• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
31 °c
New Delhi
37 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

आईआईपी, पीएमआई और वाहन बिक्री के आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
June 30, 2024
in व्यापार
आईआईपी, पीएमआई और वाहन बिक्री के आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 30 जून (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस और अल्ट्रासिमको की उड़ान के साथ ही नयी सरकार में चालू वित्त वर्ष के लिए पेश होने वाले बजट से सबकी उम्मीदें पूरी होने की आस लगाए निवेशकों की लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह 2.4 प्रतिशत तक चढ़े घरेलू बाजार की अगले सप्ताह औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), पीएमआई और वाहन बिक्री के जारी होने वाले आंकड़ों पर नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1822.83 अंक अर्थात 2.4 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 79032.73 अंक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 509.5 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की उड़ान भरकर पहली बार 24 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 24010.60 अंक पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 191.3 अंक अर्थात 0.42 प्रतिशत बढ़कर सप्ताहांत पर 46158.35 अंक और स्मॉलकैप 193.9 अंक यानी 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 52130.41 अंक हो गया।
विश्लेषकों के अनुसार, बीते सप्ताह पेट्रोलियम समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की चार प्रतिशत से अधिक की छलांग से शेयर बाजार को पंख लग गए। इसी तरह इंडिया सीमेंट में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद अल्ट्रासिमको के शेयरों के पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी ने भी बाजार को एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने में मदद किया।
अगले सप्ताह इस वर्ष जून के आईआईपी के साथ ही विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के पीएमआई का आंकड़ा जारी होने वाला है। इन आंकड़ों का बाजार पर असर दिखेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह जून में वाहनों की हुई बिक्री के आंकड़े भी जारी होने वाले हैं। बाजार को दिशा देने में इन आंकड़ों की भी अहम भूमिका रहेगी।
बीते सप्ताह घरेलू बाजार में चार दिन तेजी जबकि एक दिन गिरावट रही। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंडस्ट्रियल्स, ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 131.18 अंक उछलकर 77,341.08 अंक और निफ्टी 36.75 अंक की बढ़त के साथ 23,537.85 अंक हो गया।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर नयी सरकार में चालू वित्त वर्ष के लिए पेश होने वाले बजट से सबकी उम्मीदें पूरी होने की आस लगाए निवेशकों की वित्तीय सेवाएं, आईटी, बैंकिंग और टेक समेत सात समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 712.44 अंक की छलांग लगाकर 78,053.52 अंक और निफ्टी 183.45 अंक उछलकर 23,721.30 अंक पर बंद हुआ।
विश्व बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर पेट्रोलियम समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की चार प्रतिशत से अधिक की छलांग से बुधवार को सेंसेक्स 620.73 अंक चढ़कर 78,674.25 अंक और निफ्टी 147.50 अंक मजबूत होकर 23,868.80 अंक पर रहा। इसी तरह विश्व बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर इंडिया सीमेंट में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण करने की घोषणा के बाद अल्ट्रासिमको के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी से गुरुवार को सेंसेक्स 568.93 अंक की बढ़त लेकर 79,243.18 अंक और निफ्टी 175.70 अंक बढ़कर 24,044.50 अंक पर बंद हुआ।
वहीं, विश्व बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में शुक्रवार को सेंसेक्स 210.45 अंक की गिरावट लेकर 79,032.73 अंक रह गया। इसी तरह निफ्टी 33.90 अंक फिसलकर 24,010.60 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: dataiipmarketPMIvehicle salesviewआंकड़ोंआईआईपीनजरपीएमआईबाजारवाहन बिक्री
Previous Post

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Next Post

मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलंपिक दल का किया उत्साहवर्द्धन

Related Posts

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर
मनोरंजन

‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर

February 5, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर
व्यापार

पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर

February 1, 2025
आर्थिक विकास के मजबूत अनुमान से झूमा बाजार
व्यापार

आर्थिक विकास के मजबूत अनुमान से झूमा बाजार

January 31, 2025
Next Post
मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलंपिक दल का किया उत्साहवर्द्धन

मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलंपिक दल का किया उत्साहवर्द्धन

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
31 ° c
59%
8.3mh
42 c 33 c
Mon
43 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved