• About us
  • Contact us
Tuesday, July 7, 2026
33 °c
New Delhi
33 ° Wed
35 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

गिल और पंत का शतक,भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

News Desk by News Desk
September 21, 2024
in खेल
गिल और पंत का शतक,भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई 21 सितम्बर (कड़वा सत्य) शुभमन गिल (119 नाबाद) और रिषभ पंत (109) के बीच 167 रन की भागीदारी के बाद रविचंद्रन अश्चिन (63 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने भाेजनावकाश के बाद अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बना कर घोषित कर दी और मेहमान टीम को जीत के लिये 515 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में बांग्लादेश ने चार विकेट पर 158 रन बना लिये थे। दिन का खेल खत्म होने के समय नजमुल हुसैन शांतो 51 रन और शाकिब अल हसन पांच रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेश अभी भी लक्ष्य 357 रन पीछे है जबकि भारत को जीत के लिये अब छह विकेट की दरकार है।
भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाये थे जिसके जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर हो गयी थी। पहली पारी में 227 रन की बढ़त के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी में 287 रन बनाकर 514 रन की लीड हासिल कर ली और मेहमान टीम को जीत के लिये 515 रन का मजबूत लक्ष्य दिया।
आज के मैच का मुख्य आकर्षण शुभमन और रिषभ के शतक रहे। लंच के बाद मेहदी हसन मिराज को रिटर्न कैच देने से पहले रिषभ ने अपनी शतकीय पारी में 128 गेंद खेल कर 13 चौके और चार छक्के लगाये। पंत उस समय क्रीज पर आये थे जब भारत के तीन अहम विकेट गिर चुके थे। ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों ने उन्होने गिल के साथ मिल कर अपने खास अंदाज में बांग्लादेशी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दिया। यह उनके करियर का पांचवा शतक था।
पंत के आउट होने के बाद क्रीज पर आये केएल राहुल (22 नाबाद) के साथ मिलकर गिल ने करियर का पांचवां शतक पूरा किया। गिल का शतक पूरा होने के बाद ड्रेसिंग रुम में हलचल तेज हो गयी जिसके बाद भारतीय पारी के घोषित होने के कयास लगाये जाने लगे। गिल ने अपनी शतकीय पारी में 243 मिनट क्रीज पर रह कर 176 गेंदे खेलीं और इस दौरान उन्होने 10 चौके और चार छक्के लगाये।
जाकिर हसन (33) और शादमन इस्लाम (35) ने बांग्लादेश के लिये सतर्क और तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 62 रन बटोरे। चायकाल के बाद भारत को पहली सफलता जाकिर के विकेट के रुप में मिली जब जसप्रीत बुमराह की गेंद को पुल करने के प्रयास में वह गली में खड़े यशस्वी जायसवाल के हाथों लपके गये। बाद में रविचंद्रन अश्विन ने एक के बाद एक शादमन इस्लाम,मोमिनुल हक (13) और मुशफिकर रहीम (13) के विकेट झटक कर बांग्लादेश को बैकफुट पर ढकेल दिया।
इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो आक् क अंदाज में बीच पिच पर अड़े रहे। वह अब तक अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगा चुके थे।
 
कड़वा सत्य

Tags: centuriesGillgripIndiaon BangladeshPantTightenedकसागिलपंतबांग्लादेशभारतशतकशिकंजा
Previous Post

पांच पी. के साथ डूसू चुनाव में विद्यार्थियों के बीच जाएगी अभाविप

Next Post

मेरी टिप्पणी पर भाजपा कर रही है झूठा प्रचार : राहुल

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
Next Post
मेरी टिप्पणी पर भाजपा कर रही है झूठा प्रचार : राहुल

मेरी टिप्पणी पर भाजपा कर रही है झूठा प्रचार : राहुल

New Delhi, India
Tuesday, July 7, 2026
Mist
33 ° c
71%
8.6mh
35 c 31 c
Wed
38 c 31 c
Thu

ताजा खबर

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026
हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

प्राइवेट अस्पताल का महंगा बिल भूल जाइए, पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2030 मरीजों की हुई फ्री ईएनटी सर्जरी, जानें कैसे उठाएं लाभ

July 6, 2026
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

July 5, 2026
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर

4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर

July 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved