• About us
  • Contact us
Sunday, July 12, 2026
32 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिहार में 240 प्रखंडों के नए कार्यालय भवन: गुणवत्ता सुनिश्चित करने को अभियंताओं का विशेष प्रशिक्षण

News Desk by News Desk
January 10, 2026
in देश
बिहार में 240 प्रखंडों के नए कार्यालय भवन: गुणवत्ता सुनिश्चित करने को अभियंताओं का विशेष प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 10 जनवरी, 2026:- भवन निर्माण विभाग की ओर से अधिवेशन भवन, पटना में आज से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को सुनिश्चित करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर बिहार उपभाग के सभी अभियंताओं, संवेदकों एवं संवेदकों के साइट इंजीनियर्स ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अभियंताओं, संवेदकों तथा उनके साइट इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन करने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर निदेश दिया। अभियंताओं एवं संवेदकों को स्पष्ट निदेश दिया कि परियोजना को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना पर साइट इंजीनियर की अनिवार्य रूप से मौजूदगी हो ताकि प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो सके। इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले समय में अभियंताओं एवं संवेदकों के लिए आयोजित किए जाएंगे।

इसके उपरांत विभाग के प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के वास्तुशिल्पीय, संरचनात्मक डिजाइन, विद्युत फिटिंग्स, कार्य निष्पादन, गुणवत्ता जांच सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जनवरी, 2026 तक चलेगा और कार्यक्रम के अंतिम दिन दक्षिण बिहार उपभाग एवं पटना उपभाग के अभियंता एवं संवेदक शामिल होंगे।

भवन निर्माण विभाग द्वारा राज्य में 240 प्रखंडों में जर्जर अथवा गैर-मरम्मति योग्य प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, 59 भवनहीन प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर भवन का निर्माण एवं परिसर के विकास कार्य किया जा रहा है। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण हेतु प्रति प्रखंड 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपये तथा पुराने भवन की जगह नये प्रखंड सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।  

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के प्रशासनिक भवन (G+2) में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, आरटीपीएस काउंटर, कैंटिन और रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था होगी।* प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसरों में प्रशासनिक भवन के साथ-साथ आवासीय सुविधाएं भी होंगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवनों की छत पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन किया जाएगा, जिससे कार्यालय भवन में बिजली की बचत होगी।

इस अवसर पर विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अभियंता प्रमुख, मुख्य वास्तुविद, मुख्य अभियंता एवं निदेशक अनुश्रवण सहित उत्तर बिहार उपभाग के सभी संबंधित अभियंता, संवेदक एवं साइट इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

Tags: Bihar governmentBlock OfficeBuilding Construction Departmentinfrastructure developmentQuality ControlTraining Program
Previous Post

मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

Next Post

‘हर घर नल का जल’ के बाद अगला फोकस: O&M नीति से गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी

Related Posts

बिहार भूमि विवाद: न्यायाधिकरण में जजों की संख्या 4 से बढ़कर हुई 7, अब तेजी से निपटेंगे पेंडिंग केस
देश

बिहार भूमि विवाद: न्यायाधिकरण में जजों की संख्या 4 से बढ़कर हुई 7, अब तेजी से निपटेंगे पेंडिंग केस

May 18, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा
देश

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026
बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
देश

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 13, 2026
बालू घाटों को बीच में छोड़ने वालों को दोबारा टेंडर में नहीं किया जाएगा शामिल : उप-मुख्यमंत्री
अभी-अभी

बालू घाटों को बीच में छोड़ने वालों को दोबारा टेंडर में नहीं किया जाएगा शामिल : उप-मुख्यमंत्री

March 13, 2026
बिहार को टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई शीर्ष समितियों की बैठक
देश

बिहार को टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई शीर्ष समितियों की बैठक

March 12, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक
देश

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
Next Post
‘हर घर नल का जल’ के बाद अगला फोकस: O&M नीति से गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी

‘हर घर नल का जल’ के बाद अगला फोकस: O&M नीति से गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी

New Delhi, India
Sunday, July 12, 2026
Mist
32 ° c
75%
9.4mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

July 11, 2026
मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

July 11, 2026
Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

July 11, 2026
सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

July 11, 2026
दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved