• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

समानांतर फिल्मों को नया आयाम दिया स्मिता पाटिल ने

News Desk by News Desk
October 17, 2024
in बॉलीवुड
समानांतर फिल्मों को नया आयाम दिया स्मिता पाटिल ने
Share on FacebookShare on Twitter

.. जन्मदिवस 17 अक्टूबर के अवसर पर ..

मुंबई, 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड में स्मिता पाटिल को ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है,जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से समानांतर सिनेमा के साथ. साथ व्यावसायिक सिनेमा में भी दर्शको के बीच अपनी खास पहचान बनायी ।

17 अक्तूबर 1955 को पुणे शहर में जन्मी स्मिता पाटिल ने अपनी स्कूल की पढ़ाई महाराष्ट्र से पूरी की ।उनके पिता शिवाजी राय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे जबकि उनकी मां समाज सेविका थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मराठी टेलीविजन में बतौर समाचार वाचिका काम करने लगी ।इसी दौरान उनकी मुलाकात जाने माने निर्माता. निर्देशक श्याम बेनेगल से हुयी ।श्याम बेनेगल उन दिनों अपनी फिल्म ..चरण दास चोर ..बनाने की तैयारी में थे ।श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल में एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया और अपनी फिल्म ..चरण दास चोर ..में स्मिता पाटिल को एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर दिया । भारतीय सिनेमा जगत में चरण दास चोर को ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर याद किया जाता है क्योंकि इसी फिल्म के माध्यम से श्याम बेनेगल और स्मिता पाटिल के रूप में कलात्मक फिल्मों के दो दिग्गजों का आगमन हुआ।

श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल के बारे मे एक बार कहा था ..मैंने पहली नजर में ही समझ लिया था कि स्मिता पाटिल में गजब की स्क्रीन उपस्थिती है और जिसका उपयोग रूपहले पर्दे पर किया जा सकता है । फिल्म ..चरण दास चोर .. हालांकि बाल फिल्म थी लेकिन इस फिल्म के जरिये स्मिता पाटिल ने बता दिया था कि हिंदी फिल्मों मे खासकर यथार्थवादी सिनेमा में एक नया नाम स्मिता पाटिल के रूप में जुड़ गया है । इसके बाद वर्ष 1975 मे श्याम बेनेगल द्वारा ही निर्मित फिल्म ..निशांत.. मे स्मिता को काम करने का मौका मिला । वर्ष 1977 स्मिता पाटिल के सिने करियर में अहम पड़ाव साबित हुआ । इस वर्ष उनकी भूमिका और मंथन जैसी सफल फिल्मे प्रदर्शित हुयी।

दुग्ध क्रांति पर बनी फिल्म ..मंथन ..में स्मिता पाटिल के अभिनय ने नये रंग दर्शको को देखने को मिले ।इस फिल्म के निर्माण के लिये गुजरात के लगभग पांच लाख किसानों ने अपनी प्रति दिन की मिलने वाली मजदूरी में से ..दो-दो.. रूपये फिल्म निर्माताओं को दिये और बाद में जब यह फिल्म प्रदर्शित हुयी तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी । वर्ष 1977 में स्मिता पाटिल की ..भूमिका ..भी प्रदर्शित हुयी जिसमें स्मिता पाटिल ने 30-40 के दशक में मराठी रंगमच की जुड़ी अभिनेत्री ..हंसा वाडेकर .. की निजी जिंदगी को रूपहले पर्दे पर बहुत अच्छी तरह साकार किया ।फिल्म भूमिका में अपने दमदार अभिनय के लिये वह राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों मे उन्होंने कलात्मक फिल्मो के महारथी नसीरूदीन शाह .शबाना आजमी .अमोल पालेकर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारो के साथ काम किया और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर अपना सिक्का जमाने मे कामयाब हुयी । फिल्म ..भूमिका ..से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वह चक्र,निशांत,आक्रोश, गिद्ध, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ..चक्र .. में स्मिता पाटिल ने झुग्गी. झोंपड़ी में रहने वाली महिला के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया।इसके साथ ही फिल्म ..चक्र..के लिये वह दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी ।

अस्सी के दशक में स्मिता पाटिल ने व्यावसायिक सिनेमा की ओर भी अपना रूख कर लिया । इस दौरान उन्हें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ ..नमक हलाल ..और ..शक्ति जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला जिसकी सफलता के बाद स्मिता पाटिल को व्यावसायिक सिनेमा में भी स्थापित कर दिया ।अस्सी के दशक में स्मिता पाटिल ने व्यावसायिक सिनेमा के साथ.साथ समानांतर सिनेमा में भी अपना सामंजस्य बिठाये रखा इस दौरान उनकी सुबह,बाजार,भींगी पलके,

अर्थ,अर्द्धसत्य और मंडी जैसी कलात्मक फिल्में और दर्द का रिश्ता,कसम पैदा करने वाले की,आखिर क्यों, गुलामी,

अमृत,नजराना और डांस डांस जैसी व्यावसायिक फिल्में प्रदर्शित हुयी, जिसमें स्मिता पाटिल के अभिनय के विविध रूप दर्शको को देखने को मिले।

वर्ष 1985 में स्मिता पाटिल की फिल्म ..मिर्च मसाला ..प्रदर्शित हुयी। सौराष्ट्र की आजादी के पूर्व की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म मिर्च मसाला ने निर्देशक केतन मेहता को अंतराष्ट्रीय ख्याति दिलाई थी। यह फिल्म सांमतवादी व्यवस्था के बीच पिसती औरत की संघर्ष की कहानी बयां करती है। यह फिल्म आज भी स्मिता पाटिल के सशक्त अभिनय के लिये याद की जाती है।

वर्ष 1985 में भारतीय सिनेमा में स्मिता पाटिल के अमूल्य योगदान को देखते हुये उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया।हिंदी फिल्मों के अलावा स्मिता पाटिल ने मराठी.गुजराती,तेलगू,बंग्ला,कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी अपनी कला का जौहर दिखाया। इसके अलावा स्मिता पाटिल को महान फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ भी काम करने का मौका मिला । मुंशी  चंद की कहानी पर आधारित टेलीफिल्म ..सदगति ..स्मिता पाटिल अभिनीत श्रेष्ठ फिल्मों में आज भी याद की जाती है। लगभग दो दशक तक अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली यह अभिनेत्री महज 31 वर्ष की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को इस दुनिया को अलविदा कह गयी। उनकी मौत के बाद वर्ष 1988 में उनकी फिल्म ..वारिस ..प्रदर्शित हुयी जो स्मिता पाटिल के सिने कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है ।

 

कड़वा सत्य

Tags: dimensionfilmsnewparallelSmita Patilआयामदियानयाफिल्मोंसमानांतरस्मिता पाटिल
Previous Post

पाकिस्तान विस्फोट में तीन की मौत, दो घायल

Next Post

77 वर्ष की हुयी सिम्मी ग्रेवाल

Related Posts

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग
देश

वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग

February 4, 2025
अभिषेक ने अपने शानदार शतक का श्रेय सीनियर साथियों को दिया
खेल

अभिषेक ने अपने शानदार शतक का श्रेय सीनियर साथियों को दिया

February 3, 2025
सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर हवाई हमले का आदेश दिया है-ट्रंप
विदेश

सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर हवाई हमले का आदेश दिया है-ट्रंप

February 2, 2025
बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई
व्यापार

बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई

February 2, 2025
सीतारमण ने दिया आम बजट को अंतिम रूप
व्यापार

सीतारमण ने दिया आम बजट को अंतिम रूप

January 31, 2025
Next Post
77 वर्ष की हुयी सिम्मी ग्रेवाल

77 वर्ष की हुयी सिम्मी ग्रेवाल

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
5.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved