• About us
  • Contact us
Monday, May 25, 2026
40 °c
New Delhi
40 ° Tue
41 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

केंद्रीय बजट और फेड की बैठक के निर्णय तय करेंगे बाजार की चाल

News Desk by News Desk
January 26, 2025
in व्यापार
केंद्रीय बजट और फेड की बैठक के निर्णय तय करेंगे बाजार की चाल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 26 जनवरी (कड़वा सत्य) वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझान, विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली और कुछ प्रमुख कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम के दबाव में बीते सप्ताह आधी फीसदी गिरे घरेलू शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा से तय होगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 428.87 अंक अर्थात 0.6 प्रतिशत की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 76190.46 अंक पर आ गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 111 अंक यानी 0.5 प्रतिशत लुढ़ककर 23092.20 अंक पर रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अधिक बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 1045.6 अंक अर्थात 2.4 प्रतिशत लुढ़ककर सप्ताहांत पर 42715.63 अंक और स्मॉलकैप 2203.8 अंक यानी 4.2 प्रतिशत का गोता लगाकर 50107.51 अंक पर बंद हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, बिकवाली हावी रहने से सप्ताह के अंत में बाजार में निराशा छाई रही। ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं घटने और कमजोर औद्योगिक आंकड़ों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया, जिससे रियल्टी क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। पीएमआई आंकड़ा भी अपेक्षाओं से कमतर साबित हुआ। हालांकि, आईटी क्षेत्र के स्थिर परिणाम और विवेकाधीन खर्च में सुधार के शुरुआती संकेत कुछ राहत प्रदान करते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों और ऊंचे मूल्यांकन को लेकर अनिश्चितता अल्पकाल में शेयर बाजार खासतौर पर उभरते बाजारों पर दबाव डाल सकती है। तीसरी तिमाही के नतीजे अपेक्षा के अनुरूप रहे लेकिन वे बाजार में सुधार लाने में नाकाम रहे क्योंकि बाजार बिकवाली के रुझान का अनुसरण कर रहा है।
अगले सप्ताह 28 से 29 जनवरी को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की होने वाली बैठक और स्थानीय स्तर पर संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट जैसी प्रमुख कारक निवेश धारणा पर गहरा प्रभाव डालेंगी। हालांकि एफओएमसी ने अब तक आक् क रुख बनाए रखा है। साथ ही श्री ट्रंप द्वारा ब्याज दरों में कटौती पर जोर देने से भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
केंद्रीय बजट को लेकर उम्मीदें सीमित हैं लेकिन बिना किसी नकारात्मक आश्चर्य के इसके समाप्त होने से बाजार की चिंताएं कम हो सकती हैं। व्यापक बाजार दबाव में है लेकिन लार्जकैप शेयरों का स्थायित्व सकारात्मक संकेत दे रहा है। भारतीय बाजार पहले भी ऐसी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर चुका है, चाहे वह टेपर टैंट्रम हो या भू-राजनीतिक चिंताएं।
वर्तमान सुधार कई कारकों का परिणाम है, जिनमें टेपरिंग, आय में मंदी, ऊंचे मूल्यांकन और व्यापारिक अनिश्चितताएं शामिल हैं। हमारा मानना है कि बाजार अब समेकन के अंतिम चरण में है। व्यापक बाजार में 14 प्रतिशत तक सुधार देखने के बाद मजबूत दीर्घकालिक आर्थिक बुनियादों के कारण गिरावट सीमित प्रतीत होती है।
वित्त वर्ष 2025 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 6.4 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में सात प्रतिशत तक तक पहुंचने का अनुमान है। यदि आय वृद्धि वित्त वर्ष 2026 में 15 प्रतिशत के दीर्घकालिक औसत तक लौटती है तो बाजार नकारात्मक प्रवृत्ति से बाहर आ सकता है। दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह धैर्य बनाए रखने और संचय रणनीति अपनाने का सही समय हो सकता है।
बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन तेजी जबकि दो दिन गिरावट रही। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के दूसरे कार्यकाल के पहले घंटों में संभावित नीतिगत घोषणाओं की प्रतीक्षा और जापान में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद में विश्व बाजार के सकारात्मक रुख से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर विप्रो और कोटक महिंद्रा बैंक की उम्मीद से अधिक मजबूत तमाही नतीजे की बदौलत हुई चौतरफा लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स 454.11 अंक की छलांग लगाकर 77,073.44 अंक तथा निफ्टी 141.55 अंक की मजबूती के साथ 23,344.75 अंक पर पहुंच गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के साथ ही कनाडा और मेक्सिको के लिए व्यापार शुल्क में 25 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा से घबराए निवेशकों की स्थानीय स्तर पर जोमैटो, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और रिलायंस समेत 27 दिग्गज कंपनियों में क़रीब 11 प्रतिशत तक की गिरावट से मंगलवार को शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 1235.08 अंक का गोता लगाकर साढ़े सात महीने के निचले स्तर 75,838.36 अंक और निफ्टी 320.10 अंक लुढ़ककर 23,024.65 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों और मजबूत कॉर्पोरेट आय के कारण निवेशकों में  वाद बढ़ने से वैश्विक बाजारों में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक समेत 21 दिग्गज कंपनियों में हुई दमदार लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 566.63 अंक की तेजी के साथ 76,404.99 अंक और निफ्टी 130.70 अंक की छलांग लगाकर 23,155.35 अंक हो गया।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, आईटी, टेक, फोकस्ड आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत अठारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 115.39 अंक की बढ़ोतरी लेकर 76,520.38 अंक और निफ्टी 50.00 अंक मजबूत होकर 23,205.35 अंक पर पहुंच गया। वहीं, विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर बनी चिंता में निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 329.92 अंक की गिरावट लेकर 76,190.46 अंक और निफ्टी 113.15 अंक टूटकर 23,092.20 अंक रह गया।
 
कड़वा सत्य

Tags: decideDecisionmarketmeetingmoveMumbaiUnion Budget and FedWillकरेंगेकेंद्रीय बजट और फेडचालतयनिर्णयबाजारबैठकमुंबई
Previous Post

गणतंत्र दिवस पर अपूर्वा अरोड़ा ने सेलुलर जेल की यात्रा की

Next Post

अक्षरा सिंह ने ‘फरारी’ में मचाया धमाल, गाने की धुन पर थिरकीं उर्वशी रौतेला

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
अक्षरा सिंह ने ‘फरारी’ में मचाया धमाल, गाने की धुन पर थिरकीं उर्वशी रौतेला

अक्षरा सिंह ने ‘फरारी’ में मचाया धमाल, गाने की धुन पर थिरकीं उर्वशी रौतेला

New Delhi, India
Monday, May 25, 2026
Mist
40 ° c
28%
16.9mh
46 c 33 c
Tue
47 c 34 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

May 24, 2026
केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा

केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा

May 24, 2026
भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

May 24, 2026
आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की

आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की

May 22, 2026
पंजाब पहली बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शानदार आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा

पंजाब पहली बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शानदार आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा

May 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved