• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

सूर्यवंशी रघुकुल नंदन भव्य मंदिर में पधारे,मंगल ध्वनि से हुआ सत्कार

News Desk by News Desk
January 22, 2024
in राजनीति
सूर्यवंशी रघुकुल नंदन भव्य मंदिर में पधारे,मंगल ध्वनि से हुआ सत्कार
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या 22 जनवरी (कड़वा सत्य) करीब 500 वर्षों तक सनातन धर्मालंबियों के धैर्य,संयम और तप की परीक्षा लेने के बाद सूर्यवंशी रघुकुल नंदन भगवान श्रीराम पौष मास की द्वादिशी को अभिजीत मुहुर्त में अपने नये मंदिर में पधारे जिनका सत्कार मंगल ध्वनि और भीगी पलकों से देश दुनिया में फैले करोड़ों श्रद्धालुओं ने किया।
श्रीरामजन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर की छटा देखते ही बनती थी जब दोनो हाथों में चांदी का छत्र लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और वैदिक आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में 121 प्रकांड विद्वानो ने उनसे संजीवनी योग में मंत्रोच्चार के बीच श्याम वर्ण रामलला की किशोरावस्था प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण कराया। अभिजीत मुहुर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से शुरु होकर 84 सेकेंड तक का था जिसके पूरा होने के साथ ही मंदिर प्रांगढ़ जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा और विभिन्न वाद्ययंत्रों से बधाई गीत के मधुर सुरों ने वातावरण को भक्तिमय मिठास घोल दी। इसके साथ ही आसमान से मंदिर प्रांगढ में पुष्प वर्षा की जाने लगी।
श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान 1949 से पूजित रामलला की प्रतिमाओ का पूजन श्री मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। गर्भ गृह में श्री मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे वहीं इस दिव्य क्षण का साक्षी बनने मंदिर प्रांगढ़ में कई अजीम हस्तियां उपस्थति थीं।
अयोध्या नगरी पिछले तीन दिनो से कोहरे और भयंकर शीतलहर की चपेट में थी मगर आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले सूर्यदेव ने बादलों की ओट से झांक कर प्रभु श्रीराम के दर्शन किये जबकि बाद में चटक धूप ने सूर्यवंशी राजा राम का स्वागत नये भवन में किया।
इससे पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण में लगे शिल्पकारों के प्रति आभार व्यक्त किया और मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहयोग एवं उपहार देने वाली संस्थाओं और महानुभावों के प्रति कृतज्ञता का इजहार किया।
टीम प्रदीप

Tags: about 500 yearsAyodhyafollowers of Sanatan Dharmatest ofअपने नये मंदिर पधारेअभिजीत मुहुर्तअयोध्याकरीब 500 वर्षोंकरोड़ों श्रद्धालुओंजिनका सत्कारदेश दुनियाधैर्यपौष मास द्वादिशीभगवान श्रीरामभीगी पलकोंमंगल ध्वनिसंयम और तप परीक्षासनातन धर्मालंबियोंसूर्यवंशी रघुकुल नंदन
Previous Post

राम मंदिर भारत का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया : सुभाष घई

Next Post

मोदी ने सनातन संस्कृति का नया अध्याय प्रारंभ किया : राजनाथ

Related Posts

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
अयोध्या के मिल्कीपुर में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
अयोध्या में युवती से हैवानियत शर्मनाक : राहुल-प्रियंका
देश

अयोध्या में युवती से हैवानियत शर्मनाक : राहुल-प्रियंका

February 2, 2025
सत्य को अधिक दिनों तक धुंधला करके कोई नहीं रख सकताः  योगी
राजनीति

सत्य को अधिक दिनों तक धुंधला करके कोई नहीं रख सकताः योगी

January 11, 2025
इस दिवाली अयाेध्या में 500 वर्ष की प्रतीक्षा खत्म होगी: मोदी
देश

इस दिवाली अयाेध्या में 500 वर्ष की प्रतीक्षा खत्म होगी: मोदी

October 29, 2024
जलवायु परिवर्तन दुनिया की चिंता का सबसे बड़ा विषय: योगी
राजनीति

जलवायु परिवर्तन दुनिया की चिंता का सबसे बड़ा विषय: योगी

September 10, 2024
Next Post
मोदी ने सनातन संस्कृति का नया अध्याय प्रारंभ किया : राजनाथ

मोदी ने सनातन संस्कृति का नया अध्याय प्रारंभ किया : राजनाथ

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
34 ° c
60%
15.5mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved