• About us
  • Contact us
Thursday, July 9, 2026
27 °c
New Delhi
29 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

News Desk by News Desk
February 4, 2025
in व्यापार
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 04 फरवरी (कड़वा सत्य) अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के लिर्णय को अगले तीस दिनों तक टालने के निर्णय से एशियाई बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार करीब दो प्रतिशत तक उछल गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1397.07 अंक अर्थात 1.81 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब चार सप्ताह बाद 78 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 78,583.81 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 378.20 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,739.25 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.35 प्रतिशत उछलकर 43,075.22 अंक और स्मॉलकैप 1.20 प्रतिशत मजबूत होकर 49,801.07 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4073 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2509 में लिवाली जबकि 1410 में बिकवाली हुई वहीं 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2899 कंपनियों के शेयरों में से 1951 में तेजी जबकि 863 में गिरावट रही वहीं 85 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई में एफएमसीजी की 0.13 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 20 में तेजी रही। इससे कैपिटल गुड्स 3.42, कमोडिटीज 1.63, सीडी 0.37, ऊर्जा 2.50, वित्तीय सेवाएं 2.00, हेल्थकेयर 1.59, इंडस्ट्रियल्स 2.59, आईटी 1.36, दूरसंचार 0.88, यूटिलिटीज 1.95, ऑटो 0.97, बैंकिंग 2.17, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.94, धातु 1.63, तेल एवं गैस 2.40, पावर 2.31, रियल्टी 0.35, टेक 1.29, सर्विसेज 1.11 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.34 प्रतिशत चढ़ गए।
विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 0.72 और हांगकांग का हैंगसेंग 2.83 प्रतिशत मजबूत रहा। वहीं ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21, जर्मनी का डैक्स 0.10 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 501 अंक की तेजी के साथ 77,687.60 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 77,402.37 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से यह लगातार चढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 78,658.59 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 77,186.74 अंक के मुकाबले 1.81 प्रतिशत की तेजी लेकर 78,583.81 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह निफ्टी भी 149 अंक की बढ़त लेकर 23,509.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,423.15 अंक के निचले जबकि 23,762.75 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,361.05 अंक की तुलना में 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,739.25 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एलटी 4.76, अडानी पोर्ट्स 3.83, इंडसइंड बैंक 3.50, टाटा मोटर्स 3.38, रिलायंस 3.28, अल्ट्रासिमको 2.78, एशियन पेंट 2.69, एक्सिस बैंक 2.62, एनटीपीसी 2.57, एचडीएफसी बैंक 2.51, एचसीएल टेक 2.46, कोटक बैंक 2.40, एसबीआई 2.39, इंफोसिस 1.90, सन फार्मा 1.32, आईसीआईसीआई बैंक 1.25, टाटा स्टील 1.14, बजाज फिनसर्व 1.10, टीसीएस 0.93, पावरग्रिड 0.65, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60, भारती एयरटेल 0.56, आईटीसी 0.30, टाइटन 0.26 और बजाज फाइनेंस 0.15 प्रतिशत शामिल हैं।
वहीं, आईटीसी होटल्स 4.16, जोमैटो 1.57, नेस्ले इंडिया 0.81, मारुति 0.23, टेक महिंद्रा 0.11 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.06 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: duejumpsmarketTrumpउछलाकनाडा और मैक्सिकोटालनेटैरिफट्रंपफैसलेबाजार
Previous Post

अवैध अप्रवासियों को निर्वासित नहीं करने पर असम सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Next Post

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

Related Posts

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: साझेदारी की कीमत या संप्रभुता का सौदा?
संपादकीय

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: साझेदारी की कीमत या संप्रभुता का सौदा?

July 6, 2025
युवा कांग्रेस ने ट्रम्प का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
देश

युवा कांग्रेस ने ट्रम्प का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

February 6, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
ट्रंप ने रूस, यूक्रेन के साथ बैठकें एवं वार्ता करने की योजना की घोषणा की
विदेश

ट्रंप ने रूस, यूक्रेन के साथ बैठकें एवं कड़वा सत्य करने की योजना की घोषणा की

February 3, 2025
जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं
विदेश

जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं

February 3, 2025
Next Post
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

New Delhi, India
Thursday, July 9, 2026
Mist
27 ° c
94%
19.4mh
33 c 26 c
Fri
40 c 30 c
Sat

ताजा खबर

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026
JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

July 7, 2026
कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved