• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
44 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सुप्रीम कोर्ट की जांच में गड़बड़ी मिलने पर दोबारा हो नीट परीक्षा: कांग्रेस

News Desk by News Desk
June 7, 2024
in देश
सुप्रीम कोर्ट की जांच में गड़बड़ी मिलने पर दोबारा हो नीट परीक्षा: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 07 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित नीट परीक्षा में पेपर लीक को अत्यंत गंभीर मुद्दा बताते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से मामले की जांच कराने की मांग की और कहा कि जांच में गड़बड़ी मिलती है तो नीट परीक्षा को दोबारा कराया जाना चाहिए।
युवा कांग्रेस के प्रभारी कन्हैया कुमार तथा कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेपर लीक गंभीर समस्या बन गई है और इस पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि पेपर लीक माफिया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “नीट की परीक्षा में फिर से धांधली हुई है। देश में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है जिसमें धांधली न हो। छात्रों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया है- ‘एक बार फिर, लीकेज सरकार’। चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद पेपर लीक और धांधली पर कोई बात नहीं होती है।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “यही हालत रही तो आने वाले दिनों में यूपीएससी की परीक्षा भी ठीक से नहीं हो पाएगी। आज देश के किसी भी स्टूडेंट सेंटर में आत्महत्या की घटनाएं समस्या बन चुकी हैं। सरकार को कदम उठाना चाहिए। सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, क्योंकि ये देश के भविष्य का सवाल है। नीट और किसी भी अन्य परीक्षा में हुईं धांधली के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी एक उच्च स्तरीय जांच हो।”
उन्होंने कहा, “हमारी मांग है नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों की पुनर्समीक्षा की जाए। जो शिकायत कर रहे हैं, उसका समाधान किया जाए। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोबारा परीक्षा होनी चाहिए।”
श्री चौधरी ने कहा, “नीट परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में धांधली पर सरकार चुप है। एनटीए शक के घेरे में है, क्योंकि पेपर लीक की बात सामने आई थी। फिर परीक्षा में जो स्कोर संभव नहीं था, वे भी छात्रों को मिले। यही नहीं, नीट का रिजल्ट जल्दबाजी में पहले ही रिलीज कर दिया गया, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई। ये सारी बातें एनटीए पर कई सवाल खड़े करती हैं।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: againCongressfoundheldinvestigationirregularitiesNEET examSupreme Courtकांग्रेसगड़बड़ीजांचदोबारानीट परीक्षामिलनेसुप्रीम कोर्टहो
Previous Post

तुर्की के राष्ट्रपति ने इजरायल को हथियारों की आपूर्ति न करने का आह्वान किया

Next Post

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना घर में लगा दी एसी बलम रिलीज

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान
देश

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
Next Post
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना घर में लगा दी एसी बलम रिलीज

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना घर में लगा दी एसी बलम रिलीज

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Sunny
44 ° c
10%
21.2mh
48 c 36 c
Thu
45 c 29 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved