• About us
  • Contact us
Thursday, July 9, 2026
28 °c
New Delhi
32 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

जयशंकर ने रुबियो के साथ लिया क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

News Desk by News Desk
January 22, 2025
in विदेश
जयशंकर ने रुबियो के साथ लिया क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की सार्थक बैठक में भाग लिया, जिसमें एजेंडा को मजबूत बनाने और सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
नये अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया तथा डॉ. जयशंकर के बीच मंगलवार को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हुई।
चार देशों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वे आने वाले महीनों में क्वाड के काम को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं और भारत द्वारा आयोजित अगले क्वाड लीडर्स समिट की तैयारी के लिए नियमित आधार पर एक साथ मिलेंगे।
डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रम्प प्रशासन के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गयी, जो चार सदस्य देशों की विदेश नीति में क्वाड की प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “आज वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की एक सार्थक बैठक में भाग लिया। हमारी मेजबानी करने के लिए मार्को रुबियो और बैठक में भागीदारी के लिए पेनी वोंग तथा ताकेशी इवाया को धन्यवाद। यह महत्वपूर्ण है कि क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक ट्रम्प प्रशासन के उद्घाटन के कुछ घंटों के भीतर हई। यह अपने सदस्य देशों की विदेश नीति में इसकी प्राथमिकता को रेखांकित करता है।”
विदेश मंत्री ने कहा, “हमारी व्यापक चर्चाओं ने एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने के विभिन्न आयामों को संबोधित किया। बड़ी सोच की महत्ता, एजेंडे को मजबूत बनाने और हमारे सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी। आज की बैठक एक स्पष्ट संदेश देती है कि क्वाड अनिश्चित और अस्थिर दुनिया में वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बना रहेगा।”
चारों सदस्यों द्वारा संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, “हम, अमेरिका के विदेश मंत्री तथा ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्री, आज वाशिंगटन डी.सी. में एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए मिले, जहां कानून का शासन, लोकतांत्रिक मूल्य, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बरकरार रखा जाता है और उसकी रक्षा की जाती है। हमारे चार राष्ट्र इस बात पर दृढ़ हैं कि समुद्री क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कानून, आर्थिक अवसर, शांति, स्थिरता और सुरक्षा हिंद-प्रशांत के लोगों के विकास और समृद्धि का आधार हैं। हम किसी भी ऐसी एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हैं जो बलपूर्वक यथास्थिति को बदलने की कोशिश करती है।”
वक्तव्य में कहा गया, “हम बढ़ते खतरों के सामने क्षेत्रीय समुद्री, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वसनीय और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आने वाले महीनों में क्वाड के काम को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं और भारत द्वारा आयोजित अगले क्वाड लीडर्स समिट की तैयारी के लिए नियमित रूप से एक साथ मिलेंगे।”
 
कड़वा सत्य

Tags: agreed to increasealongcooperationForeign Minister S JaishankarForeign MinistersmeetingQuadRubiotook part inWashingtonक्वाडपरबढ़ानेबनीबैठकमंत्रियोंरुबियोलियावाशिंगटनविदेशविदेश मंत्री एस जयशंकरसहमतिसहयोगसाथहिस्सा
Previous Post

ऐयू इगनाइट व अंबुजा फाउंडेशन ने 1506 ग् ीण युवाओं को दिया प्रशिक्षण

Next Post

आप ने वाहनों की नीलामी में किया करोड़ों का घोटालाः मल्होत्रा

Related Posts

स्टोइनिस ने एकदिवसीय क्रिकेट से लिया संन्यास
खेल

स्टोइनिस ने एकदिवसीय क्रिकेट से लिया संन्यास

February 6, 2025
ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू
विदेश

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू

February 6, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प
विदेश

गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प

February 5, 2025
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया
विदेश

ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया

February 5, 2025
Next Post
आप ने वाहनों की नीलामी में किया करोड़ों का घोटालाः मल्होत्रा

आप ने वाहनों की नीलामी में किया करोड़ों का घोटालाः मल्होत्रा

New Delhi, India
Thursday, July 9, 2026
Mist
28 ° c
89%
8.6mh
38 c 27 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026
JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

July 7, 2026
कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved