में बनेंगे। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। पांच साल में 04 करोड़ 10 लाख युवाओं को इसका लाभ पहुंचने वाला है। एक करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर, भत्ते और एकमुश्त सहायता राशि देने का भी निर्णय हमारी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा , “केंद्र सरकार ने भी कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की है। हमारी सरकार राष्ट्र के विकास के लिए स्थानीय भाषाओं के महत्व को पहचानती है। स्थानीय भाषाएँ हमारे इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। इसलिए हमारी नयी शिक्षा नीति स्थानीय भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा को प्राथमिकता देती है। राजभाषा के मुद्दे पर, मैंने स्पष्ट कर दिया है कि हिंदी किसी भी स्थानीय भाषा का स्थान नहीं लेती या उससे प्रतिस्पर्धा नहीं करती। संप्रग सरकार और कांग्रेस की राज्य सरकारों से कई गुना ज्यादा एमएसपी पर खरीद भाजपा की मोदी सरकार ने की है, हमारी राजग सरकार ने की है। यह बताता है कि ये सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित है।
    अशोक
कड़वा सत्य

Tags: economic and political poweremergingIndiaMajorNew DelhiStrongUnion Home Minister Amit Shahworldआर्थिक एवं राजनीतिक शक्तिउभरकेन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाहनयी दिल्लीप्रमुखभारतमजबूतीरहारूपविश्व
Previous Post

कैटेलिस्ट, पी ल ने ईएसआई योजना को मजबूती प्रदान को लेकर जारी किया एक वीडियो

Next Post

अमेरिका में कोई कॉन्सर्ट नहीं कर रहे सलमान खान, शो की खबर को बताया फ़र्ज़ी

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अमेरिका में कोई कॉन्सर्ट नहीं कर रहे सलमान खान, शो की खबर को बताया फ़र्ज़ी

अमेरिका में कोई कॉन्सर्ट नहीं कर रहे सलमान खान, शो की खबर को बताया फ़र्ज़ी

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
36 ° c
22%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved