• About us
  • Contact us
Wednesday, March 18, 2026
30 °c
New Delhi
27 ° Thu
23 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

शिखर से गिरा बाजार

News Desk by News Desk
September 27, 2024
in व्यापार
शिखर से गिरा बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 27 सितंबर (कड़वा सत्य) अमेरिकी में ब्याज दर में कटौती और बाजारों के लिए चीन का आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की बदौलत विश्व बाजार में जारी तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज, बैंकिंग, पावर और रियल्टी समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार शिखर से गिर गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 264.27 अंक की गिरावट लेकर 85,571.85 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.10 अंक फिसलकर 26,178.95 अंक रह गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,490.32 अंक और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 57,091.36 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4060 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1957 में बिकवाली जबकि 1979 में लिवाली हुई वहीं 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 20 कंपनियों में गिरावट जबकि 29 में तेजी रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में उभरने वाला एक महत्वपूर्ण रुझान मिडकैप और स्मॉलकैप के मुकाबले दिग्गज कंपनियों का स्पष्ट बेहतर प्रदर्शन है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में यह बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें निफ्टी में 2.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में मात्र 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह एक स्वस्थ प्रवृत्ति है जो बाजार को मजबूती प्रदान कर सकती है और घरेलू निवेश के प्रवाह को देखते हुए इसे और ऊपर ले जा सकती है।
बीएसई के आठ समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे एफएमसीजी 0.34, वित्तीय सेवाएं 0.79, दूरसंचार 0.65, यूटिलिटीज 0.82, बैंकिंग 0.89, पावर 0.52, रियल्टी 1.01 और टेक समूह के शेयर 0.13 प्रतिशत गिर गए। वहीं, कमोडिटीज 0.68, ऊर्जा 2.12, हेल्थकेयर 0.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.64, धातु 1.02 और तेल एवं गैस समूह के शेयर 2.57 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.44, जर्मनी का डैक्स 0.75, जापान का निक्केई 2.32, हांगकांग का हैंगसेंग 3.55 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 2.88 प्रतिशत उछल गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 85,893.84 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद 85,978.25 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली शुरू होने से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 85,474.58 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85,836.12 अंक के मुकाबले 0.31 प्रतिशत उतरकर 85,571.85 अंक रह गया।
इसी तरह निफ्टी भी 32 अंक बढ़कर 26,248.25 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 26,277.35 अंक के उच्चतम जबकि 26,151.40 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 26,216.05 अंक की तुलना में 0.14 प्रतिशत फिसलकर 26,178.95 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान में रही कंपनियों में पावरग्रिड 3.03, आईसीआईसीआई बैंक 1.83, भारती एयरटेल 1.74, एचडीएफसी बैंक 1.65, कोटक बैंक 1.55, एलटी 1.49, अडानी पोर्ट्स 1.11, अल्ट्रासिमको 0.84, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.64, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.34, एक्सिस बैंक 0.33, बजाज फाइनेंस 0.24, नेस्ले इंडिया 0.22, टाटा मोटर्स 0.08 और टेक महिंद्रा 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, सन फार्मा 2.66, रिलायंस 1.72, टाइटन 1.50, एचसीएल टेक 1.31, बजाज फिनसर्व 1.10, एशियन पेंट 0.90, एनटीपीसी 0.73, इंडसइंड बैंक 0.66, टाटा स्टील 0.54, मारुति 0.49, इंफ़ोसिस 0.41, टीसीएस 0.41, एसबीआई 0.09, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.04 और आईटीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत मजबूत रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: मुंबई
Previous Post

तहसील स्तर पर खुलेंगे आयुष औषधि केंद्र

Next Post

भारत ने लंच तक 74 पर दो विकेट गिराकर बंगलादेश पर बनाया दबाव

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
भारत ने लंच तक 74 पर दो विकेट गिराकर बंगलादेश पर बनाया दबाव

भारत ने लंच तक 74 पर दो विकेट गिराकर बंगलादेश पर बनाया दबाव

New Delhi, India
Wednesday, March 18, 2026
Mist
30 ° c
33%
7.6mh
34 c 22 c
Thu
26 c 19 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026
कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं

कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं

March 17, 2026
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और माता-शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र से संगरूर का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026
CAPF कानून पर उठते सवाल और न्याय बनाम प्रशासन का टकराव

CAPF कानून पर उठते सवाल और न्याय बनाम प्रशासन का टकराव

March 17, 2026
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

March 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved