• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में

News Desk by News Desk
July 31, 2024
in खेल
कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में
Share on FacebookShare on Twitter

पेरिस 31 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
आज यहां 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफाइंग स्पर्धा में कुसाले सातवें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में कुल 40 निशानेबाजों ने भाग लिया जिसमें शीर्ष आठ ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया हैं।
स्वप्निल ने नीलिंग पोजीशन (बैठकर निशाना लगाना) की दोनों सीरीज में 99 प्वाइंट हासिल करते हुए कुल 198 अंक बनाए और छठे स्थान पर रहे। वहीं एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पहली सीरीज में 98 और दूसरी सीरीज मे 99 अंक हासिल करते हुए कुल 197 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे।
स्पर्धा की प्रोन पोजीशन (झुककर निशाना लगाना) के पहले राउंड में एश्वर्य ने परफेक्ट 100 पर निशाना साधते हुए स्वप्निल को पीछे छोड़ दिया। दूसरे राउंड में ऐश्वर्य और स्वप्निल दोनों ने 99 पर निशाना साधा और फाइनल की दौर में बने रहे। प्रोन सीरीज के बाद एश्वर्य कुल 396 अंकों के साथ छठे स्थान पर थे, तो वहीं स्वप्निल 395 अंकों के साथ 10वें स्थान पर थे।
इसके बाद स्वप्निल ने स्टैंडिंग पोजीशन (खड़े होकर निशाना लगाना) के पहले राउंड में 98 अंक के साथ शुरुआत की लेकिन दूसरी ओर ऐश्वर्य ने पहले 95 अंक हासिल किये और वह 15वें स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद स्वप्निल ने 97 तो वहीं ऐश्वर्य ने 98 अंक जुटाए।
तीनों राउंड के बाद भारतीय निशानेबाज स्वप्निनल कुसाले 590 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे और प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने कुल 589 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।
संयुक्त विश्व रिकॉर्ड धारी चीन के युकुन लियू 594-38X के स्कोर के साथ राउंड में शीर्ष पर रहे और उनके बाद नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग (593-36X) और रियो 2016 के रजत पदक विजेता यूक्रेन के सेरही कुलिश (592-39X) का स्थान रहा।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन का फाइनल गुरुवार को होगा। भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में ओलंपिक में कभी भी निशानेबाजी का पदक नहीं जीता है।
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह और एशियाई खेल 2023 महिला टीम की रजत पदक विजेता राजेश्वरी कुमारी महिला फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।
राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह 113-113 अंक बनाकर क्रमश: 22वें और 23वें स्थान पर रहीं। पृथ्वीराज टोंडइमन मंगलवार को पुरुषों के ट्रैप क्वालिफिकेशन राउंड में 21वें स्थान पर रहे थे।
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर और ईशा सिंह शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
 
कड़वा सत्य

Tags: 50 meters50 मीटरfinalKusaleParisPositionRifle Threeकुसालेपेरिसपोजीशनफाइनलराइफल थ्री
Previous Post

आवास मंत्री नितिन नवीन के द्वारा गुरुवार को आयोजित होने वाले Waste Management कॉन्क्लेव से जुड़ी जानकारी साझा की

Next Post

पीटीआई नेता रऊफ हसन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Related Posts

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह
खेल

10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

February 4, 2025
फ्रांस में रिटायरमेंट होम में आग लगने से तीन लोगों की मौत
विदेश

फ्रांस में रिटायरमेंट होम में आग लगने से तीन लोगों की मौत

February 2, 2025
सीतारमण ने दिया आम बजट को अंतिम रूप
व्यापार

सीतारमण ने दिया आम बजट को अंतिम रूप

January 31, 2025
इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम टी-20 विश्वकप के फाइनल में
खेल

इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम टी-20 विश्वकप के फाइनल में

January 31, 2025
ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता
खेल

ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता

January 27, 2025
Next Post
पीटीआई नेता रऊफ हसन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पीटीआई नेता रऊफ हसन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Patchy light rain with thunder
30 ° c
40%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved