• About us
  • Contact us
Monday, March 9, 2026
20 °c
New Delhi
31 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

शेयर बाजार में हाहाकर, सेंसेक्स-निफ्टी डेढ़ फीसदी लुढ़के

News Desk by News Desk
May 9, 2024
in व्यापार
शेयर बाजार में हाहाकर, सेंसेक्स-निफ्टी डेढ़ फीसदी लुढ़के
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 09 मई (कड़वा सत्य) कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारी बिकवाली के दबाव में एलटी और रिलायंस समेत 25 दिग्गज कंपनियों के करीब छह प्रतिशत तक लुढ़कने से आज शेयर बाज़ार में हाहाकर मच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1062.22 अंक अर्थात 1.45 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 72,404.17 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 345.00 अंक यानी 1.55 प्रतिशत का गोता लगाकर 22 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 21,957.50 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 2.01 प्रतिशत लुढ़ककर 40,696.17 अंक और स्मॉलकैप 2.41 प्रतिशत टूटकर 45,037.83 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3943 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2910 में गिरावट जबकि 924 में तेजी रही वहीं 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 43 कंपनियां लाल जबकि शेष सात हरे निशान पर बंद हुईं।
विश्लेषकों के अनुसार, देश में लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के बाद भी कारोबारियों और निवेशकों को चुनावी नतीजे की स्पष्ट तस्वीर नहीं दिख रही है। इसका दबाव बाजार पर बना है। साथ ही कंपनियों के वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही के कमजोर परिणाम ने भी निवेश धारणा को प्रभावित किया है। एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं आए हैं।
इनके अलावा एफआईआई की बिकवाली की वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस वर्ष मई में अब तक एफ़आईआई ने 2854 करोड रुपए की बिकवाली की है। साथ ही मार्च से जारी बिकवाली का दौर थमा नहीं है। मई में एफ़पीआई ने अब तक बाजार से 5076 करोड रुपये निकाले हैं।
इससे बीएसई में ऑटो समूह की 0.57 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष 19 समूहों में बिकवाली हावी रही। इससे कमोडिटीज 2.39, सीडी 0.88, ऊर्जा 3.23, एफएमसीजी 2.50, वित्तीय सेवाएं 1.70, हेल्थकेयर 1.91, इंडस्ट्रियल्स 2.92, दूरसंचार 1.78, यूटिलिटीज 2.59, बैंकिंग 0.87, कैपिटल गुड्स 3.37, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.27, धातु 3.13, तेल एवं गैस 3.41, पॉवर 2.46, रियल्टी 2.39 और सर्विसेज सामह के शेयर 2.07 प्रतिशत टूट गए।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.05, जर्मनी का डैक्स 0.34, हांगकांग का हैंगसेंग 1.22 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.83 प्रतिशत मजबूत जबकि जापान का निक्केई 0.34 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.20 प्रतिशत कमजोर रहा।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर 73,499.49 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 72,334.18 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 73,466.39 अंक की तुलना में 1.45 प्रतिशत कमजोर होकर 72,404.17 अंक पर आ गया।
वहीं, निफ्टी 78 अंक गिरकर 22,224.80 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,307.75 अंक के उच्चतम जबकि 21,932.40 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,302.50 अंक की तुलना में 1.55 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 21,957.50 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयरों ने नुकसान उठाया उनमें एलटी 5.56, एशियन पेंट 4.51, जेएसडब्ल्यू स्टील 3.46, आईटीसी 3.27, बजाज फाइनेंस 2.83, इंडसइंड बैंक 2.73, टाटा स्टील 2.47, एनटीपीसी 2.43, बजाज फिनसर्व 2.17, एचडीएफसी बैंक 2.10, रिलायंस 1.85, विप्रो 1.71, पावरग्रिड 1.61, टेक महिंद्रा 1.51, सन फार्मा 1.39, नेस्ले इंडिया 1.20, भारती एयरटेल 1.08, एक्सिस बैंक 0.90, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68, अल्ट्रासिमको 0.58, कोटक बैंक 0.46, टीसीएस 0.46, टाइटन 0.43 और मारुति 0.09 प्रतिशत शामिल रहे।
वहीं, टाटा मोटर्स 1.77, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.37, एसबीआई 1.14, इंफोसिस 0.80 और एचसीएल टेक के शेयर 0.80 प्रतिशत लाभ में रहे।
 
कड़वा सत्य

Previous Post

गुजरात टाइटंस कैंसर जागरूकता के लिए लैवेंडर जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी

Next Post

देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी बिजली के साथ बारिश के आसार

Related Posts

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026
पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया
देश

पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

March 8, 2026
वैचारिक लेख : देश में लाखों कामकाजी महिलाएं मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण की शिकार !
देश

वैचारिक लेख : देश में लाखों कामकाजी महिलाएं मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण की शिकार !

March 8, 2026
ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्य हमारी समृद्ध परंपरा : परमार
देश

ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्य हमारी समृद्ध परंपरा : परमार

March 8, 2026
‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट
देश

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

March 8, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

March 7, 2026
Next Post
देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी बिजली के साथ बारिश के आसार

देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी बिजली के साथ बारिश के आसार

New Delhi, India
Monday, March 9, 2026
Mist
20 ° c
83%
12.2mh
38 c 24 c
Tue
39 c 24 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026
पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

March 8, 2026
वैचारिक लेख : देश में लाखों कामकाजी महिलाएं मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण की शिकार !

वैचारिक लेख : देश में लाखों कामकाजी महिलाएं मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण की शिकार !

March 8, 2026
ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्य हमारी समृद्ध परंपरा : परमार

ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्य हमारी समृद्ध परंपरा : परमार

March 8, 2026
‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved