• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
32 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

रेलवे ढांचागत विकास की गति तेज करने के लिए नयी ‘निर्माण संहिता’

News Desk by News Desk
January 10, 2024
in देश
रेलवे ढांचागत विकास की गति तेज करने के लिए नयी ‘निर्माण संहिता’
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 09 जनवरी (कड़वा सत्य) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के ढांचागत विकास की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से अपने निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में व्यापक सुधार करके नयी ‘भारतीय रेलवे निर्माण संहिता’ आज जारी की।
श्री वैष्णव ने रेल भवन में एक संक्षिप्त समारोह में रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में संहिता को जारी किया। रेल मंत्री ने इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है, प्रधानमंत्री ने रेलवे पर फोकस रखा है। रेलवे के कायाकल्प और निर्माण को गति देने के लिए वर्ष 1950, 1960, 1970 के दशक के ‘वर्क मैनुअल’ में नये समय के हिसाब से प्रक्रियाओं को सुधारा गया है और इससे ढांचागत विकास की गति काफी तेज होगी।
उन्होंने कहा कि बीते साल रेलवे ने निर्माण की गति के मामले में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। औसतन प्रतिदिन 14 किलोमीटर रेललाइन बिछाने वाली रेलवे ने वर्ष 2023 में 16 किलोमीटर प्रतिदिन के औसत से अधिक नयी लाइन बिछायी है।
उन्होंने कहा कि नयी निर्माण संहिता में पुलों, सुरंगों, आरओबी, आरयूबी आदि निर्माण के लिए आसान प्रक्रियाएं वर्णित की गयीं हैं। वन क्षेत्र और रक्षा क्षेत्र से गुजरने वाली लाइनों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां हासिल करने में भी बहुत कम समय लगेगा। इससे परियोजनाओं की लागत भी घटेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रतिदिन रेललाइन निर्माण की गति में भारत नये कीर्तिमान कायम करेगा और दुनिया के कई बड़े देशों को पीछे छोड़ देगा।
रेल मंत्री ने 584 पृष्ठों और 18 अध्याय वाली नयी निर्माण संहिता को मंजूरी दिलाने में रेलवे बोर्ड से हाल में सेवानिवृत्त हुए सदस्य (बुनियादी ढांचा) आर एस सुनकर के योगदान की विशेष रूप से सराहना की। इस मौके पर वीडियो लिंक के माध्यम से सभी ज़ोन एवं निर्माण इकाइयों के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक जुड़े हुए थे।
बाद में श्री सुनकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय रेलवे निर्माण संहिता में भू अधिग्रहण, वन स्वीकृति, रक्षा स्वीकृति, डिज़ायन, अनुबंधन, सिगनलिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर, पुल, सुरंग आदि के निर्माण की नयी प्रक्रियाएं निर्धारित की गयीं हैं। उन्होंने कहा कि ज़मीनी स्तर पर इन क्षेत्रों में आने वाली हर समस्या को जानने समझने के बाद उन्हें दूर किया गया है।
उन्होंने कहा कि नये नियमों के तहत किसी नयी लाइन की परियोजना में लाइन का मानचित्र में संरेखण होने के साथ ही उसके मार्ग में आने वाली ज़मीन स्वत: ही परियोजना में आ जाएगी और रेलवे उक्त ज़मीन के मालिक को समुचित मुआवज़ा प्रदान करेगी। इसी प्रकार वन क्षेत्र एवं रक्षा क्षेत्र से गुज़रने वाली परियोजनाओं के लिए स्वीकृतियां तुरंत हासिल हाे पाएंगी। इसके अलावा भी काम को तेज करने के तौर तरीकों को इसमें शामिल किया गया है।
सचिन

Tags: cIndian Railwaysinfrastructure developmentNew Delhiobjective of increasing speedRailway Minister Ashwini Vaishnavआज जारीगति बढ़ाने उद्देश्यढांचागत विकासनयी दिल्लीनयी ‘भारतीय रेलवे निर्माण संहिता’निर्माण संबंधी प्रक्रियाओंभारतीय रेलवेरेल मंत्री अश्विनी वैष्णवव्यापक सुधार
Previous Post

पेरू ने इक्वाडोर के साथ उत्तरी सीमा पर आपातकाल की घोषणा की

Next Post

उत्तरी ईरान में फ़ैक्टरी विस्फोट में 53 लोग घायल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
बिहार में 240 प्रखंडों के नए कार्यालय भवन: गुणवत्ता सुनिश्चित करने को अभियंताओं का विशेष प्रशिक्षण
देश

बिहार में 240 प्रखंडों के नए कार्यालय भवन: गुणवत्ता सुनिश्चित करने को अभियंताओं का विशेष प्रशिक्षण

January 10, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
उत्तरी ईरान में फ़ैक्टरी विस्फोट में 53 लोग घायल

उत्तरी ईरान में फ़ैक्टरी विस्फोट में 53 लोग घायल

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
32 ° c
36%
23mh
39 c 23 c
Fri
38 c 23 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved