• About us
  • Contact us
Sunday, June 28, 2026
40 °c
New Delhi
41 ° Mon
39 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, वहां से प्रियंका लडेंगी चुनाव

News Desk by News Desk
June 17, 2024
in देश
राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, वहां से प्रियंका लडेंगी चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 17 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की सोमवार को घोषणा की और कहा कि वहां से पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस संसदीय दल की नेता   गांधी के आवास पर पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री गांधी, श्रीमती‌ वाड्रा और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल उपस्थित थे।
श्री गांधी ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे और श्रीमती वाड्रा की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष यह घोषणा करते हुए कहा कि उनके लिए यह निर्णय कोई आसान निर्णय नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका रायबरेली और वायनाड दोनों निर्वाचन क्षेत्र से भावानात्मक रिश्ता है और वह वायनाड का दौरा करते रहेंगे।
श्रीमती वाड्रा ने इस निर्णय पर खुशी जतायी है।
श्री गांधी 18वीं लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट, दोनों जगहों पर चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर विजयी हुए। नियम के अनुसार किसी व्यक्ति को एक समय में लोकसभा में किसी एक सीट का ही प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है।
उन्होंने कहा, “मेरा रायबरेली और वायनाड से भावनात्मक जुड़ाव है, पिछले पांच सालों से मैं वायनाड का सांसद था और वायनाड के सभी लोगों, हर पार्टी के लोगों ने प्यार दिया उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं और पूरी जिंदगी उसको याद रखूंगा।”
श्री गांधी ने कहा, “प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी मगर मैं भी बीच-बीच में वायनाड जाऊंगा और जो वायदे हमने वायनाड से किये थे उनको पूरा करेंगे।” कांग्रेस नेता ने कहा कि रायबरेली सीट से उनका पुराना रिश्ता है और उन्हें काफी खुशी है कि उन्हें फिर से वहां के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने वायनाड छोड़ने का निर्णय को मुश्किल निर्णय बताते हुए कहा कि दोनों सीटों से उनका गहरा रिश्ता है।
श्री गांधी ने कहा कि वह वायनाड के हर व्यक्ति से प्यार करते हैं और उनके दरवाजे वहां के लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे।
इस अवसर पर श्रीमती वाड्रा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व कर सकूंगी। मुझे नहीं लगता कि वहां के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस होगी क्योंकि जैसा कि उन्होंने कहा कि वह बीच-बीच में जाते रहेंगे। ”
उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत के साथ वायनाड के लोगों की सेवा करने और उन्हें खुश रखने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली से मेेरा पुराना रिश्ता है वहां मैंने पिछले 20 साल से काम किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी से उनका रिश्ता टूट नहीं सकता और यह कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं भाई राहुल गांधी की मदद रायबरेली में भी करती रहूंगी।
श्री गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा कि ‘दोनों सीटों को दो-दो सांसद’ मिल रहे हैं।
सत्या,  ,  
कड़वा सत्य

Tags: Congress PartyNew Delhiकांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीकांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्राचुनावनयी दिल्लीलडेंगीवहांवायनाड लोकसभा सीट छोड़ी
Previous Post

न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 78 रन पर समेटा

Next Post

बिहार में पर्चा लीक होने के मामलों को रोकने के लिए बनेगा कानून: नीतीश

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बिहार में पर्चा लीक होने के मामलों को रोकने के लिए बनेगा कानून: नीतीश

बिहार में पर्चा लीक होने के मामलों को रोकने के लिए बनेगा कानून: नीतीश

New Delhi, India
Sunday, June 28, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
40 ° c
34%
22.3mh
44 c 37 c
Mon
43 c 33 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

June 27, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved