• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
29 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

राष्ट्रीय स्टार्टअप कार्ययोजना के तहत अब विनिर्माण क्षेत्र को नयी धार देने की सरकार की रणनीति

News Desk by News Desk
January 11, 2025
in व्यापार
राष्ट्रीय स्टार्टअप कार्ययोजना के तहत अब विनिर्माण क्षेत्र को नयी धार देने की सरकार की रणनीति
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्र सरकार देश में नवाचार पर आधारित स्टार्टअप इकाइयों के फलने-फूलने के लिये अनुकूल वातावरण विकसित करने के प्रयासों की सफलता को आधार बना कर अब स्टार्टअप के जरिये विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने जा रही है।
यह जानकारी शुक्रवार को यहां वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिये ‘2016 की स्टार्टअप कार्ययोजना’ के आज नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डीपीआईआई के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने यहां शुक्रवार को कहा, “ प्रश्न किया जाता है कि हम नया क्या करने जा रहे हैं। .. अब हमारा फोकस (ध्यान) विनिर्माण क्षेत्र में इन्यूबेटरों को प्रोत्साहित करना है। हम विनिर्माण कार्य में लगी कंपनियों को कह रहे हैं कि वे अपनी नयी नयी चुनौतियों को के समाधान के लिये स्टार्टअप के लिए चैलेंज प्रतियोगितायें आयोजित करें। ”
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार की इस पहल में वोल्वो, आईटीसी , एसजेडब्ल्यू , योकोहामा, मिशेलिन, श्री सीमेंट और बोट जैसी कंपनियां विनिर्माण क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप इकाइयों को संसाधन, सीख और अपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ सहयोगपूर्ण भागीदारी करना चाहती हैं।
श्री भाटिया ने कहा, “ हम 2025 में इसको गति देना चाहते हैं। विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों से कह रहे हैं कि आप अपनी खास समस्याओं, के समाधान प्रस्तुत करने के लिये गैंडचैलेंज प्रतिस्पर्धा का आयोजन करें। ”
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने 16 जनवारी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस घोषित किया है। इस सिलसिले में विभाग राजधानी और देश के बाहर पक्षधारकों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
डीपीआईआईटी सचिव ने बताया कि भारत 18-20 मार्च, 2025 को राजधानी में ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ आयोजित करने जा रहा है जो देश में इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, इसमें भाग लेने के लिये सऊदी अरब ने विशेष रुचि दिखाई की है।
स्टार्टअप महाकुंभ में और यूरोप, अमेरिका तथा एशिया के दसियों दशों के शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 21 देशों के स्टार्टअप प्रोत्साहन निकायों के साथ सहयोग-सेतु और दो देशों के साथ सामरिक गठबंधन कर रखा है।
उन्होंने एक सवाल पर कहा, “ स्टार्टअप इकाइयों का देश से बाहर जाने जाने जैसा कोई मुद्दा इस समय नहीं है, उल्टा हमारे आंकड़े कह रहे हैं कि बाहर से स्टार्टअप अब भारत आ रहे हैं। ऐंजल कर के मुद्दे का समाधान पहले ही कर दिया गया है। भारतीय बाजार में इस समय मूल्यांकन (शेयर पर आधारित कंपनी का मूल्य) काफी अच्छा चल रहा है। ”
डीपीआईआईटी सचिव ने बताया कि स्टार्टअप कार्ययोजना के अंतर्गत स्टार्टअप इकाइयों के लिये मुख्यत: तीन योजनायें लागू की हैं, जिनमें नियम-प्रक्रिया सरलीकर के साथ हैंडहोल्डिंग (खड़े होने में सहायता), सीडफंड और फंड ऑफ फंड जैसी योजना के जरिये वित्तीय और पूंजीगत मदद तथा उद्योग और अकादमिक संस्थाओं के साथ उनकी की भागीदारी और इन्क्यूबेशन (सृजन सहयोग) की योजना शामिल है।
उन्होंने बताया कि फंड ऑफ फंड से इकाइयों को अब तक 80,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहयाता दी जा चुकी है और इस योजना से देश में वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) कारोबार का भी विकास हुआ है।
श्री भाटिया ने बताया कि भातर का स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र शुरू में बहुत सीमित था। वर्ष 2016 में करीब 400 स्टार्टअप से बढ़ कर आज 1.57 लाख इकाइयां हो गयी हैं। प्रारंभ में 120 जिलों में स्टार्टअप कार्यरत पर अब इनका फैलाव 750 जिलों से अधिक में फैल गया है।
इसी तरह 2026 में केवल चार राज्यों की अपनी स्टार्टअप नीति थी, आज 31 राज्य अपनी स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति चला रहे हैं। देश में 2016 में 8 यूनीकार्न (एक अरब डालर से ऊपर के मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) की संख्या 118 तक पहुंच गयी है।
इस दौरान स्टार्टअप का वित्त पोषण आठ अरब डालर से बढ़कर 155 अरब डालर से अधिक हो गया है और स्टार्टअप इकाइयों में इस समय 17 लाख से अधिक लोगों को काम मिला हुआ है। नौ साल पहले यह संख्या 44 हजार थी।
श्री भाटिया ने कहा कि विभाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर गांव में कम से कम एक स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: based startup unitsCentral Governmentdevflourishinnovation in the countryNew Delhiअनुकूल वातावरण विकसितआधार बना कर अब स्टार्टअप जरियेआधारित स्टार्टअप इकाइयोंकेंद्र सरकारदेश में नवाचारध्यान केंद्रितनयी दिल्लीप्रयासों सफलताप्रोत्साहित रणनीतिफलने-फूलनेविनिर्माण क्षेत्र
Previous Post

रश्मिका मंदाना को जिम में लगी चोट,फिल्म की शूटिंग टली

Next Post

गाजा पर इजरायली हमले में मारे गए 22 फिलिस्तीनी

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
गाजा पर इजरायली हमले में मारे गए 22 फिलिस्तीनी

गाजा पर इजरायली हमले में मारे गए 22 फिलिस्तीनी

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
29 ° c
22%
13.7mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved