• About us
  • Contact us
Saturday, February 28, 2026
31 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

हैट्रिक बनाएंगे, रिकॉर्ड तोड़ेंगे, भाजपा को 370 पार ले जाएंगे : नड्डा

News Desk by News Desk
February 17, 2024
in देश
हैट्रिक बनाएंगे, रिकॉर्ड तोड़ेंगे, भाजपा को 370 पार ले जाएंगे : नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित और प्रफुल्लित हैं तथा लोकसभा चुनाव में उनकी चेतना भाजपा को 370 एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 के पार ले जाएगी।
श्री नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में देश भर से आए करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री नड्डा ने पार्टी का ध्वजारोहण करके अधिवेशन का शुभारंभ किया।
श्री नड्डा ने कहा, “हम पीछे भी जीते थे और आगे भी जीतेंगे। हम उत्साहित हैं, हम प्रफुल्लित हैं। हमारी यह चेतना अवश्य ही 370 पार कराएगी। राजग को भी 400 के पार ले जाना है। हर बूथ पर पूरी ताकत से जुट जाना है। हमे ना केवल हैट्रिक लगानी है बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़ने हैं।”
भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने साढ़े आठ लाख बूथों पर पहुंच बनायी है और हम जल्दी ही 10 लाख बूथों पर पहुंचेंगे।”
श्री नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा संघर्ष और फिर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा,“वर्ष 2014 के पहले हम पांच या छह राज्यों में सत्ता में थे और 17.5 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते थे। आज हम 17 राज्यों में सरकार चला रहे हैं और 58 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सब मोदी की गारंटी से संभव हुआ है। अकेली भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने जो 1951 में कहा वही आज भी कहा और करके दिखाया।”
श्री नड्डा ने जनसंघ के वक्त से उनके नारे एक देश, एक विधान, एक प्रधान का भी जिक्र किया। कहा पहले कि श्री मोदी ने लाल चौक पर नारे लगाए थे और फिर धारा-370 को धराशाही कर दिया। उन्होंने कहा, “हमने राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के भी नारे लगाए। कुछ लोगों ने उपहास उड़ाया कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। हमने तब कहा हम तिथि भी बताएंगे और आप आएंगे। पर आप आए नहीं, ये आपके कर्म थे। राममंदिर का शिलान्यास हुआ और फिर प्राणप्रतिष्ठा भी हुई।”
श्री नड्डा ने कहा,“ हम ऐसे माहौल में यहां आए हैं जहां हमें पीछे भी जीत दिखी है और आगे भी जीत दिख रही है। हमने संघर्ष का काल देखा, जब हमारी उपेक्षा की जा रही थी। हमने वह काल भी देखा जब हम जमानत बचाने के लिए संघर्ष करते थे। हमने इमरजेंसी देखी। हमने जीतने-हारने की प्रक्रिया भी देखी। लेकिन हमें खुशी है कि पिछला दशक प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में उपलब्धियों भरा है।”
भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“ वर्ष 2009 में हमें 18.8 प्रतिशत का समर्थन मिला था वहीं पार्टी का समर्थन 2014 में 31.3 प्रतिशत तक पहुंचा। वर्ष 2019 में हमने अपना रिकॉर्ड तोड़ा, 282 से 303 सीटें आई वहीं वोट शेयर 37 प्रतिशत पहुंचा। वर्ष 2014 से पहले हमारी सिर्फ पांच प्रदेशों मे सरकारें थी। लंबे वक्त तक हम पांच-छह में रूके थे। आज राजग की 17 प्रदेशों में और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है। स्थानीय निकायों के चुनाव में हमने 9836 सीटें जीती। 186 स्थानों पर नगर निगम में भाजपा के मेयर बने।”
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं जीत की बात में पश्चिम बंगाल भी जोड़ना चाहता हूं। हम वहां विधानसभा में तीन सीटें जीते थे, फिर हम 77 सीटें जीतकर आए। अब अगली बारी के लिए तैयार हो जाइए, वो बारी हमारी है। गुजरात में 1997 से लगातार सरकार में रहने का भी जिक्र किया। 2014 से पहले जब मैं हरियाणा में जाकर कहता था कि भाजपा सरकार बनाएगी तब वहां लोग हमारा मजाक बनाते थे लेकिन हमने वहां लगातार दो बार सरकार बनाई।” उन्होंने असम से लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर मणिपुर, त्रिपुरा से लेकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना सब चुनावों का जिक्र किया।
श्री नड्डा ने कहा,” ये सब मोदी की गारंटी से संभव हुआ है। उन्होंने मध्य प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मोदी के मन में एमपी है, एमपी के मन में मोदी है’, ये लोगों को छू गया।”
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिंह राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का और उनके कामों का जिक्र किया जिन्हें भारत रत्न से नवाजा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
डेस्क

Tags: Bharatiya Janata Party (BJP) national president Jagat Prakash Nadda said on Saturday that party workers are excited.नयी दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
Previous Post

यशस्वी शतक से भारत मजबूत स्थिति में

Next Post

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे अनुराग ठाकुर

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे अनुराग ठाकुर

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे अनुराग ठाकुर

New Delhi, India
Saturday, February 28, 2026
Sunny
31 ° c
26%
14.8mh
33 c 20 c
Sun
34 c 20 c
Mon

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved