• About us
  • Contact us
Saturday, March 28, 2026
26 °c
New Delhi
31 ° Sun
30 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

बिहार में पर्चा लीक होने के मामलों को रोकने के लिए बनेगा कानून: नीतीश

News Desk by News Desk
June 17, 2024
in राजनीति
बिहार में पर्चा लीक होने के मामलों को रोकने के लिए बनेगा कानून: नीतीश
Share on FacebookShare on Twitter

पटना 17 जून (कड़वा सत्य) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनियमितता एवं पर्चा लीक होने जैसे मामलों को रोकने के लिए कानून बनाने का आज निर्देश दिया।
श्री कुमार ने सुशासन के कार्यक्रम 2020-25 के तहत 15 दिसंबर 2020 से लागू सात निश्चय-2 के अन्तर्गत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। उन्होंने इस संबंध में उप मुख्यमंत्री, संबंधित विभागों के मंत्री, मुख्य सचिव, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव के साथ सोमवार को यहां बैठक कर अगले एक वर्ष में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बची हुई नौकरी एवं रोजगार देने के लिए कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड में इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे और परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता और प्रश्न पत्र लीक न हो इसको लेकर एक सख्त कानून बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव विधानसभा के अगले सत्र में लाया जाय।
बिहार में अब तक पांच लाख 16 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा एक लाख 99 हजार सरकारी नौकरी से संबंधित नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। अगले तीन महीने के अंदर नियुक्ति पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। नियुक्ति करने वाले अलग-अलग आयोगों को दो लाख 11 हजार नई नियुक्ति की अधियाचना भेजी जा चुकी है। इसके अलावा अगले एक महीने में दो लाख 34 हजार रिक्तियों की अधियाचना विभिन्न आयोगों को भेजी जायेगी। साथ ही अगले वर्ष में नियुक्ति के लिए 72 हजार और रिक्तियां होने का अनुमान है, जिसकी अधियाचना अगले वर्ष भेजी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि सात निश्चय-2 के तहत 5 लाख 16 हजार नियुक्तियां की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 1 लाख 99 हजार नियुक्ति पत्र वितरण के लिये तैयार है। साथ ही 5 लाख 17 हजार रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रियाधीन है यानी कुल 12 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य वर्ष 2024-25 तक रखा गया है। इस प्रकार मुख्यमंत्री के सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी देने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उसे पार करते हुये वर्ष 2024-25 तक 12 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दे दी जायेगी।
सात निश्चय- 2 के अन्तर्गत 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 22 लाख से अधिक रोजगार सृजित किये जा चुके हैं और आने वाले एक वर्ष में 11 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे।
  शिवा
कड़वा सत्य

Tags: Bihar Chief Ministermission mode completedNitish KumarPatnatarget to provide government jobs and employmentअनियमितता एवं पर्चा लीकआज निर्देश दियाकानून बनानेनीतीश कुमारपटनाप्रतियोगिता परीक्षाओंबिहार मुख्यमंत्रीमामलोंमिशन मोड पूरारोकनेसरकारी नौकरी और रोजगार देने लक्ष्य
Previous Post

राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, वहां से प्रियंका लडेंगी चुनाव

Next Post

गाजा में इज़रायली सेना के हमले में आठ फ़िलिस्तीनी व्यापारी मारे गए

Related Posts

">
Bihar Sports News: खेल जगत में बिहार का डंका! मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का नेशनल अवार्ड
देश

Bihar Sports News: खेल जगत में बिहार का डंका! मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का नेशनल अवार्ड

March 13, 2026
बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ
संपादकीय

बिहार : नीतीश युग का अंत और नई चुनौतियाँ

March 6, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू कार्यालय में बवाल, कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ और नारेबाजी
देश

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू कार्यालय में बवाल, कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ और नारेबाजी

March 5, 2026
पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया
देश

मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया

January 22, 2026
बिहार में नई जंग का ऐलान: तेजस्वी-सहनी की जोड़ी बनाम एनडीए का मौन चेहरा
संपादकीय

बिहार में नई जंग का ऐलान: तेजस्वी-सहनी की जोड़ी बनाम एनडीए का मौन चेहरा

October 23, 2025
Next Post
गाजा में इज़रायली सेना के हमले में आठ फ़िलिस्तीनी व्यापारी मारे गए

गाजा में इज़रायली सेना के हमले में आठ फ़िलिस्तीनी व्यापारी मारे गए

New Delhi, India
Saturday, March 28, 2026
Mist
26 ° c
45%
9mh
36 c 25 c
Sun
36 c 27 c
Mon

ताजा खबर

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा — संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा — संजीव अरोड़ा

March 28, 2026
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू

March 28, 2026
पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी मानक स्थापित; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 महीनों से कम समय में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण: डॉ. बलबीर सिंह

आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने  पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम

आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम

March 28, 2026
शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved