• About us
  • Contact us
Thursday, April 2, 2026
32 °c
New Delhi
30 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

महंगाई घटने से चढ़ा बाजार

News Desk by News Desk
August 14, 2024
in व्यापार
महंगाई घटने से चढ़ा बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 14 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) आधारित महंगाई दर घटने से यूरोपीय बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समेत पांच समूहों में हुई लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिवस की गिरावट उबरकर आज शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
अमेरिका में आज जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं। यदि खुदरा महंगाई में नरमी रहती है तो फेड रिजर्व के सितंबर में ब्याज दरों में कटौती किए जाने की संभावना प्रबल हो जाएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी जुलाई की खुदरा महंगाई घटकर पांच साल के निचले स्तर 3.54 प्रतिशत पर आ गई। इससे निवेशकों की निवेश धारणा मजबूत हुई, जिसका असर बाजार पर देखा गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149.85 अंक उछलकर 79,105.88 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 अंक पर सपाट रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.41 प्रतिशत की गिरावट लेकर 46,555.10 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत लुढ़ककर 52,955.23 अंक रह गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4036 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2425 में गिरावट जबकि 1498 में तेजी रही वहीं 113 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियों में बिकवाली जबकि 24 में लिवाली हुई।
बीएसई के पांच समूहों में लिवाली हुई। इससे सीडी 0.09, आईटी 1.41, ऑटो 0.04, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.13 और टेक समूह के शेयर 1.33 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, कमोडिटीज 1.04, ऊर्जा 0.95, हेल्थकेयर 0.60, इंडस्ट्रियल्स 0.62, यूटिलिटीज 0.71, कैपिटल गुड्स 0.57, धातु 1.51, तेल एवं गैस 0.78, पॉवर 0.90 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.75 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.47, जर्मनी का डैक्स 0.36 और जापान का निक्केई 0.58 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.35 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.60 प्रतिशत गिर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 109 अंक की तेजी के साथ 79,065.22 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव थोड़ी देर बाद 78,895.72 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर बाद यह 79,228.94 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 78,956.03 अंक के मुकाबले 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 79,105.88 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी भी 45 अंक की बढ़त लेकर 24,184.40 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,099.70 अंक के निचले जबकि 24,196.50 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,139.00 अंक की तुलना में 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,143.75 अंक हो गया।
इस दौरान सेंसेक्स की मजबूती के साथ बंद हुई प्रमुख कंपनियों में टीसीएस 2.30, एचसीएल टेक 2.09, इंफ़ोसिस 1.44, टेक महिंद्रा 1.41, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.02, भारती एयरटेल 0.85, टाटा मोटर्स 0.80, एसबीआई 0.78, टाइटन 0.53, आईटीसी 0.42, एनटीपीसी 0.29, एचडीएफसी बैंक 0.27, मारुति 0.24, सन फार्मा 0.15 और एशियन पेंट 0.02 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, अल्ट्रासिमको 2.46, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.93, टाटा स्टील 1.81, अडानी पोर्ट्स 1.48, पावरग्रिड 0.97, इंडसइंड बैंक 0.86, बजाज फिन सर्व 0.82, एक्सिस बैंक 0.63, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.61, आईसीआईसीआई बैंक 0.53, नेस्ले इंडिया 0.43, कोटक बैंक 0.25, एलटी 0.21, रिलायंस 0.15 और बजाज फाइनेंस ने 0.12 प्रतिशत का नुकसान उठाया।
 
कड़वा सत्य

Tags: Decreasedueinflationmarketrisesघटनेचढ़ाबाजारमहंगाई
Previous Post

राज्य सरकार अपनी खनिज युक्त भूमि पर केंद्र से वसूल सकती है पिछला कर बकाया: सुप्रीम कोर्ट

Next Post

केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को नोटिस

Related Posts

आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न
संपादकीय

आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न

October 4, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं
विदेश

जापान में ठंडी लहर से भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं

February 3, 2025
पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर
व्यापार

पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर

February 1, 2025
Next Post
केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को नोटिस

केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को नोटिस

New Delhi, India
Thursday, April 2, 2026
Mist
32 ° c
36%
3.6mh
35 c 26 c
Fri
32 c 21 c
Sat

ताजा खबर

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

April 2, 2026
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

April 1, 2026
पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 1, 2026
बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग! राम कृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की अहम मुलाकात

बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग! राम कृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की अहम मुलाकात

April 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved