• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

हसीना ने की बंगलादेश में हत्याओं, बर्बरता घटनाओं की जांच की मांग

News Desk by News Desk
August 14, 2024
in विदेश
हसीना ने की बंगलादेश में हत्याओं, बर्बरता घटनाओं की जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका, 14 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने “आंदोलन के नाम पर” की गई हत्याओं, बर्बरता और आगजनी की जांच की मांग की।
प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश से पलायन करने के आठ दिन बाद सुश्री हसीना ने यह भी मांग की कि अशांति के लिए जिम्मेदार अपराधियों की पहचान की जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।
द डेली स्टार ने रिपोर्ट के मुताबिक सुश्री हसीना ने यह बयान फेसबुक पर जारी किया है, जिसे उनके पुत्र सजीब वाजेद जॉय द्वारा सत्यापित किया गया है।
गौरतलब है कि बंगलादेश में शेख हसीना की सरकार को गत 05 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए उग्र प्रदर्शन के चलते गिर गयी थी। यह आंदोलन जून में सरकारी सिविल सेवा में नौकरी कोटा (आरक्षण) को समाप्त करने और भर्तियों को योग्यता आधारित बनाने की मांग को लेकर शुरू हुआ था। कोटा विरोधी आंदोलन के दौरान व्यापक हिंसा और झड़पों के बाद विद्यार्थियों ने सुश्री हसीना के इस्तीफे की अपनी एक-सूत्री मांग पर जोर दिया, जिसके कारण अंततः हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार गिर गई। सुश्री हसीना ने कहा, “जुलाई से लेकर अब तक विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा और आगजनी में कई लोगों की जान जा चुकी है।” उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस, पत्रकारों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं और “एक गर्भवती महिला पुलिसकर्मी” सहित हिंसा के शिकार हुए अन्य लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
बंगलादेशी अखबार प्रोथोम एलो की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के सदस्यों, पैदल यात्रियों और विभिन्न पेशेवरों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की, जो 16 जुलाई से 11 अगस्त के बीच हुई हिंसा में मारे गए हैं। इस दौरान बंगलादेश में कम से कम 580 लोगों की जान चली गई हैं।
उन्होंने 15 अगस्त, 1975 की हत्याओं को भी याद किया, जब उनके पिता एवं बंगलादेश के तत्कालीन राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।बंगबंधु की सबसे बड़ी पुत्री हसीना ने बंगबंधु स्मारक संग्रहालय में लूटपाट, बर्बरता और आगजनी पर “दुख” व्यक्त किया और देश के लोगों से न्याय की मांग की।
उन्होंने लोगों से 15 अगस्त को बंगबंधु भवन में पुष्पांजलि अर्पित करके और प्रार्थना करके राष्ट्रीय शोक दिवस को उचित तरीके से मनाने का आह्वान किया है।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: "in the name of movement""आंदोलन के नाम पर"BangladeshDhakaFormer Prime Ministerinvestigation demandedmurderssheikh hasinavandalism and arsonजांच मांगढाकापूर्व प्रधानमंत्रीबंगलादेशबर्बरता और आगजनीशेख हसीनाहत्याओं
Previous Post

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी मुर्मु

Next Post

यूक्रेन का रूस में घुसपैठ करना ‘वास्तविक रूप से दुविधा’ पैदा कर रहा है: बाइडेन

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
बंगलादेश की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया
खेल

बंगलादेश की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया

January 28, 2025
विदेशी खिलाड़ियों को भुगतान न करने पर बीसीबी करेगा दरबार राजशाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
खेल

विदेशी खिलाड़ियों को भुगतान न करने पर बीसीबी करेगा दरबार राजशाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

January 28, 2025
बंगलादेश सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने का काम द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप: विदेश मंत्रालय
देश

बंगलादेश सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने का काम द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप: विदेश मंत्रालय

January 24, 2025
ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका, स्कॉटलैंड, बंगलादेश,नेपाल, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड सुपर सिक्स में
खेल

ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका, स्कॉटलैंड, बंगलादेश,नेपाल, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड सुपर सिक्स में

January 22, 2025
बंगलादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी , सभी यात्री सुरक्षित
विदेश

बंगलादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी , सभी यात्री सुरक्षित

January 22, 2025
Next Post
यूक्रेन का रूस में घुसपैठ करना ‘वास्तविक रूप से दुविधा’ पैदा कर रहा है: बाइडेन

यूक्रेन का रूस में घुसपैठ करना ‘वास्तविक रूप से दुविधा’ पैदा कर रहा है: बाइडेन

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
14%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved